रीस मैकलेरन ने ONE Fight Night 26 में जैरेड ब्रूक्स को हराने की बात कही

Reece McLaren Hu Yong ONE Fight Night 22 71

रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन का प्लान ONE Fight Night 26: Lee vs. Rasulov में मौजूदा ONE वर्ल्ड चैंपियन को हराकर खुद वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल करना है।

7 दिसंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई फाइटर का सामना ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन और पूर्व अनडिस्प्यूटेड स्ट्रॉवेट चैंपियन जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स से एक अहम फ्लाइवेट MMA मुकाबले में होगा।

पूर्व टाइटल विजेता डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन की रिटायरमेंट के बाद से फ्लाइवेट MMA बेल्ट वेकेंट (रिक्त) है।

डिविजन में #4 रैंक के कंटेंडर मैकलेरन का मानना है कि वो खिताब से एक जीत दूर हैं। ब्रूक्स काफी समय तक जॉनसन को मैच के लिए ललकारते रहे और अब वो दो डिविजन के चैंपियन बनने के लिए फ्लाइवेट बनने जा रहे हैं।

“लाइटनिंग” ने इस बारे में कहा:

“जब भी ब्रूक्स ने डीजे से फाइट करने की बात कही, वो फ्लाइवेट में आने की बात करते रहे। मैं उन्हें लगातार कह रहा था कि तुम काफी छोटे हो। मैं इस बात पर कायम हूं। भाई, तुम्हें स्ट्रॉवेट में ही रहना चाहिए।”

मैकलेरन अपने विरोधी की उपलब्धियों और चैंपियन होने का सम्मान करते हैं। मगर उनका मानना है कि ब्रूक्स की रणनीति बड़ी साधारण सी है।

“द मंकी गॉड” यकीनन एक बेहतरीन टेकडाउन आर्टिस्ट हैं, लेकिन मैकलेरन का कहना है कि ये काफी नहीं होगा:

“मुझे लगता है कि अपने रेसलिंग अटैक की वजह से वो एक आयामी हैं। वो काफी मूव करते हैं और फिर हमेशा रेसलिंग करने का प्रयास करते हैं।”

33 वर्षीय स्टार ने एक महीने के नोटिस पर ब्रूक्स के खिलाफ ये फाइट स्वीकार की है।

उनका कहना है कि आठ हफ्तों का फाइट कैंप इतने खतरनाक प्रतिद्वंदी के खिलाफ अच्छा रहता, लेकिन वो इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

मैकलेरन ने कहा:

“मैं दूसरों को एमेच्योर दिखाने का प्रयास करता हूं और फाइट के दौरान खुद को प्रोफेशनल। मैं चार हफ्ते के फाइट कैंप में अच्छी तैयारी करूंगा।

“वो भले ही सर्वश्रेष्ठ रीस से फाइट ना करें, लेकिन उनका सामना बहुत ही हिंसक रीस से होगा। मैं हिंसा की गारंटी देता हूं।”

मैकलेरन: ‘वर्ल्ड टाइटल जीतना बहुत मायने रखता है’

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में 16 फाइट्स के अनुभवी रीस मैकलेरन काफी लंबे समय से फ्लाइवेट MMA डिविजन के शिखर पर बने हुए हैं।

उन्हें लगता है कि जैरेड ब्रूक्स के खिलाफ जीत के बाद उन्हें ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल हो जाएगा:

“वो मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन किसी कारण से हैं। मैं उनकी स्किल्स को नजरअंदाज नहीं कर सकता। वो एक बेहतरीन फाइटर हैं। मुझे लगता है कि मुझे वर्ल्ड टाइटल के लिए फाइट करनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता तो मैं वर्ल्ड चैंपियन को हराकर अगले दावेदार के रूप में सामने आ जाऊंगा।”

बिल्कुल हर फाइटर गोल्डन बेल्ट के लिए लड़ना चाहता है, लेकिन मैकलेरन को इसके लिए कहीं ज्यादा प्रेरणा मिल रही है।

साल 2018 में “लाइटनिंग” का सामना तब के फ्लाइवेट चैंपियन एड्रियानो मोरेस से सामना होना था, लेकिन ब्राजीलियाई स्टार की चोट के चलते फाइट नहीं हो पाई और उसके बाद से मैकलेरन को दोबारा मौका नहीं मिला है:

“एक बड़ी जीत के बाद मैं वेकेंट बेल्ट के लिए अपना नाम काफी आगे कर दूंगा। मेरा टाइटल के लिए मैच पहले बुक किया गया था। ऐसे में मुझे लगता है कि ये होना चाहिए।

“वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल करना अच्छी बात होगी, लेकिन वर्ल्ड टाइटल जीतना बहुत मायने रखता है।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.