3 कारण क्यों नानामी इचिकावा ONE Fight Night 22 में बियांका बैसिलियो के खिलाफ उलटफेर कर सकती हैं

Nanami Ichikawa

नानामी इचिकावा अपने प्रतिस्पर्धी करियर के सबसे बड़े अवसर से बस कुछ ही हफ्ते दूर हैं।

4 मई को अमेरिकी प्राइमटाइम में, जापानी एथलीट कई बार की ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) वर्ल्ड चैंपियन बियांका बैसिलियो के खिलाफ 132 पाउंड के कैचवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मुकाबले में अपना ONE डेब्यू करेंगी।

ONE Fight Night 22: Sundell vs. Diachkova के इस मैच में उनके पास इस खेल के सबसे सम्मानित नामों में से एक को हराकर रातोंरात प्रसिद्ध होने का मौका है।

तीन ऐसे कारण जो साबित करते हैं कि इचिकावा थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में ब्राजीलियाई सुपरस्टार को मात दे सकती हैं:

#1 विविध टेकडाउंस

जूडो और BJJ दोनों में ब्लैक बेल्ट एथलीट, इचिकावा एक अत्यंत कुशल टेकडाउन आर्टिस्ट हैं, जिनके पास कई नायाब तकनीकों की एक विस्तृत श्रृंखला है।

एंकल पिक या सिंगल लेग जैसे बुनियादी रेसलिंग टेकडाउन के अलावा, वो ऊपरी शरीर के कई थ्रो और रचनात्मक दावों में भी पारंगत हैं।

बैसिलियो के खिलाफ, उम्मीद है कि 36 वर्षीय खिलाड़ी टॉप पोजीशन पाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगी और जब तक मैच खड़े हो कर लड़ा जाएगा, वो आक्रामक टेकडाउंस के साथ गति बढ़ाएंगी।

#2 दबाव डालना

एक बार टॉप पोजीशन हासिल करने के बाद, इचिकावा निरंतर कोशिश जारी रखती हैं, जो मौजूदा ONE सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियंस केड और टाय रुओटोलो की याद दिलाती है।

जुड़वा सनसनियों की तरह, इचिकावा गार्ड को तोड़ने के लिए नॉनस्टॉप मूवमेंट और आक्रामकता का इस्तेमाल करती हैं, और अपने प्रतिद्वंद्वी को कभी भी स्थिर नहीं होने देती हैं।

हालांकि, जहां वो रुओटोलो भाइयों से अलग हैं, वो है एक अच्छे पोजीशन को पाने के लिए उनका भारी दबाव और टॉप कंट्रोल।

इस तरह की दबाव से भरी शैली से उन्हें बैसिलियो के खिलाफ फायदा होना चाहिए, जो एक गतिशील और खतरनाक ओपन गार्ड के लिए प्रसिद्ध हैं।

#3 उच्चस्तरीय बैक-टेक्स

जबकि वो जमीनी लड़ाई के सभी क्षेत्रों में ब्लैक बेल्ट कौशल के साथ एक अच्छी तरह से विकसित ग्रैपलर हैं, इचिकावा का अंतिम लक्ष्य हमेशा अपने प्रतिद्वंद्वी की पीठ पर कब्जा जमाना और चोक से मैच को जीतना होता है।

क्योंकि वो मुकाबले में इतना भारी दबाव डालती हैं, जिससे उनके कई प्रतिद्वंद्वी बचने के प्रयास में मुड़ जाते हैं और अपनी पीठ को दिखा देते हैं और तभी इचिकावा उन्हें दबोच लेती हैं।

वो बैसिलियो की पीठ को निशाना बनाने की कोशिश करेंगी और आने वाले किसी भी अवसर का लाभ उठाएंगी। एक बार जब इचिकावा अपने विरोधी की पीठ को जकड़ लेती हैं, तो वो रीयर-नेकेड चोक के साथ एक बेहद खतरनाक फिनिशर बन जाती हैं, जो उन्हें दुनिया की किसी भी महिला के लिए एक वास्तविक सबमिशन खतरा बनाती हैं।

विशेष कहानियाँ में और

Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.
Stella Hemetsberger celebrates her World Title win over Jackie Buntan at ONE Fight Night 40.
Chinese kickboxer Liu Mengyang taps gloves with Japanese star Masaaki Noiri in their first fight
MMA fighter Lito Adiwang punches Eko Roni Saputra at ONE Fight Night 43.
Joshua Pacio and Mansur Malachiev touch gloves before their fight at ONE Fight Night 15
Asadula Imangazaliev and Aslamjon Ortikov lock horns at The Inner Circle 20 on June 26.
Asadula Imangazaliev lands a push kick on Nong O Hama
Allycia Hellen Rodrigues Phetjeeja Lukjaoporongtom faceoff The Inner Circle May 15 8 scaled
Allycia Hellen Rodrigues Phetjeeja Lukjaoporongtom faceoff at The Inner Circle May 15