माइकी मुसुमेची ने केड रुओटोलो के खिलाफ सुपर-फाइट के धमाकेदार रहने की बात कही – ‘मैं जिउ-जित्सु का रोडटंग हूं’

Mikey Musumeci

माइकी “डार्थ रिगाटोनी” मुसुमेची का कहना है कि जब वो भार वर्ग में ऊपर जाकर ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए साथी अमेरिकी सुपरस्टार केड रुओटोलो को चैलेंज करेंगे तो फैंस को एक जबरदस्त मैच की उम्मीद करनी चाहिए।

7 सितंबर को बॉल एरीना में होने वाले ONE 168: Denver के को-मेन इवेंट में खेल के दो सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड ग्रैपलर्स आमने-सामने होंगे।

मुसुमेची और रुओटोलो के मैच को लेकर BJJ (ब्राजीलियन जिउ-जित्सु) जगत में काफी चर्चा है। एक तो ये वर्ल्ड चैंपियन बनाम वर्ल्ड चैंपियन मुकाबला है और दूसरा ये कि दोनों आक्रामक और सबमिशन तलाशने के मौके ढूंढ़ते रहते हैं।

“डार्थ रिगाटोनी” मौजूदा ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन व ONE में अपराजित हैं।

मुसुमेची का कहना है कि सबमिशन का वैसा मुकाबला है, जैसे किन्हीं दो योद्धाओं की बीच की टक्कर हो:

“मैं हर सेकंड आगे बढ़ता रहता हूं। मैं जिउ-जित्सु का रोडटंग हूं। लेकिन यही मेरा स्टाइल है। मैं हर सेकंड फिनिश के मौके ढूंढता हूं। मैं गार्ड पोजिशन लेता हूं, लेकिन मैं सबमिशन करने का प्रयास करता रहता हूं।

“केड भी ऐसे ही हैं, लेकिन टॉप पोजिशन से। वो टॉप से विरोधी को सबमिट करने का प्रयास करते हैं। तो इस मैच में ऐसे दो लोग हैं, जो लगातार आगे बढ़ते हुए सबमिशन के प्रयास करते हैं। है ना वाकई ये एक दिलचस्प मैच।”

रुओटोलो को सबमिशन की तलाश में देखा जाता है, लेकिन मुसुमेची जानते हैं कि अगर वो ऐसा करेंगे तो अपने लिए जोखिम पैदा कर रहे होंगे।

न्यू जर्सी निवासी एथलीट अपने विरोधी की ऑलराउंड स्किल्स और अप्रत्याशित स्टाइल के लिए तैयार हैं:

“मैं हमेशा रुओटोलो भाइयों के बारे में बोलता हूं क्योंकि उनके अटैक में विविधता होती है। लेकिन मैं आगे बढ़ता रहता हूं। मैं अटैक करूंगा। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि मेरा प्रतिद्वंदी कौन है।

“मेरे दिमाग में केड के खिलाफ किए जाने वाला हर अटैक और केड द्वारा उसे काउंटर अटैक किए जाने की हर संभावना है। वो अपने मूव्स में घातक होते हैं, इस वजह से मेरे पास बहुत सारे मूव्स हैं।”

मुसुमेची ने तीन भार वर्ग ऊपर जाने की प्रेरणा के बारे में बताया

माइकी मुसुमेची और केड रुओटोलो के बीच वर्ल्ड टाइटल मैच दिलचस्प होने की एक और खास वजह है दोनों के साइज में अंतर होना। “डार्थ रिगाटोनी” आमतौर पर 135 पाउंड में मुकाबला करते हैं तो वहीं रुओटोलो 170 पाउंड में।

ये मैच हो रहा है यही अपने आप में बहुत बड़ी बात है और ये जिउ-जित्सु के खेल को खास बना रहा है।

उन्होंने कहा:

“मैं 135 में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ हूं और केड 170 में। वो इस भार वर्ग में सभी पर दबदबा बना चुके हैं। किसी और खेल जैसे रेसलिंग या स्ट्राइकिंग में इस मैच की होने की संभावना लगभग शून्य है। लेकिन ये जिउ-जित्सु है तो एक शख्स तीन भार वर्ग ऊपर जा सकता है। इस बात की संभावना है कि मैं उन्हें हरा सकता हूं। यही चीज जिउ-जित्सु को खूबसूरत बनाती है।”

मुसुमेची को अब तक सबसे बेहतरीन अमेरिकी BJJ प्रतियोगियों में से एक माना जाता है। लेकिन ऐसी क्या वजह है कि वो तीन भार वर्ग ऊपर जाकर एक खतरनाक ग्रैपलर का सामना करते हुए अपनी 15 जीत के सिलसिले के टूटने का जोखिम उठा रहे हैं।

फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग चैंपियन के लिए इसका सीधा सा जवाब है कि वो कभी किसी चैलेंज से पीछे नहीं हटेंगे।

उन्होंने ONE 168 के लिए रुओटोलो को चैलेंज करने की प्रेरणा का जिक्र किया:

“लगातार विकास की बात मुझे उत्साहित करती है। लगातार ट्रेनिंग करना और सीखते रहना मुझे उत्साहित करता है। एक ही डिविजन में पिछले दस साल से फाइट करना मुझे उत्साहित नहीं करता। ये समय की बर्बादी है। लेकिन भारी वर्गों में थोड़ा संशय हो जाता है कि क्या मैं कर सकता हूं? यही चीज मुझे पसंद है।

“लेकिन अगर मैंने कर दिया तो इतिहास बन जाएगा। नहीं कर पाया तो भी बढ़िया है। मैं सीखकर और बेहतर होकर अगले (मैच) के लिए तैयार होऊंगा।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)