ONE Fight Night 36 की फ्लाइवेट MMA बाउट में जैरेड ब्रूक्स और मंसूर मलाचिएव भिड़ेंगे

collage 6

कुछ सालों में एक दूसरे पर जुबानी हमले करने के बाद अब आखिरकार पूर्व ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स और #2 रैंक के कंटेंडर मंसूर मलाचिएव अब रिंग में आमने-सामने होंगे।

इन दोनों की टक्कर 4 अक्टूबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले ONE Fight Night 36 की तीन राउंड की MMA फाइट में होगी।

ब्रूक्स 2021 में दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में आने के बाद से ही प्रभावशाली रहे हैं।

पूर्व स्ट्रॉवेट MMA चैंपियन ने विरोधियों को पटखनी देते हुए दिसंबर 2022 में जोशुआ पैचीओ को हराकर गोल्ड बेल्ट जीती। हर प्रदर्शन के साथ उनका रेसलिंग खेल और दबाव निखरकर सामने आता रहा।

पिछले साल हुए ONE 166 के दौरान एक अवैध स्लैम लगाने की वजह से वो पैचीओ के साथ रीमैच में डिसक्वालीफिकेशन से खिताब हार गए। उसके बाद ब्रूक्स ने शानदार वापसी करते हुए अगस्त 2024 में गुस्तावो बलार्ट पर रीयर-नेकेड चोक से जीत हासिल कर ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल जीता।

फरवरी में हुए ONE 171 में पैचीओ के साथ प्रतिद्वंदिता के तीसरे अध्याय में 31 वर्षीय अमेरिकी सुपरस्टार को हार झेलनी पड़ी। ब्रूक्स को ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन बाउट में दूसरे राउंड में TKO के जरिए हार मिली।

अब अमेरिकी फाइटर दोबारा खिताब की तरफ बढ़ने का प्रयास करते दिखेंगे।

लेकिन इससे पहले Mash Fight Team के स्टार का सामना फ्लाइवेट डिविजन में मलाचिएव से होगा।

खतरनाक दागेस्तानी फाइटर जून 2023 में किए गए ONE डेब्यू के बाद लगातार डिविजन में आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने अपने पहले प्रमोशनल मैच में जेरेमी मिआडो को सबमिशन से मात देकर छाप छोड़ी और अपने रेसलिंग और BJJ गेम का परिचय दिया।

मलाचिएव के करियर की एकमात्र हार अक्टूबर 2023 में अनडिस्प्यूटेड ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ पैचीओ के खिलाफ आई। उस हार से उभरते हुए मॉस्को निवासी फाइटर ने दबदबे वाले जीत दर्ज कीं।

मलाचिएव ने पूर्व टाइटल विजेता योसूके सारूटा और टॉप पांच रैंक के बोकांग मासूनयाने को हराकर लगातार दो जीत अपने नाम कीं।

ब्रूक्स और मलाचिएव की प्रतिद्वंदिता पिछले कुछ सालों से पनप रही है। दोनों ने सोशल मीडिया और कई इंटरव्यूज़ में एक दूसरे पर जुबानी वार किए।

अब उनके पास अपने प्रतिद्वंदिता को अंजाम तक पहुंचाने का मौका रिंग में होगा।

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35