ओसामा के खिलाफ अब तक की सबसे कठिन परीक्षा देने को तैयार मुसुमेची – ‘वो एक फिनिशर हैं’

Mikey Musumeci Cleber Sousa ONE on Prime Video 2 1920X1280 36

मौजूदा ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन माइकी “डार्थ रिगाटोनी” मुसुमेची ONE में अब तक की अपनी सबसे कड़ी चुनौती का सामना 2 सप्ताह से भी कम समय में करेंगे।

6 मई को ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III में अमेरिकी दिग्गज अपने खिताब का बचाव 2022 IBJJF नो-गी ब्लैक बेल्ट वर्ल्ड चैंपियन ओसामा अलमारवाई के खिलाफ 10 मिनट चक चलने वाली बाउट में करेंगे। ये तेज़-तर्रार मुकाबला अवश्य ही दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगा।

अमेरिकी धरती पर उत्साह को दोगुना करने वाली ये बाउट कोलोराडो के 1stBank सेंटर में ऐतिहासिक इवेंट को हेडलाइन करने वाली 3 वर्ल्ड टाइटल बाउट की शुरुआत करेगी, जिसके सभी टिकट पहले ही बिक चुके हैं।

मुसुमेची के लिए ये मैच उस कठिन परीक्षा की तरह है, जिसका उन्हें लंबे समय से इंतज़ार था।

जनवरी में उन्होंने ONE Fight Night 6 में अपने वर्ल्ड टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड करने के बाद ओसामा अलमारवाई से विशेषतौर पर सामना करने की तमन्ना ज़ाहिर की थी।

जहां एथलीट्स द्वारा कुछ मैच की चुनौती दुर्भावना से भरी होती है, वहीं, “डार्थ रिगाटोनी” यमन के फाइटर और उनकी चतुराई से भरी प्रभावशाली तकनीकों का बहुत सम्मान करते हैं।

मुसुमेची ने ONEFC.com को बताया:

“ओसामा बेहद समझदार फाइटर हैं। उनका आईक्यू जबरदस्त है। वो जो करते हैं या जब करते हैं तो उसके पीछे समझदारी भरी रणनीति छुपी होती है। उनके पास बेहतरीन बैक-टेक तकनीक है और अच्छा फुट लॉक भी है। उनके पास बेहतर हमले करने के कुछ तरीके हैं और वो एक फिनिशर हैं। उन्होंने कई सारे मुकाबले फिनिश किए हैं।”

असलियत में, अलमारवाई खेल के उन चुनिंदा एथलीट्स में से एक हैं, जो BJJ में अपना वर्चस्व स्थापित करने वाले वर्तमान टाइटल होल्डर के आक्रामक सबमिशन दृष्टिकोण से मेल खाते हैं।

प्रतिद्वंदी की खास तरह की क्षमताओं से डरने की बजाय मुसुमेची का कहना है कि वो ये देखने के लिए उत्साहित हैं कि कैसे उनकी स्किल्स और तकनीक एक वर्ल्ड क्लास ग्रैपलर के खिलाफ खरी उतरेंगी, जो मुकाबले से ज़रा भी भयभीत नहीं हैंः

“मैं जो कर रहा हूं, उस पर उनकी प्रतिक्रिया जानना चाहता हूं। मैं देखना चाहता हूं कि क्या वो मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिस पर मैंने ट्रेनिंग के दौरान ध्यान ना दिया हो। दरअसल, मैं हर संभावित हमलों के बारे में सोचता हूं कि विरोधी से मुझे क्या मिल सकता है और क्या मेरे पास भी उसका जवाब है। इस वजह से ये एथलीट्स जो मेरे खिलाफ मुकाबले के लिए ट्रेनिंग ले रहे हैं, मुझे ऐसा जवाब देने की तैयारी में जुटे हैं, जिसका मैं आदी नहीं हूं।

“इन्हीं कारणों से मुझे इन मुकाबलों से प्यार है। मुझे किसी ऐसे एथलीट से बाउट करना पसंद है, जो सच में जिउ-जित्सु जानता हो और जो पूरे मैच में सिर्फ किक मारकर ही ना भागे।”

फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग किंग के लिए सर्कल के अंदर हर मुकाबला एक शतरंज के खेल की तरह होता है। उसमें विरोधी की हर क्रिया और प्रतिक्रिया का गुणा-भाग करना जरूरी होता है।

