जोज़ेफ चैन के खिलाफ प्रदर्शन से खुश नहीं हैं टाय रुओटोलो, सुधार का किया वादा

Tye Ruotolo Jozef Chen ONE Fight Night 23 57

ये आसान नहीं था, लेकिन मौजूदा ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन टाय रुओटोलो ने ONE Fight Night 23: Ok vs. Rasulov में अपने अपराजित ONE रिकॉर्ड को बरकरार रखा।

शनिवार, 6 जुलाई को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडिमय में अमेरिकी सुपरस्टार ने युवा सनसनी जोज़ेफ चैन को नॉन-टाइटल कैचवेट मैच में मात दी।

प्रमोशन में डेब्यू कर रहे नए एथलीट के खिलाफ रुओटोलो ने अपनी दमदार रेसलिंग लागू की और शानदार ग्रैपलिंग तकनीकों के साथ गार्ड पासिंग का नमूना पेश किया। हालांकि, लाख कोशिशों के बावजूद वो सबमिशन हासिल नहीं कर पाए।

फिर भी रुओटोलो बैंकॉक से विजेता बनकर निकले और ये उनकी ONE में लगातार सातवीं जीत रही। 21 वर्षीय ग्रैपलर का कहना है कि वो अपने प्रदर्शन से खुश नहीं हैं:

“मैं अच्छा प्रदर्शन कर सकता था। ये ऐसा प्रदर्शन है, जिस पर मुझे गर्व नहीं है। मेरा कैम्प ज्यादा अच्छा नहीं रहा और फाइट के दौरान मुझे अच्छा महसूस नहीं हुआ। मुझे अपने बुरे दिन पर भी जीत मिली, इस बात से खुश हूं।

“लेकिन लुम्पिनी जैसी जगह पर मैं ऐसा प्रदर्शन नहीं करना चाहता। मैं दर्शकों का बहुत सम्मान करता हूं और हमेशा अच्छा शो देने की कोशिश रहती है।”

अपने विरोधी पर प्रभाव जमाने वाले वेल्टरवेट चैंपियन अपने सबसे बड़े आलोचक हैं।

अमेरिकी स्टार ने अपने प्रतिद्वंदी के बारे में कहा:

“वो ऑनलाइन एक नर्ड जैसे लगते हैं। लेकिन वास्तव में बहुत मजबूत हैं। वो जिउ-जित्सु के बहुत अच्छे प्रतिनिधि हैं। उनकी तकनीक शानदार है। मुझे बहुत खुशी हैं कि मेरा उनके साथ मैच हुआ।”

रुओटोलो की मानें तो ट्रेनिंग कैम्प के दौरान चोट और बीमारी की वजह से वो रिंग में अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पाए।

अब वो घर जाकर अपनी गलतियों को सुधारने पर काम करने चाहते हैं ताकि वो अपने शरीर को फिर से शीर्ष स्थिति में लेकर आ सकें।

उन्होंने कहा:

“कैम्प के दौरान मैं बीमार था। और फाइट से पहले भी मैं अच्छा महसूस नहीं कर रहा था। मैं गर्दन की समस्या से जूझ रहा हूं। अपने सबसे बुरे दिनों में भी मैंने काम को अंजाम दिया। मैं काम पूरा कर खुश हूं और अगली परफॉर्मेंस में और भी बेहतर रहूंगा।”

रुओटोलो का लक्ष्य MMA में सफलता और सबमिशन ग्रैपलिंग में सर्वश्रेष्ठ बनना

ब्राजीलियन जिउ-जित्सु के एक और टॉप स्टार को हराकर टाय रुओटोलो खुद को खेल के सर्वश्रेष्ठ सबमिशन ग्रैपलर बनाने की यात्रा पर लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

ये उनका प्राथमिक लक्ष्य है, लेकिन 21 वर्षीय स्टार का मानना है कि अपने जुड़वा भाई केड रुओटोलो को पिछले महीने ONE 167 में कामयाबी के साथ MMA डेब्यू करते देख उनमें खुद को इस खेल में परखने की इच्छा हो रही है।

रुओटोलो ने कहा:

“मैं MMA का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं। मैं अपने भाई की आखिरी फाइट देख रहा हूं और इसने मुझमें जोश ला दिया है। हम MMA फाइट्स देखकर बड़े हुए हैं और जानते थे कि हम एक दिन MMA फाइटर बनेंगे और वो भी सर्वश्रेष्ठ। ऐसे में मैं जिउ-जित्सु में जीत हासिल कर खुश हूं। एक और विरासत। मैं जिउ-जित्सु में सर्वश्रेष्ठ बनना चाहता हूं। मुझे पता है कि मैं उस रास्ते पर हूं।”

यकीनन सबसे युवा IBJJF ब्लैक बेल्ट वर्ल्ड चैंपियन और ONE के मौजूदा वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग चैंपियन रुओटोलो को अपने भाई के साथ पाउंड-फोर-पाउंड सुपरस्टार में गिना जाता है।

उनके दिमाग में MMA है और उन्हें भविष्य में संभावित डेब्यू की आशा है। रुओटोला का ये भी मानना है कि सबमिशन ग्रैपलिंग में उनका काम अभी खत्म नहीं हुआ है:

“अभी मुझे और मेरे भाई को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। लेकिन मैं पाउंड-फोर-पाउंड और दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनना चाहता हूं। जब तक वो हासिल नहीं कर लेता, तब तक रुकूंगा नहीं। लेकिन MMA फाइट मेरे लिए बड़ी चीज है और मैं इस दौड़ में शामिल होने को लेकर उत्साहित हूं।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)