ONE Fight Night 36 में टॉप रैंक के कंटेंडर्स सांझार ज़किरोव और हू योंग की होगी टक्कर

collage 8

फ्लाइवेट डिविजन के दो सबसे खतरनाक फिनिशर्स आपस में भिड़ेंगे, जब ONE Fight Night 36: Prajanchai vs. Di Bella II की एक अहम MMA फाइट में #3 रैंक के उज्बेक सनसनी सांझार “टोरनेडो” ज़किरोव का सामना #5 रैंक के चीनी पावरहाउस “वुल्फ वॉरियर” हू योंग से होगा।

ये अहम मुकाबला शनिवार, 4 अक्टूबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित किया जाएगा।

Sanzhar Zakirov Bokang Masunyane ONE Fight Night 30 49

15-0 का बेहतरीन प्रोफेशनल रिकॉर्ड रखने वाले 22 वर्षीय ज़किरोव ONE Championship में आने के बाद से लाजवाब रहे हैं और उन्होंने फ्लाइवेट और स्ट्रॉवेट में लगातार छह जीत अपने नाम कीं।

“टोरनेडो” ने इस दौरान ONE Friday Fights में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट भी जीता। उन्होंने तत्सुमित्सु वाडा और एको रोनी सपुत्रा जैसा अनुभवी ONE स्टार्स को मात दी।

ज़किरोव को अपने सबसे हालिया मैच में दक्षिण अफ्रीकी पावरहाउस बोकांग “लिटल जायंट” मासूनयाने पर अप्रैल में हुए ONE Fight Night 30 में जीत मिली, जिससे साबित हो गया कि वो टॉप स्टार्स में अपनी जगह बनाने के हकदार हैं।

उज्बेक स्टार किसी भी जगह फाइट को फिनिश कर सकते हैं और अपने प्रदर्शन से उन्होंने पूरे डिविजन को सावधान कर दिया है।

हालांकि, ज़किरोव की भिड़ंत एक ऐसे विरोधी से होगी, जो खुद फिनिशिंग की लाजवाब क्षमता रखते हैं। 29 वर्षीय बीजिंग निवासी स्टार के नाम 8-2 का शानदार प्रमोशनल रिकॉर्ड है।

“वुल्फ वॉरियर” अपने पिछले मैचों में शानदार रहे हैं, जो कि उनकी ऑलराउंड प्रतिभा और नॉकआउट पावर की झलक दिखाती है।

उन्होंने पूर्व ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जेहे “ग्रैविटी” युस्ताकियो को नॉकआउट कर अपनी ताकत का लोहा मनवाया।

Fighting Bros Club के प्रतिनिधि द्वारा सपुत्रा को फिनिश करने में सिर्फ 63 सेकंड की लगे। चीनी स्ट्राइकर अब एक और शानदार जीत हासिल करते हुए ONE वर्ल्ड टाइटल की तरफ बढ़ना चाहते हैं। एक दमदार जीत उनका मौजूदा ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु के साथ मैच तय कर सकती है।

हू को मिली जीत उन्हें रैंकिंग में आगे पहुंचा देगी तो वहीं ज़किरोव अपने स्थान को और पक्का कर सकते हैं।

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4