26 साल के एथलीट के लिए आगे-पीछे जाने वाला खेल असलियत में BJJ के प्रति उनके जुनून को बढ़ाता है। वो यहां तक कि इस बात को लेकर पूरी तरह निश्चिंत भी नहीं हैं कि इस बहुप्रतीक्षित वर्ल्ड टाइटल मैच को किस तरह से खेलेंगे। फिर भी मुसुमेची ने शुरुआत से लेकर अंत तक बस सबमिशन हासिल करने का ही इरादा बनाया हुआ है।

“डार्थ रिगाटोनी” ने बतायाः

“हर सेकंड पर मैं हमला करूंगा। मेरा स्टाइल आगे बढ़ने और हर सेकंड प्रतिद्वंदी पर हमला करके फिनिश करने का है। तो ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या ओसामा के पास मेरे हमलों का जवाब है? और क्या मेरे पास उनके काउंटर का जवाब देने के लिए कुछ है? क्या मैं ऐसा कर लूंगा? जवाब है कि मैं इसके लिए हर वक्त तैयार हूं। उम्मीद है कि वो भी तैयार होंगे। मैं हर वक्त मैट पर रहता हूं और सीखता रहता हूं। हर वक्त प्रतिद्वंदी के एक्शन और रिएक्शन का पता लगाने की कोशिश करता हूं, जिसका सामना मुझे हमला करते वक्त करना पड़ सकता है।”

मुसुमेची ONE के सिर्फ सबमिशन वाले नियम को लेकर गदगद

वर्ल्ड टाइटल मुकाबले में दोनों प्रतिस्पर्धी एथलीट्स के आक्रामक ग्रैपलिंग स्टाइल को देखते हुए माइकी मुसुमेची इस बात को लेकर रोमांचित हैं कि 6 मई को उनकी बाउट ONE के सिर्फ सबमिशन नियम के अंतर्गत हो रही है।

इस मैच में जीत दर्ज करने के लिए स्कोरिंग पॉइंट्स या मामूली पोजिशनल एडवांटेज के बारे में चिंता नहीं करनी होगी। इस बारे में न्यू जर्सी के एथलीट कहते हैं कि वो आज़ाद महसूस कर रहे हैं और सर्कल में बाउट के दौरान अपनी इच्छा के अनुसार सबमिशन के लिए हमले करने वाले हैंः

“हां, अब ONE Championship के नियम चलेंगे। मुझे अब पॉइंट्स हासिल करने के लिए रणनीतिक रूप से बाउट करने की ज़रूरत नहीं। मुझे उन सभी अलग-अलग रणनीतियों और लाभ के बारे में भी सोचने की ज़रूरत नहीं। मैं अब बस सर्कल के अंदर जाऊंगा और मुकाबले को फिनिश करने की कोशिश करूंगा।”

बाउट में मिलने वाली आज़ादी को लेकर “डार्थ रिगाटोनी” मानते हैं कि अलमारवाई के खिलाफ फैंस को शायद उनका टॉप गेम भी देखने का मौका मिल जाए।

हालांकि, चाहे वो गार्ड के जरिए प्रतिद्वंदी पर हमला करें या फिर टॉप पोजिशन से उन पर दबाव बनाएं, मुसुमेची हर चीज़ के लिए तैयार हैं। वो ये साबित करना चाहते हैं कि वही दुनिया के टॉप पाउंड-फॉर-पाउंड सबमिशन ग्रैपलर हैं।

उन्होंने आगे कहा:

“मुझे इसकी परवाह नहीं कि फाइट किस तरह से होगी। क्या मैं एक रेसलर हूं? निश्चित रूप से नहीं, लेकिन जब मैं फ्लोर पर पूरी तरह से जिउ-जित्सु के बारे में बात कर रहा हूं तो मुझे इसकी परवाह नहीं कि मैं टॉप पर रहूंगा या नहीं। अगर मैं नीचे रहा तो भी चिंता नहीं। मैं इस बाउट में कहीं भी जाने के लिए तैयार हूं। मैंने पहले भी बताया था कि मैं पूरे दिन इसकी स्टडी कर रहा हूं और असलियत में इस मैच के लिए उत्साहित हूं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.