इन 3 कारणों से स्ट्रॉवेट MMA टाइटल विजेता जैरेड ब्रूक्स फ्लाइवेट डिविजन में घातक सिद्ध हो सकते हैं

Jarred Brooks Gustavo Balart ONE Fight Night 24 65

मौजूदा ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन और पूर्व अनडिस्प्यूटेड किंग जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स ऑस्ट्रेलियाई फैन फेवरेट स्टार रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन के खिलाफ बहुप्रतीक्षित फ्लाइवेट MMA डेब्यू करने के लिए तैयारी कर रहे हैं।

येे अहम मुकाबला थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से 7 दिसंबर को लाइव प्रसारित होने वाले ONE Fight Night 26: Lee vs. Rasulov में होगा।

पिछले कुछ सालों से स्ट्रॉवेट MMA डिविजन में धाक जमाने वाले अमेरिकी स्टार की नजरें पहले से ही वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड टाइटल और दो खेलों में बादशाहत हासिल करने पर है।

वो शनिवार को इसकी शुरुआत #4 रैंक के फ्लाइवेट MMA कंटेंडर के खिलाफ करेंगे। इससे पहले कि ये मुकाबला हो, आइए जानते हैं ब्रूक्स क्यों इस नए डिविजन में घातक साबित हो सकते हैं।

#1 उनकी ताकत और जबरदस्त ग्रैपलिंग

काफी सारे फैंस और जानकार ये सवाल उठा चुके हैं कि क्या ब्रूक्स का आकार और कद-काठी दुनिया के सबसे बेहतरीन फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स का सामना कर सकती है या नहीं। यहां तक कि मैकलेरन का भी मानना है कि 125-पाउंड के चैंपियन काफी छोटे हैं।

स्टाइल के नजरिए से देखें तो “द मंकी गॉड” के पास जबरदस्त ताकत और किसी को भी छका देने वाली ग्रैपलिंग है। ब्रूक्स को 10 पाउंड वजन बढ़ाकर फायदा हो सकता है क्योंकि इसके बाद वो अधिक ताकत के साथ टेकडाउन कर सबमिशन की तलाश कर सकते हैं।

उनकी शारीरिक क्षमता से जुड़े सवाल के जवाब 7 दिसंबर को मिल जाएंगे, लेकिन उन्होंने समय-समय पर साबित किया है कि वो MMA के सबसे शक्तिशाली पाउंड-फोर-पाउंड एथलीट्स में से एक हैं।

#2 उनका वर्ल्ड चैंपियनशिप अनुभव

ब्रूक्स लगातार चार वर्ल्ड टाइटल मैचों में शिरकत करने के बाद ONE Fight Night 26 में आ रहे हैं, जिसमें ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए एक असफल कोशिश भी शामिल है।

आसान शब्दों में कहें तो मिशिगन निवासी एथलीट को दबाव वाले मैचों में टक्कर लेने से कोई परहेज नहीं है बल्कि वो वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों में निखरकर सामने आते हैं। ये उनके लिए बहुत ही फायदेमंद होगा क्योंकि फ्लाइवेट MMA खिताब अभी रिक्त है।

इसके अतिरिक्त टॉप 5 फ्लाइवेट MMA रैंकिंग्स में सिर्फ एक ही शख्स है, जिसके पास ताज रहा है। ऐसे में ब्रूक्स को वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों का अनुभव होने के चलते फायदा हो सकता है।

#3 उन्होंने ऊपरी भार वर्गों में मुकाबले किए हैं

एक तरफ जहां “द मंकी गॉड” टॉप रैंक में शामिल मैकलेरन के विरुद्ध अपना ONE फ्लाइवेट MMA डेब्यू कर रहे हैं, वहीं उन्हें दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन के बाहर फ्लाइवेट और उससे ऊपर के भार वर्गों में फाइट का अनुभव है।

साल 2021 में ONE में शामिल होने से पहले उन्होंने MMA के कुछ प्रतिष्ठित प्रमोशंस के फ्लाइवेट डिविजन में मुकाबला किया है। वो एमेच्योर करियर के दिनों में बेंटमवेट डिविजन में मुकाबले करते हुए अपराजित भी रहे हैं, जो कि स्ट्रॉवेट से दो भार वर्ग ऊपर है।

ये कहना गलत नहीं होगा कि ब्रूक्स के पास अपने से बड़े विरोधियों को हराने के लिए पर्याप्त स्किल्स और ताकत मौजूद है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35