ONE के नए सबमिशन ग्रैपलिंग सुपरस्टार जियानी ग्रिपो से जुड़ी 5 बेहद दिलचस्प बातें

Grippo

ग्राउंड फाइटिंग फैंस के लिए ONE Fight Night 28: Prajanchai vs. Barboza बहुत ही खास होगा क्योंकि अमेरिका के टॉप ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) ब्लैक बेल्ट प्रतियोगियों में से एक ONE के ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।

8 फरवरी को न्यू जर्सी निवासी जियानी ग्रिपो का सामना प्रतिभाशाली ब्राजीलियाई स्टार गेब्रियल सूसा से फेदरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में होगा। ये मुकाबला थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित किया जाएगा।

ग्रिपो को तकनीक का महारथी और खतरनाक फिनिशर के रूप में जाना जाता है और वो दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं।

इससे पहले कि वो सूसा से भिड़ें, आइए 32 वर्षीय स्टार से जुड़ी खास बातों के बारे में जान लेते हैं।

#1 BJJ में तकनीकी क्रांति लाने में मददगार

ग्रिपो ने 10 साल की उम्र में BJJ ट्रेनिंग शुरु की थी। वो रोजाना ट्रेन से न्यूयॉर्क जाकर मशहूर Renzo Gracie Academy में ट्रेनिंग करते थे। उन्होंने जल्द ही ग्रैपलिंग कला को सीखा और सभी रंग की बेल्टों में कामयाबी हासिल की।

सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि वो “बैरिमबोलो क्रांति” को आगे बढ़ाने वाले एथलीट्स में से एक थे। इसमें एक जटिल गार्ड प्ले शामिल है, जिसमें बैरिमबोलो पर फोकस किया जाता है। ये एक एडवांस तकनीक है, जिसमें विरोधी को पलटकर उनकी पीठ पर कब्जा करना शामिल है।

इंटरनेशनल स्टेज पर उभरते हुए स्टार के रूप में ग्रिपो को अपनी धारदार तकनीक और इनोवेशन के लिए जाना जाता है। उनका ट्रेडमार्क बैरिमबोलो मूव आगे आने वाले सालों तक पढ़ा जाएगा।

#2 मार्सेलो गार्सिया से ब्लैक बेल्ट हासिल की

ब्लू, पर्पल और ब्राउन बेल्ट कैटेगरी में IBJJF वर्ल्ड टाइटल जीतने के बाद ग्रिपो ने जिम बदला और अब वो BJJ के महानतम एथलीट और मौजूदा ONE सुपरस्टार मार्सेलो गार्सिया की देखरेख में ट्रेनिंग करते हैं।

“मार्सेलिन्यो” के साथ ट्रेनिंग करने और सीखने का युवा अमेरिकी स्टार पर खासा प्रभाव पड़ा है। इसने उनके BJJ गेम और मानसिकता को तेज करने में मदद की है।

साल 2013 में दिग्गज गार्सिया ने ग्रिपो को ब्लैक बेल्ट से नवाजा था, जिससे उनकी BJJ के सर्वश्रेष्ठ स्तर पर मुकाबला करने की शुरुआत हुई।

#3 अमेरिका के सबसे प्रसिद्ध प्रतियोगियों में से एक

ब्लैक बेल्ट हासिल करने के बाद अमेरिकी स्टार ने बिना समय गंवाए 2014 में IBJJF पैन अमेरिकन चैंपियनशिप अपने नाम की और दो अन्य मौकों पर फिर से ये टाइटल जीता।

ग्रिपो उसके बाद भी नहीं रुके और अगले 10 साल में अमेरिका के सबसे बड़े स्टार्स के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया। पैन अमेरिकी गोल्ड के अलावा वो कई बार के पैन अमेरिकन नो-गी चैंपियन और तीन बार के IBJJF नो-गी वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं।

वो सर्वश्रेष्ठ एथलीट्स के साथ भिड़ने से परिचित हैं। उनके नाम ADCC सिल्वर मेडल विजेता एजे अगाज़ार्म और IBJJF वर्ल्ड चैंपियन जमील हिल-टेलर और पाउलो मियाओ के खिलाफ जीत है।

#4 वो एक रॉक क्लाइम्बर हैं

ग्रिपो को घंटों तक ट्रेनिंग और BJJ में अपनी जबरदस्त निष्ठा के लिए जाना जाता है। जब वो मैट पर नहीं होते तब भी फिजिकली एक्टिव रहने की कोशिश करते हैं।

ट्रेनिंग रूम से बाहर उन्हें रॉक क्लाइम्बिंग का शौक है, जिसमें जबरदस्त ग्रिप स्ट्रेंथ, समस्याओं को सुलझाने और शारीरिक ताकत की जरूरत होती है। ये उनकी स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग की मनचाही विधि है।

#5 वो वीगन हैं

ग्रिपो को अपनी ताकत पेड़-पौधे से आने वाले खाने से मिलती है।

पिछले कुछ सालों से वो वीगन डाइट को फॉलो कर रहे हैं। उन्होंने पाया है कि मीट और डेयरी प्रॉडक्ट ना खाने की वजह से उनकी एनर्जी, स्टैमिना और बीमारियों से लड़ने की क्षमता में इजाफा हुआ है।

विशेष कहानियाँ में और

Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.