ली सुएंंग चुल ONE Fight Night 41 की स्ट्रॉवेट MMA फाइट में फैबियो हेनरिके का सामना करेंगे

leefabio

ONE Fight Night 41: Rodrigues vs Phetjeeja में स्ट्रॉवेट MMA फाइटर्स की अगली पीढ़ी की टक्कर होगी।

ली “द फ्लैश” सुएंग चुल दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में फैबियो “द जायंट” हेनरिके का स्वागत करेंगे। इन दोनों की टक्कर शनिवार, 14 मार्च को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित की जाएगी।

Lee Seung Chul Pham Van Nam ONE Friday Fights 91 34

ली के पास दक्षिण कोरिया का अगला MMA सुपरस्टार बनने का टैलेंट और करिश्माई व्यक्तित्व दोनों हैं।

साल 2020 में अपने प्रोफेशनल डेब्यू में हारने के बावजूद उनके अंदर का जोश कम नहीं हुआ। 27 वर्षीय स्टार ने उस हार के बाद लगातार 11 जीत अपने नाम कीं।

उन्होंने ग्लोबल स्टेज पर भी अपनी काबिलियत दिखाई और मोसेस लोइस इलोगोन व फैम वैन नैम के खिलाफ लगातार दो जीत दर्ज कीं।

हालांकि, “द फ्लैश” ने पिछले साल जुलाई में हुए ONE Friday Fights 116 में शानदार खेल दिखाया और जापान के अनुभवी स्टार हिरोबा मिनोवा को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर अपनी ताकत दिखाई।

ली ने उसके बाद चुएंग नाइबाहो को पहले राउंड में सबमिशन से हराकर छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट दिसंबर महीने में हासिल किया।

अब ONE के मेन रोस्टर का हिस्सा बनकर वो प्रमोशन में अपने अपराजित रिकॉर्ड को कायम रखना चाहे हैं, मगर ये काम इतना आसान नहीं होगा।

ONE में डेब्यू करने जा रहे स्टार दक्षिण कोरियाई फाइटर की लय को बिगाड़ना चाहेंगे।

अपनी पांच फुट दो इंच की हाइट के बावजूद हेनरिके ने ताकत और फाइटिंग की क्षमता के दम पर “जायंट” नाम हासिल किया है।

33 वर्षीय ब्राजीलियाई फाइटर ने अपनी शानदार ग्रैपलिंग कला के दम पर दक्षिण अमेरिकी MMA सर्किट पर 14-1 का बेहतरीन रिकॉर्ड बनाया है।

साओ पाउलो निवासी लगातार नौ मैचों में जीत के रथ पर सवार होकर अपना ONE डेब्यू करेंगे। उन्होंने छह जीत सबमिशन और तीन TKO से हासिल की हैं, जो कि उन्हें सितारों से भरे स्ट्रॉवेट MMA डिविजन के लिए खतरा बना सकती है।

इस मैच का विजेता अनडिस्प्यूटेड ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ के खिलाफ खिताबी मैच हासिल करने की दिशा में सही कदम बढ़ा देगा।

न्यूज़ में और

Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400