ONE Fight Night 36: Prajanchai Vs. Di Bella II की सबसे शानदार तस्वीरें

Aung La N Sang Zebaztian Kadestam ONE Fight Night 36 13 scaled

ONE Championship ने बीते शनिवार को बैंकॉक, थाईलैंड से एक जबरदस्त इवेंट ONE Fight Night 36: Prajanchai vs. Di Bella II के जरिए धमाकेदार मार्शल आर्ट्स एक्शन पेश किया।

4 अक्टूबर को हुए ब्लॉकबस्टर शो में एक यादगार वर्ल्ड टाइटल मैच, करीबी मॉय थाई और MMA मुकाबलों के अतिरिक्त एक ऐसा सबमिशन फिनिश देखन को मिला, जिसने सभी कॉम्बैट स्पोर्ट्स फैंस को हैरान कर दिया।

मेन इवेंट में अंतरिम टाइटल विजेता जोनाथन डी बैला दो खेलों के मौजूदा चैंपियन प्राजनचाई पीके साइन्चाई को बहुप्रतीक्षित रीमैच में सर्वसम्मत निर्णय से हराते हुए अनडिस्प्यूटेड ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बने।

डी बैला को अपने शानदार प्रदर्शन के लिए ONE के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग से 50,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस हासिल हुआ।

वहीं को-मेन इवेंट मैच में दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन के सबसे प्रतिष्ठित एथलीट्स में से एक का फेयरवैल देखने को मिला।

म्यांमार के स्पोर्ट्स आइकॉन आंग ला न संग ने दूसरे राउंड में पूर्व वेल्टरवेट चैंपियन जेबज़्टियन कडेस्टम को तकनीकी नॉकआउट से हराकर अपने ऐतिहासिक करियर पर विराम लगाया।

दो डिविजन के पूर्व MMA वर्ल्ड चैंपियन को अपनी रिटायरमेंट फाइट में 50,000 यूएस डॉलर का बोनस मिला।

एक अन्य धमाकेदार मैच में अपराजित उज्बेक स्टार असलमजोन ओर्तिकोव ने #4 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर कोंगथोरानी सोर सोमाई पर यादगार मैच में सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज करने में सफलता पाई।

वहीं एक चौंकाने वाली फाइट में मंसूर मलाचिएव ने पूर्व ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जैरेड ब्रूक्स ने फ्लाइवेट MMA मुकाबले के दूसरे राउंड में नॉर्थ-साउथ चोक लगाकर पटखनी दी।

इससे पहले कि हम अगले इवेंट का रुख करें, आइए हमारे रिंगसाइड फोटोग्राफरों द्वारा खींचीं गई तस्वीरों के माध्यम से ONE Fight Night 36: Prajanchai vs. Di Bella II के एक्शन का लुत्फ उठाएं।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty