रुओटोलो ब्रदर्स के साथ ट्रेनिंग कर खुश हैं ओसामा अलमारवाई – ‘उनके आसपास रहना शानदार अनुभव’

osamahalmarwai training 1200X800 768x512

BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर ओसामा अलमारवाई अपने करियर के सबसे बड़े मैच के लिए तैयार हैं, जिसके लिए उन्होंने 2 युवा ONE सुपरस्टार्स से प्रेरणा ली है।

6 मई को ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III के रूप में ONE अमेरिकी धरती पर अपना डेब्यू करेगा, जहां यमन के एथलीट ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए माइकी “डार्थ रिगाटोनी” मुसुमेची को चैलेंज करेंगे।

कोलोराडो के 1stBank सेंटर में होने वाली इस फाइट के लिए “ओसा” पूरी तरह तैयार रहेंगे। इस मैच के लिए तैयारी में उन्हें टाय और केड रुओटोलो का साथ मिला है।

अलमारवाई ने 2019 से Atos Jiu-Jitsu Academy में रुओटोलो ब्रदर्स के साथ ट्रेनिंग कर अपने गेम को बेहतर बनाया है और उन्होंने जुड़वा भाइयों की तारीफ भी की है।

31 वर्षीय एथलीट ने ONEFC.com से कहा:

“वो हर रोज मेरी मदद करते हैं। वो सबके साथ अच्छा व्यवहार करते हैं और उनका व्यक्तित्व बहुत अच्छा है। मुझे उनके साथ ट्रेनिंग करना पसंद है।”

अलमारवाई की मुलाकात केड और टाय रुओटोलो से तब हुई जब वो अपनी युवावस्था में थे, लेकिन दोनों भाइयों के स्किल सेट को देखकर चौंक उठे थे।

एक खास बात ये भी है कि टाय भी ONE Fight Night 10 का हिस्सा हैं, जो केवल 16 साल की उम्र में ADCC वर्ल्ड चैंपियनशिप में वर्ल्ड-क्लास BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर्स को मात दे रहे थे।

“ओसा” ने कहा:

“उन्होंने मेरी बहुत मदद की है। मुझे याद है कि उन्होंने ब्लू बेल्ट होल्डर के रूप में Atos को जॉइन किया था। मैंने खुद से कहा, ‘ये बच्चे कमाल के हैं।’ उन्हें देखकर मुझे बुरा महसूस होता था क्योंकि मैं उस समय ब्राउन बेल्ट होल्डर था। उनकी स्किल्स वाकई में बहुत अच्छी थीं।

“मुझे याद है कि टाय ADCC में बहुत अच्छा कर रहे थे। अब मुझे बुरा महसूस नहीं होता क्योंकि वो दुनिया के कई टॉप ब्लैक बेल्ट एथलीट्स को हरा चुके हैं। उनका गेम बहुत अच्छा है।”

उन्हें केवल “अच्छा” कहना उनके टैलेंट को बयां नहीं करता।

रुओटोलो ब्रदर्स अभी तक ONE में अपराजित हैं। केड मौजूदा ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन हैं और टाय इतिहास के सबसे युवा IBJJF ब्लैक बेल्ट वर्ल्ड चैंपियन हैं।

कम शब्दों में कहें तो वो दुनिया के 2 टॉप पाउंड-फोर-पाउंड ग्रैपलर्स हैं और अलमारवाई उनके साथ ट्रेनिंग कर बहुत खुश हैं:

“वो शायद 3 साल की उम्र से इस खेल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जिउ-जित्सु का इतना ज्ञान है कि आप उनसे किसी भी पोजिशन के बारे में पूछ सकते हैं और वो बहुत बारीकी से उसे बताएंगे। उनके आसपास रहना एक शानदार अनुभव है क्योंकि वो सबकी मदद करते हैं।”

Atos के हेड कोच आंद्रे गल्वाओ से भी प्रभावित हैं ओसामा अलमारवाई

रुओटोलो ब्रदर्स के अलावा ओसामा अलमारवाई BJJ आइकॉन और महान कोच आंद्रे गल्वाओ की निगरानी में भी बहुत कुछ सीख रहे हैं।

Atos जिम के हेड कोच जीत से जुड़ी काफी चीज़ें जानते हैं। वो 8 बार BJJ वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और Atos को दुनिया के सबसे बड़े ग्रैपलिंग आर्ट्स जिम में से एक बना दिया है और लगभग हर साल ये जिम नए चैंपियंस को तैयार कर रहा है।

इस संबंध में “ओसा” ने कहा:

“एक ब्लैक बेल्ट वर्ल्ड चैंपियन तैयार करना बहुत मुश्किल है, लेकिन गल्वाओ ने काफी संख्या में वर्ल्ड चैंपियंस तैयार किए हैं। मैं जानता हूं कि गल्वाओ के पास एथलीट्स को वर्ल्ड चैंपियन बनाने का ज्ञान है इसलिए मुझे केवल ट्रेनिंग पर ध्यान देना था।”

अलमारवाई ने ये भी कहा कि गल्वाओ रोज बहुत कड़ी मेहनत करते हैं।

अपने कोच की प्रतिबद्धता को देख उन्हें भी माइकी मुसुमेची के खिलाफ मैच के लिए कठिन परिश्रम करने की प्रेरणा मिल रही है।

यमन के ग्रैपलर ने कहा:

“गल्वाओ बहुत मेहनत करते हैं। मैंने एक बात पर गौर किया है कि गल्वाओ हर रोज Atos जिम में मौजूद रहते हैं और शायद यही उनकी जिम की सफलता का राज है। वो हर रोज आकर 2 कॉम्पिटिशन क्लास करते हैं। उनमें से पहली सुबह 7 बजे और दूसरी 10:45 पर होती है।

“वो रात को भी ट्रेनिंग करने आते हैं और हमें भी सिखाते हैं। वो हमेशा जिम में होते हैं और यही बात एथलीट्स का प्रोत्साहन बढ़ाती है। जब आपके कोच वहां मौजूद हों तो आपके पास वहां ना आने का कोई बहाना नहीं रह जाता।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.