ओसामा अलमारवाई को सबमिशन से हराकर माइकी मुसुमेची ने डिफेंड किया ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल

Mikey Musumeci Osamah Almarwai ONE Fight Night 10 52

शनिवार, 6 मई को ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III के ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में माइकी “डार्थ रिगाटोनी” मुसुमेची ने शुरू से लेकर अंत तक प्रभावी प्रदर्शन करते हुए ओसामा अलमारवाई को हराया।

अमेरिकी स्टार ने बिना समय गंवाए शुरुआत से सबमिशन मूव तलाशने की कोशिश की। उन्होंने पहले ही कुछ मिनटों में काफी संख्या में लेग लॉक्स लगाने की कोशिश करते हुए BJJ नो-गी वर्ल्ड चैंपियन पर दबाव बढ़ा दिया था।

यमन के ग्रैपलर का डिफेंस अच्छा रहा, लेकिन जितनी बार मुसुमेची ने हील हुक लगाने का प्रयास किया, उतनी बार अलमारवाई को डिफेंसिव मोड़ में जाना पड़ा।

मैच में करीब 3 मिनट बाकी थे, तभी फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग किंग ने अपनी रणनीति में बदलाव कर अलमारवाई की बॉडी के ऊपरी हिस्से को निशाना बनाया। मुसुमेची ने अपनी शानदार तकनीक के दम पर बैक कंट्रोल हासिल किया और रीयर-नेकेड चोक लगाकर 8 मिनट 3 सेकंड के समय पर अपनी जीत सुनिश्चित की।

Mikey Musumeci Osamah Almarwai ONE Fight Night 10 43

26 वर्षीय BJJ स्टार का ONE रिकॉर्ड 4-0 का हो गया है, जिनमें कई यादगार सबमिशन फिनिश शामिल हैं और उनका करियर रिकॉर्ड 61-5 का हो गया है। अलमारवाई जैसे वर्ल्ड-क्लास एथलीट के खिलाफ जीत दर्ज कर मुसुमेची ने खुद को दुनिया के बेस्ट पाउंड-फोर-पाउंड ग्रैपलर के रूप में स्थापित किया है।

उनकी जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने उन्हें 50 हजार यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस भी दिया है।

Mikey Musumeci Osamah Almarwai ONE Fight Night 10 17

न्यूज़ में और

Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34