रीस मैकलेरन का मानना ​​है कि नया ट्रेनिंग कैंप उन्हें ONE Fight Night 22 में मदद करेगा – ‘मैंने निश्चित रूप से सुधार किया है’

Kairat Akhmetov Reece McLaren ONE Fight Night 10 12

फ्लाइवेट डिविजन के टॉप पर जाने के लिए उत्सुक रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन का मानना ​​है कि हाल ही में जिम को बदलने का निर्णय उनके MMA करियर में नई जान फूंक देगा।

ONE Fight Night 22: Sundell vs. Diachkova में “वुल्फ वॉरियर” हू योंग के साथ मुकाबले से पहले #4 रैंक वाले स्टार ने अपना ट्रेनिंग कैंप क्वींसलैंड के CMBT Training Centre में स्थानांतरित कर लिया है और उन्हें विश्वास है कि इससे उनका प्रदर्शन बेहतर होगा।

मैकलेरन ने मॉय थाई दिग्गज जॉन वेन पार के साथ Boonchu जिम में अपने हालिया मुकाबलों के लिए तैयारी की है, लेकिन अपनी स्ट्राइकिंग में सुधार के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई स्टार को पता था कि उन्हें अपने प्रशिक्षण में खामियों को दूर करने की जरूरत है।

शनिवार, 4 मई को अपनी आगामी फाइट से पहले किए इस परिवर्तन पर “लाइटनिंग” ने कहा:

“आदरपूर्वक, मुझे लगता है कि कुछ चीजें घूम-फिर कर वहीं पहुंचती हैं जहां से शुरुआत हुई थी। मैंने अब CMBT Training Centre को अपना लिया है। मैं वहां पूर्णकालिक रूप से ट्रेनिंग कर रहा हूं और MMA के लिहाज से मैं पहले से ही कुछ चीजों में भारी सुधार देख रहा हूं।

“मुझे माइल्स (म्यूके) को सराहना होगा। मेरी ट्रेनिंग के प्रति उनके समर्पण ने मुझे आश्चर्यचकित कर दिया है। मुख्य कोच के रूप में उन्होंने हर चीज की बागडोर संभाली है और मैं निश्चित रूप से उनकी बदौलत एक अलग स्तर पर चला गया हूं।

“मुझे यकीन है कि हर कोई इसका परिणाम देखेगा।”

2022 में लगातार दो स्टॉपेज जीत हासिल करने के बाद काइरत “द कज़ाख” अख्मेतोव के खिलाफ मैकलेरन के मुकाबले ने उन्हें अपनी कला को निखारने के लिए एक समर्पित MMA कैंप खोजने के लिए आवश्यक प्रोत्साहन दिया था।

अख्मेतोव की रेसलिंग ने कज़ाकिस्तानी एथलीट को ONE Fight Night 10 में सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल करने में मदद की। इस कारण “लाइटनिंग” को अहसास हुआ कि उन्हें ट्रेनिंग के लिए और दृष्टिकोण में बदलाव करना होगा।

मैकलेरन ने बताया:

“ये एक निर्णायक मोड़ की तरह था। व्यक्तिगत रूप से, मुझे खुद पर ध्यान केंद्रित करना था और मैंने इस साल में यही करने का निर्णय लिया है, स्वयं के प्रशिक्षण के लिए प्रतिबद्धता।

“और फिर वही विडंबना थी, मैं सिर्फ एक स्ट्राइकर नहीं हूं। इसलिए हमें MMA के सफर को थोड़ा पीछे जाकर वास्तविक MMA पर ध्यान केंद्रित करना पड़ा है।

“MMA में जो कुछ भी है वो मेरी रगों में है। मैं पूर्णकालिक MMA ट्रेनिंग में वापस आकर बहुत उत्साहित हूं।”

रीस मैकलेरन को नई ट्रेनिंग व्यवस्था ने ‘तरोताज़ा’ महसूस करवाया

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कई अलग-अलग खेलों का मिश्रण है और इसकी सभी श्रेणियों में ट्रेनिंग लेने की पूरी कोशिश करने के बावजूद रीस मैकलेरन को पता था कि उनकी तैयारी में कुछ चीजें अभी भी गायब थीं।

“लाइटनिंग” ने जॉन वेन पार के नेतृत्व में अपनी स्ट्राइकिंग पर कड़ी मेहनत की और Boonchu के छात्रों के साथ ट्रेनिंग की, लेकिन अब वो हर अनुशासन में सहजता से आगे बढ़ रहे हैं, जो उन्हें लगता है कि शीर्ष स्तर पर बहुत महत्वपूर्ण है।

मैकलेरन ने कहा:

“हां, ये (विभिन्न श्रेणियों) के बीच के अंतर को खत्म कर रहा है और जो पहले से ही मजबूत हैं उसे और अधिक मजबूत करने की कोशिश नहीं कर रहा है। यही सब कुछ बेहतर बना रहा है। मैं अपने MMA की दिशा से प्रसन्न हूं और इसे प्रदर्शित करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।”

मैकलेरन के पास अब इसी तरह के मिशन पर ट्रेनिंग पार्टनर्स का एक नया समूह भी है। दिन-प्रतिदिन मदद करने वाले अपने साथियों की सराहना करते हुए “लाइटनिंग” ने कहा:

“मेरे सबसे अच्छे ट्रेनिंग पार्टनर्स में से एक मिजुहो (मात्सुयामा) एक जापानी व्यक्ति हैं, जो कुछ हद तक फ्लाइवेट हैं। और फिर ओडेन (मस्कट) हैं। टीम बहुत बड़ी है।

“हम कई राउंड्स की मेहनत कर रहे हैं। ढेर सारे MMA राउंड्स भी, जो बेहद अच्छी बात है। पांच मिनट के राउंड हो या कुछ और, हम सब कुछ कर रहे हैं। इस प्रक्रिया का फिर से आनंद ले पा रहा हूं जो वास्तव में बहुत तरोताज़ा करने वाला है।”

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19