कैसे MMA केड रुओटोलो को खतरनाक ग्रैपलर बनाता जा रहा है – ‘मुझे अजेय महसूस होता है’

Kade Ruotolo Blake Cooper ONE 167 61

केड रुओटोलो को दुनिया के सबसे खतरनाक ग्रैपलर्स में से एक माना जाता है।

जून में हुए ONE 167 में सफल MMA डेब्यू के बाद अब मौजूदा ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन अपनी बेल्ट को 7 सितंबर के दिन ONE 168: Denver में वापसी करते हुए अमेरिकी सुपरस्टार माइकी मुसुमेची के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

बॉल एरीना में होने वाला ये मुकाबला खेल के इतिहास के सबसे बड़े और यादगार मैचों में से एक होगा क्योंकि दोनों ही ONE वर्ल्ड चैंपियंस को सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड ग्रैपलर माना जाता है।

21 वर्षीय स्टार ने onefc.com से बात करते हुए बताया कि कैसे MMA उन्हें एक खतरनाक ग्राउंड फाइटर बना रहा है:

“मजबूती के पैमाने पर बात करें तो मुझे अजेय महसूस होता है। जब आप पंच, नीज़ और एल्बोज़ खाना शुरु कर दें तो जिउ-जित्सु आसान हो जाता है।

“गलती से लगी किक और कॉलर पकड़ना MMA के मुकाबले कुछ भी नहीं है। मुझे लगता है कि ये मुश्किल है।”

रुओटोलो ने अपने MMA डेब्यू में काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए अच्छी स्ट्राइकिंग की और हवाई के फाइटर ब्लेक कूपर के खिलाफ जीत अपने नाम की।

फैंस को रुओटोलो के मैच से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद थी और उन्होंने वैसा ही किया।

हालांकि, उनका कहना है कि MMA की ग्रैपलिंग BJJ के मुकाबले कम आक्रामक और कम जोखिम वाली है:

“MMA में आप ज्यादा घूमना नहीं चाहेंगे क्योंकि आप विरोधी को अपनी पीठ पर कब्जा जमाने का मौका दे सकते हैं। आप टॉप पोजिशन में आने के लिए बहुत मेहनत करते हैं और ये घूमने की वजह से बेकार हो सकता है।

“जिउ-जित्सु में आप डार्स (चोक) के लिए जाते हैं और पूरे दिन बचाव कर सकते हैं। इससे मेरे MMA खेल में यही बदलाव आया है कि मैं कोई कमजोर सबमिशन या फिर गलती नहीं करूं जिससे बॉटम पोजिशन में आ जाऊं।”

भले ही रुओटोलो का MMA ग्रैपलिंग खेल पारंपरिक है, लेकिन वो खतरनाक BJJ स्पेशलिस्ट हैं, जिन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक सबमिशन लगाने वाले ग्रैपलर्स में से एक माना जाता है।

अपने जुड़वा भाई और मौजूदा ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन टाय रुओटोलो की तरह उन्हें भी टेकडाउन हासिल करना पसंद है और फिर वो टॉप पोजिशन से दबाव बनाते हैं।

केड ने समझाया:

“हमें अपने विरोधियों को नीचे गिराना, गार्ड पास करते हुए फिनिश करना पसंद है। लेकिन हम अपने लेग लॉक्स को नहीं भूलते।”

केड रुओटोलो ने बताया कि कैसे MMA फाइटर्स ग्रैपलिंग करते हैं

केड रुओटोलो BJJ के अलावा MMA में भी कामयाबी हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं और वो अब खुद को MMA फाइटर्स के साथ ग्रैपलिंग करता हुआ पाते हैं।

सालों से जिउ-जित्सु की ट्रेनिंग और प्रतियोगिताओं के बाद उन्होंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स और ग्रैपलर्स के बीच का अंतर बताया है:

“मैं कहूंगा कि MMA फाइटर्स अपनी पीठ के बल रहकर फाइट करने के आदी नहीं हैं।”

स्ट्राइकिंग शामिल होने की वजह से MMA फाइटर्स अगल तरह के गार्ड से बचते हैं और इसकी बजाय वो पैरों पर खड़े रहकर या फिर टॉप पोजिशन से फाइट करना पसंद करते हैं।

इस बात को ध्यान में रखते हुए रुओटोलो ने कहा कि MMA में ग्रैपलिंग करने वाले के स्टाइल को BJJ के बजाय रेसलिंग के ज्यादा करीब माना जा सकता है:

“मैं कहूंगा कि ये सबमिशन रेसलिंग के जैसा है। मैं कुछ इस तरह से MMA फाइटर्स के खेल के वर्णन करूंगा।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4