ONE Friday Fights 142 – सभी फाइट्स के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

ApiwatSorSomnuk PanpadejNFLooksuan OFF 1920X1280 scaled

ONE Championship वेलेंटाइंस डे वीकेंड की शुरुआत ONE Friday Fights 142 के साथ करने जा रहा है।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा 13 फरवरी को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 142 का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें दो दर्जन से अधिक एथलीट छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट और मेन रोस्टर में जगह बनाने के लिए मेहनत करते दिखेंगे।

मेन इवेंट में अनुभवी थाई स्टार अपिवट सोर सोमनक का सामना पानपडेज एनएफ लुकसुआन से फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में होगा। अपिवट 109 करियर जीत और 31 नॉकआउट के साथ इस मैच में दस्तक देंगे। वो फिलहाल अपने पिछले तीन मैचों में जोरदार जीत दर्ज कर चुके हैं। पानपडेज की बात करें तो वो 57-5 के लाजवाब रिकॉर्ड के साथ मैच में शामिल होंगे।

इससे पहले को-मेन इवेंट मैच में थाई नॉकआउट आर्टिस्ट डोंकिंग योथारमॉयथाई की टक्कर फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में स्कॉटलैंड के ग्रेगर थोम से होगी। खतरनाक फिनिशर डोंकिंग ने 79-18 का करियर रिकॉर्ड बनाया है। वहीं थोम 26-6 के उम्दा रिकॉर्ड के साथ इस मुकाबले में उतरेंगे।

वहीं पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर्स एलिस बद्र बारबोज़ा और “फाइटिंग रूस्टर” झांग पेइमियान की टक्कर होगी और दोनों ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच में जगह बनाने का प्रयास करेंगे।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं और इस इवेंट के कुछ घंटों बाद ONE Fight Night 40: Buntan vs. Hemetsberger II का लाइव प्रसारण देखना न भूलें।

फाइट कार्ड


फ्लाइवेट मॉय थाई
पानपडेज एनएफ लुकसुआन ने अपिवट सोर सोमनक को बहुमत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
ग्रेगर थोम ने डोंकिंग योथारकमॉयथाई को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 2:59 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
पेटनमखोंग मोंग्कोलपेट ने पयाकरुट सुआजनटोकमॉयथाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
नुआपेट टीडेड99 ने खुसेन “ली” सालोमोव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
शे ली वेडरबर्न ने जोएन “द लायनेस” ला को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 1:33 मिनट में
एटमवेट मॉय थाई
डोकमाइफाई टॉपफेरी ने पयाक सकसाटून को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 2:07 मिनट में
एटमवेट MMA
अलेना इग्नातेवा ने अलेक्सिया फोंटेन को सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से हराया - पहले राउंड के 4:03 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
योडफुपा टीममेहदीज़टूट ने शोई कोजीमा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग
“फाइटिंग रूस्टर” झांग पेइमियान ने एलिस “एल जेफे” बद्र बारबोज़ा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
सुरियानलैक पोर येनयिंग ने मोहम्मद तौफीक को बहुमत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
“पेटनुएंग” आइज़ैक मोहम्मद ने जुराई इशी को विभाजित निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
योनिस अनाने ने रियामु मत्सुमोटो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
पेटलमपन मुआदाब्लमपंग ने हसन “वुल्फ” सालोमोव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट MMA
जूलियन मेयोर्गा ने तोशीहिको कोनोसु को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 2:08 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27