The Inner Circle 22 में जोनाथन डी बैला स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को झांग पेइमियान के खिलाफ डिफेंड करेंगे

Jonathan Di Bella Zhang Peimian scaled

मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन डी बैला उस स्ट्राइकर के खिलाफ अपनी बेल्ट का बचाव करने जा रहे हैं, जिसके खिलाफ उन्हें इसे सबसे पहले जीता था और दोनों रीमैच में आमने-सामने होंगे।

इटालियन-कनाडाई स्टार का सामना शुक्रवार, 17 जुलाई को The Inner Circle 22 में चीन के “फाइटिंग रूस्टर” झांग पेइमियान से होगा। इस इवेंट का लाइव प्रसारण बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से live.onefc.com पर किया जाएगा।

डी बैला 15-1 के शानदार प्रोफेशनल रिकॉर्ड और 5-1 के प्रमोशनल रिकॉर्ड के साथ इस मैच में दस्तक देंगे। अक्टूबर 2022 में डेब्यू मैच में उन्होंने वेकेंट (रिक्त) ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए झांग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया था।

उसके बाद 2023 में इसे “मिनी टी” डेनियल विलियम्स के खिलाफ कामयाबी से डिफेंड किया। 2024 में उन्हें ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन प्राजनचाई पोंगसुफान पीके के खिलाफ खिताब का बचाव करना था, मगर हाइड्रेशन टेस्ट में फेल होने के चलते उनसे खिताब छिन गया।

उसके बाद मैच में थाई दिग्गज ने डी बैला को हराकर खिताब जीता और दो खेलों के चैंपियन बने। ये इटालियन-कनाडाई सुपरस्टार के करियर की पहली हार रही।

उसके बाद डी बैला ने लगातार दो मैचों को जीतकर ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया। पिछले साल हुए ONE 172 में थाई दिग्गज को एक बार फिर रीमैच में सामना कर हराया और डिविजन के अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बने।

अब डी बैला अपने अनडिस्प्यूटेड ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को उसी शख्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे, जिसके खिलाफ इसे पहली बार जीता था।

झांग की बात करें तो वो 20-5 के शानदार करियर रिकॉर्ड के साथ मैच में दस्तक देंगे। उन्होंने ONE Championship में अब तक छह जीत दर्ज की हैं। उन्हें अपने लेफ्ट हुक और काउंटर स्ट्राइकिंग के लिए जाना जाता है।

करियर में उतार-चढ़ाव देखने के बाद वो अब लगातार दो मैचों को जीत चुके हैं। उन्होंने थोंगपून पीके साइन्चाई और “एल जेफे” एलिस बद्र बारबोज़ा को हराया है।

ये रीमैच उनके लिए बहुत अहम है। जब इन दोनों स्ट्राइकर्स पहली बार भिड़े थे तो झांग एक युवा थे, जो कि एक अपराजित सुपरस्टार को टक्कर दे रहे थे। अब चार साल बाद दोनों में काफी विकास हुआ है।

अब कुछ सवाल जिन पर सबकी नजरें होंगी, वो हैं कि क्या डी बैला की तकनीक और अनुभव फिर से भारी पड़ेगा? या फिर झांग का विकास और घातक लेफ्ट हुक व मौजूदा फॉर्म चैंपियन को पराजित करने के लिए काफी रहेगी?

किकबॉक्सिंग में और

Joshua Pacio faces off with Mansur Malachiev ahead of their rematch at The Inner Circle 21
Jonathan Haggerty faces former king Hiroki Akimoto in Tokyo
Scottish Muay Thai fighter Nico Carrillo gets ready for battle
Joshua Pacio punches Mansur Malachiev in their first MMA fight
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Rungrawee Sitsongpeenong and George Jarvis touch gloves before their clash
Kana Morimoto Stamp Fairtex ONE 173 18 scaled
Roman Kryklia wears three ONE World Titles with pride
AllyciaHellenRodrigues Phetjeeja Faceoff 1920X1280 scaled
Samet Agdeve celebrates his title win
Yuki Yoza and Ben Woolliss will battle it out in a bantamweight kickboxing war
Allycia Hellen Rodrigues Phetjeeja Lukjaoporongtom faceoff at The Inner Circle May 15