ओसामा अलमारवाई ने माइकी मुसुमेची को हराने का प्लान बनाया – ‘उनके खिलाफ मैच सम्मान का विषय’

osamahalmarwai training 1200X800 768x512

ओसामा अलमारवाई ने पिछले साल दिसंबर में IBJJF नो-गी वर्ल्ड चैंपियन बनकर साबित किया था कि वो दुनिया के बेस्ट ग्रैपलर्स में से एक हैं।

हालांकि वो ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) के टॉप टूर्नामेंट्स में से एक रहा, लेकिन ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III उससे भी अधिक बड़ा इवेंट होगा, जहां अलमारवाई ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए माइकी मुसुमेची को चैलेंज करेंगे।

उनका मैच 6 मई को अमेरिकी धरती पर होने वाले ONE के डेब्यू इवेंट में होगा, जहां 30 वर्षीय स्टार की भिड़ंत अमेरिका के सबसे सफल BJJ सुपरस्टार्स में से एक से होगी।

ये जाहिर तौर पर अलमारवाई के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि के समान है, जो 1stBank सेंटर में फाइट करने के मौके के प्रति बहुत उत्साह जता रहे हैं।

उन्होंने ONEFC.com से कहा:

“उनके खिलाफ मैच मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं ONE का धन्यवाद करता हूं कि वो ग्रैपलिंग को पूरी दुनिया में प्रोमोट कर रहा है। मैं किसी मैच का हिस्सा रहूं या ना, लेकिन अच्छी बात ये है कि ONE दुनिया में इस खेल को पहचान दिला रहा है। सब लोग जिउ-जित्सु और ग्रैपलिंग के बारे में जानते हैं और ONE इसे अधिक दिलचस्प बना रहा है।

“मुझे काफी अच्छा लगता है जिस तरह से ONE अपने एथलीट्स का सम्मान करता है। जब उन्होंने मुझसे संपर्क साधा तो बहुत प्रोफेशनल तरीके से बात की, जो मुझे बहुत पसंद आया। मैंने कभी ONE में आने के बारे में नहीं सोचा था, लेकिन नो-गी वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के बाद मेरी उम्मीद बढ़ने लगी थी।”

एक तरफ अलमारवाई दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन को जॉइन करने का विचार कर रहे थे, दूसरी ओर मुसुमेची ONE में अपनी विरासत स्थापित करने में व्यस्त थे।

ONE को जॉइन करने के बाद मौजूदा फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है और जब उन्होंने अलमारवाई के खिलाफ फाइट की इच्छा जताई तो यमन के एथलीट ने भी जवाब देने में ज्यादा समय नहीं लगाया।

अलमारवाई ने कहा:

“जब माइकी ने मेरा नाम लिया, मैंने खुद से कहा, ‘मैं इस मैच का हिस्सा जरूर बनना चाहूंगा।’ मैं इसके लिए उत्साहित था। ये मैच धमाकेदार रहेगा क्योंकि इसमें मौजूदा IBJJF नो-गी वर्ल्ड चैंपियन और #1 रैंक के ब्लैक बेल्ट होल्डर का सामना ONE वर्ल्ड चैंपियन से होगा। इसलिए जब माइकी ने मेरे नाम लिया तो मैंने सोचा, ‘ये फाइट धमाकेदार रहेगी।'”

‘हमारा मैच जबरदस्त रहेगा’:  ओसामा अलमारवाई

ओसामा अलमारवाई भी माइकी मुसुमेची के शानदार सफर को फॉलो करते आए हैं और इस दौरान अपने करियर को भी आगे बढ़ाना जारी रखा। वो अब दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स प्रोमोशन में परफॉर्म करने के लिए तैयार हैं।

अलमारवाई अपने अगले प्रतिद्वंदी के फैन रहे हैं और उनके साथ सर्कल शेयर करना सम्मान का विषय होगा।

मगर वो ज्यादा भावनाओं में नहीं बहना चाहते। उन्होंने “डार्थ रिगाटोनी” को हराने के लिए बहुत कड़ी मेहनत की है।

यमन के ग्रैपलर ने कहा:

“मुझे उनका गेम पसंद है, लगातार सबमिशन लगाने की कोशिश करते रहते हैं। उन्हें लेग-लॉक लगाना पसंद है, जो हमने उनके पिछले मैच में देखा। ये मैच दिलचस्प होगा और उनके स्टाइल के खिलाफ अपने स्टाइल को परखने को बेताब हूं। हम दोनों एक-दूसरे को हराने के लिए ट्रेनिंग कर रहे हैं। मैं जानता हूं कि उन्होंने भी मेरे गेम को परखा होगा, लेकिन मैं भी उनकी स्किल्स को स्टडी कर रहा हूं।

“उन्हें फाइट करते देखना अच्छा अनुभव होता है। मैं उन्हें काफी समय से फॉलो कर रहा हूं। वो बहुत समय पहले ब्लैक बेल्ट होल्डर बने थे। मैं उन्हें गी और नो-गी वर्ल्ड चैंपियनशिप में फाइट करते और जीतते हुए देखता था। इसलिए हमारा मुकाबला धमाकेदार रहने वाला है।”

अलमारवाई इस मैच के लिए Atos Jiu-Jitsu टीम में ट्रेनिंग कर रहे हैं, जहां उन्हें दुनिया के टॉप ग्रैपलर्स का साथ मिल रहा है। इनमें ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन केड रुओटोलो और उनके जुड़वा भाई टाय रुओटोलो मौजूद हैं। ये दोनों भाई भी ONE Fight Night 10 के कार्ड का हिस्सा हैं।

वहीं इस जिम के मुख्य ट्रेनर BJJ आइकॉन और साथी ONE एथलीट आंद्रे गल्वाओ हैं।

इन नामी स्टार्स के साथ से अलमारवाई का आत्मविश्वास बढ़ा है कि वो सर्कल में किसी भी एथलीट को हराने का दम रखते हैं। वो जानते हैं कि मुसुमेची एक वर्ल्ड-क्लास एथलीट हैं इसलिए उन्हें शुरू से ही आक्रामक तरीके से अटैक करना होगा।

उन्होंने कहा:

“ये काफी हद तक संभव है कि मैं गार्ड पोजिशन हासिल करने की कोशिश करूंगा और वो मेरे पैरों को निशाना बना रहे होंगे। मैं जानता हूं कि वो मेरी मूवमेंट के दौरान लेग लॉक लगाकर बढ़त हासिल करना चाहेंगे। मैं शायद बैक कंट्रोल हासिल करते हुए चोक लगाने की कोशिश करूंगा और मौका मिला तो अन्य सबमिशन मूव भी लगाऊंगा।

“मुझे लेग लॉक्स से भी सावधान रहना होगा, जिसके लिए मैं तैयारी भी कर रहा हूं। मुझे Atos जिम में कई बेस्ट लेग-लॉक लगाने वाले एथलीट्स का साथ मिल रहा है। मुझे 6 बार के ADCC वर्ल्ड चैंपियन गल्वाओ और रुओटोलो ब्रदर्स का साथ मिल रहा है। मेरी मदद के लिए कई अन्य टॉप ग्रैपलर्स भी हैं, जिन्हें शायद आप नहीं जानते होंगे, लेकिन उनके लेग-लॉक खतरनाक होते हैं। इसलिए मुझे भरोसा है कि मैं इस फाइट के लिए तैयार हूं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.