जोशुआ पैचीओ ने वर्ल्ड टाइटल मैच में जैरेड ब्रूक्स को हराकर अपने आलोचकों को शांत किया – ‘मुझे बहुत खुशी है’

Joshua Pacio Jarred Brooks ONE 171 90

ONE 171: Qatar के मेन इवेंट में फिलीपीनो सुपरस्टार जोशुआ “द पैशन” पैचीओ ने वापसी करते हुए जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स के खिलाफ जीत हासिल कर एक बार फिर अनडिस्प्यूटेड ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

ये 20 फरवरी को लुसैल स्पोर्ट्स एरीना में इनकी प्रतिद्वंदिता की तीसरी फाइट थी।

इनके पहले मुकाबले में ब्रूक्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की और डिविजन का खिताब जीता था। वहीं पैचीओ ने मार्च 2024 में हुए रीमैच को अपने नाम किया, मगर उनकी ये जीत डिसक्वालीफिकेशन के जरिए आई थी।

जब “द पैशन” चोट की वजह से बाहर चल रहे थे, तब ब्रूक्स ने गुस्तावो बलार्ट को सबमिशन से हराकर ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल पर कब्जा किया। निर्णायक मैच में जाने से पहले फिलीपीनो एथलीट को पता था कि लोग उन्हें कम आंक रहे हैं।

इस बात को ध्यान में रखते हुए पैचीओ ने बताया कि वो ONE 171 में आलोचकों को शांत कर बहुत खुश हैं:

“काफी सारे लोग पीठ पीछे बातें और मुझ पर शक कर रहे थे। वे कहते थे ‘तुम नहीं कर सकते।’

“अंत में मेरा ध्यान पूरी तरह जीत और ट्रेनिंग पर टिका था। मैं चोटों की वजह से काफी जूझा हूं और ये सुकून देने वाला है। मुझे बहुत खुशी है।”

ब्रूक्स के खिलाफ दूसरे राउंड में आई तकनीकी नॉकआउट जीत उनके 27 फाइट्स वाले प्रोफेशनल करियर की सबसे बेहतरीन में से एक है। उन्होंने पहले राउंड में सबमिशन से बचते हुए दूसरे राउंड में टॉप पोजिशन हासिल कर तगड़ी स्ट्राइक्स लगाईं।

एरीना में पैचीओ का समर्थन करने के लिए भारी तादाद में फिलीपीनो फैंस मौजूद थे और उन्होंने इस बारे में कहा:

“यहां मनीला की तरह एनर्जी थी। लेकिन मेरा पूरा ध्यान फाइट पर था। मैं पांच राउंड्स जाने के लिए तैयार था। मैं फिनिश की तलाश नहीं कर रहा था। मेरा मकसद दबदबा बनाने का था।

“सच कहूं तो पहला कनेक्शन जो कि एक हुक था, वो सीधे उनकी नाक पर जाकर लगा और मैंने उनकी आंखों को हिलते हुए देखा। वो डर गए थे और फाइट को ग्राउंड गेम पर लेकर जाते। उन्होंने वैसा ही किया। लेकिन दूसरे राउंड में जानता था कि मैं उन्हें कंट्रोल करूंगा।”

यकीनन, “द पैशन” दूसरे राउंड में अलग ही जोश के साथ उतरे।

लेकिन अपने प्रतिद्वंदी के साथ तीन फाइट्स में करीब 40 मिनट बिताने के बाद पैचीओ, ब्रूक्स का बहुत सम्मान करते हैं:

“मैं जानता हूं कि ब्रूक्स हमेशा तैयारी के साथ आते हैं। मुझे पता है कि वो मुझे कभी हल्के में नहीं लेते। वो बहुत कड़ी मेहनत करते हैं। वो अपने और अपने परिवार के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। मैं उनकी काबिलियत जानता हूं। वो बेहतरीन स्किल वाले रेसलर हैं और उनका बहुत सम्मान करता हूं।

“जब आप उनको देखते हैं तो वो बेहतरीन लगते हैं। वो मूवी वाले विलेन की तरह हैं, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो वो एक अच्छे इंसान हैं।”

पैचीओ ने पहले राउंड में बचने के लिए ट्रेनिंग कैम्प और कोचों को क्रेडिट दिया

ONE 171: Qatar में जोशुआ पैचीओ की जैरेड ब्रूक्स पर आई जीत हाल ही की सबसे शानदार वापसी में से एक रही।

अपनी घातक सबमिशन स्किल्स के लिए मशहूर “द मंकी गॉड” पहले राउंड में फिनिश हासिल करने के करीब पहुंच गए थे। इस पर Lions Nation MMA टीम के स्टार ने कहा:

“डार्स चोक से दिक्कत नहीं हुई। गिलोटीन चोक करीब थी। आखिरी सबमिशन का प्रयास करीब 70 प्रतिशत काम कर रहा था। लेकिन जिम में बहुत सारे लोग हैं जो मुझे चोक करते हैं। मैं उन पोजिशंस में सैकड़ों बार रहा हूं और इस बात का अच्छे से अहसास है।”

ब्रूक्स की सबमिशन स्किल्स को ध्यान में रखते हुए पैचीओ ने ट्रेनिंग कैम्प में ज्यादातर समय इसी बात पर गौर कर बिताया।

उन्होंने कहा:

“मैं अपनी ट्रेनिंग और तैयारी को लेकर आश्वस्त हूं। जिस भी पोजिशन के लिए जैरेड जा सकते हैं, वो हमने ट्रेनिंग कैंप में स्टडी की थी।

“मेरे जिउ-जित्सु कोच, रेसलिंग कोच मेरे साथ दो से तीन घंटे तक साथ होते थे। हमने जैरेड द्वारा लगाए जा सकने वाली हर पोजिशन पर काम किया। तो मैंने फाइट के ग्राउंड में जाने या स्टैंड-अप में रहने पर आश्वस्त था।”

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35