ONE Friday Fights 144 – सभी फाइट्स के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

Chatpichit Tubtimthong OFF144 1920X1280 scaled

ONE Championship फरवरी महीने का शानदार समापन एशिया प्राइमटाइम इवेंट सीरीज के अगले संस्करण ONE Friday Fights 144 के साथ करने के लिए तैयार है।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा 27 फरवरी को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से ONE Friday Fights 144 का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इस इवेंट में दो दर्जन से ज्यादा मॉय थाई, MMA फाइटर्स और किकबॉक्सर्स छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट और ग्लोबल रोस्टर में जगह बनाने का प्रयास करेंगे।

मेन इवेंट में थाई स्टार चैटपिचिट सोर सोर टोइपाड्रियू लगातार तीसरी जीत की तलाश में होंगे। लेकिन नॉकआउट मशीन टुबटिमथोंग इंगफाहोटलउबोन एटमवेट मॉय थाई मुकाबले के जरिए अपनी पुरानी फॉर्म वापस पाने की कोशिश करते दिखेंगे।

को-मेन इवेंट में दो युवा स्टार्स की टक्कर होगी, जब फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में वानपडेज लुकसुआन का सामना लोथोंग क्रुआयनाइमुआनजिम से होगा।

इसके अतिरिक्त कार्ड में रोडटंग जित्मुआंगनोन के रिश्तेदार संगारथिट लुकसाइकोंगडिन, आयरिश स्टार टॉम किओघ, उभरते हुए अपराजित MMA स्टार्स एडसन माचवाने, सरदोर करीमबोएव और भारत के नाज़ारेथ लालथाज़ुआला वापसी करेंगे।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


एटमवेट मॉय थाई
चैटपिचिट सोरसोरटोइपाड्रियू ने टुबटिमथोंग इंगफाहोटलउबोन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
लोथोंग क्रुआयनाइमुआनजिम ने वानपडेज लुकसुआन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
बुआकेउ सोर सोर पाकोर्न ने जैकब “सॉम्बैट” थॉम्पसन को विभाजित निर्णय से हराया
फेदरवेट मॉय थाई
टॉम किओघ ने सोभान आघाई को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 0:46 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
योडनाटी पाडुंगचाईमॉयथाई ने समेरसिंग पेटकियटपेट को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 2:56 मिनट में
स्ट्रॉवेट MMA
नाज़ारेथ “द नॉर्थस्टार” लालथाज़ुआला ने जेक ब्रॉन को सबमिशन (आर्म-ट्रायंगल चोक) से हराया - दूसरे राउंड के 3:56 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
लैनी ब्लासी ने काटसुकी “बोंग” किटानो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट किकबॉक्सिंग
युया शिबाता ने मोहम्मद हदीदी को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 1:37 मिनट में
फ्लाइवेट MMA
सरदोर “गोल्डन” करीमबोएव ने एडसन “ट्रैपडोर स्पाइडर” माचवाने को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
कोंगक्लाई सोर सोमाई ने मोहम्मद हबीबपोर को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 2:47 मिनट में
बेंटमवेट किकबॉक्सिंग
संगारथिट लुकसाइकोंगडिन ने टाकू को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
योडफुपा पेटकियटपेट ने एडम बेनवारवार को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग
जिन मैंडोकोरो ने एडुअर्ड मार्केरियन को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 2:22 मिनट में
एटमवेट मॉय थाई
नोआ फुजीवारा ने काथी मोर राजाभटकोराट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

किकबॉक्सिंग में और

Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35