ONE Fight Night 10 में शामिल हुआ रीनियर डी रिडर Vs. टाय रुओटोलो सबमिशन ग्रैपलिंग सुपर-मैच

Tye Ruotolo with Mitch Chilson in the Circle

ONE Championship के अमेरिकी धरती पर डेब्यू में एक और धमाकेदार मैच को जोड़ दिया गया है, जिसमें BJJ सनसनी टाय रुओटोलो और मौजूदा मिडलवेट MMA किंग रीनियर डी रिडर की भिड़ंत होगी।

उनका आमना-सामना ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III के सबमिशन ग्रैपलिंग सुपर-मैच में होगा, जो कोलोराडो में स्थित 1stBank सेंटर से यूएस प्राइमटाइम पर प्रसारित होगा।

दोनों एथलीट्स ने सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में एक-दूसरे का सामना करने की इच्छा जताई थी और वो अब आखिरकार शनिवार, 6 मई को फाइट करने के लिए तैयार हैं।

इस प्रतिद्वंदिता की शुरुआत तब हुई, जब मार्च 2022 में हुए ONE X में ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन डी रिडर ने रुओटोलो के वर्ल्ड-फेमस कोच आंद्रे गल्वाओ का सामना किया था।

हालांकि गल्वाओ ने मैच में अधिकांश समय बढ़त बनाए रखी, लेकिन अंत में उन्हें ड्रॉ से संतोष करना पड़ा।

दूसरी ओर, डी रिडर ने कहा है कि वो दुनिया के किसी भी एथलीट को चोक लगाकर हरा सकते हैं, लेकिन रुओटोलो इस बात से सहमत नहीं हैं।

ONE Fight Night 5 में मरात गफूरोव के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद युवा ग्रैपलर ने “द डच नाइट” को ललकारा था।

रुओटोलो ने कहा:

“मैंने देखा कि रीनियर डी रिडर ने दावा किया है कि वो किसी भी एथलीट को सबमिशन से हरा सकते हैं। मैं उनकी परीक्षा लेना चाहता हूं। वो लंबे हैं लेकिन मैं मानता हूं कि मुझे उनपर सबमिशन से जीत मिल सकती है।”

डी रिडर ने भी इसका जवाब देते हुए इस चुनौती को स्वीकार किया, लेकिन उन्हें एनातोली मालिकिन के खिलाफ लाइट हेवीवेट MMA बेल्ट हारने के बाद रिकवरी के लिए समय चाहिए था।

उन्होंने जनवरी में इस प्रतिद्वंदिता को तूल दिया, जहां उन्होंने अपनी और रुओटोलो ब्रदर्स की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा:

“ये मेरी और मेरे बच्चों की तस्वीर है। क्या आप मानते हैं कि इनमें से कोई एक अपने पिता को ग्रैपलिंग मैच में हरा सकता है?”

ये मैच अब ऑफिशियल हो चुका है और दोनों एथलीट्स अपने वचन पर खरा उतरना चाहते हैं।

रुओटोलो को सबमिशन ग्रैपलिंग में अधिक अनुभव है। BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर ने 2022 ADCC वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती और अभी तक गैरी टोनन और गफूरोव को सबमिशन से हरा चुके हैं।

दूसरी ओर, डी रिडर ने पिछले कुछ सालों में MMA पर अधिक ध्यान दिया है, लेकिन उनके करियर की 16 में से 11 जीत सबमिशन से आई हैं।

“द डच नाइट” BJJ और जूडो ब्लैक बेल्ट होल्डर हैं और एक टॉप लेवल के ग्रैपलर भी हैं। उन्होंने गल्वाओ को कड़ी टक्कर देकर सबमिशन ग्रैपलिंग जगत को चौंका दिया था।

वो रुओटोलो के खिलाफ अपने बॉडी साइज़ का फायदा उठा सकते हैं, लेकिन युवा अमेरिकी स्टार मानते हैं कि उनका जिउ-जित्सु गेम ताकतवर एथलीट्स को भी हराने का दमखम रखता है।

डी रिडर vs. रुओटोलो ONE Fight Night 10 के कार्ड से जुड़ा सबसे नया मैच है। इस इवेंट में डिमिट्रियस जॉनसन vs. एड्रियानो मोरेस ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच, सेज नॉर्थकट vs. अहमद मुज़तबा और स्टैम्प फेयरटेक्स vs. अलीस एंडरसन मैच भी शामिल हैं।

ONE Fight Night 10 से जुड़ी अधिक जानकारी पाने के लिए onefc.com से जुड़े रहिए।

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs