थोंगपून अगली फाइट में ज़कारिया एल जमारी को पहले राउंड में नॉकआउट करने के लिए ‘आश्वस्त’

Thongpoon PK Saenchai Timur Chuikov ONE Fight Night 19 41 scaled

थाई फैन फेवरेट थोंगपून पीके साइन्चाई यूएस प्राइमटाइम पर लगातार दूसरी बार पहले राउंड में नॉकआउट जीत हासिल करने का सपना लिए बैठे हैं।

4 मई को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले ONE Fight Night 22: Sundell vs. Diachkova में उनका सामना मोरक्को के स्टार ज़कारिया एल जमारी से स्ट्रॉवेट मॉय थाई से होगा।

थोंगपून इस फाइट में काफी जोश लिए उतरेंगे क्योंकि उन्होंने फरवरी महीने में तिमूर चुइकोव को हराया था।

इस बार उनका सामना एक ऐसे प्रतिद्वंदी से होने जा रहा है, जो स्टाइल के मामले में थोड़े अलग हैं। प्रोफेशनल बॉक्सिंग के अनुभव की वजह से एल जमारी के हाथ बाकियों के मुकाबले ताकतवर होंगे।

थोंगपून मानते हैं कि उनके प्रतिद्वंदी के हाथों में तेजी होगी, लेकिन उन्हें ज्यादा परवाह नहीं है।

उन्होंने onfec.com को बताया:

“ज़कारिया बिल्कुल तेज फाइटर हैं। वो पहले बॉक्सिंग किया करते थे। लेकिन मेरे नजरिए से देखें तो मुझे लगता है कि मैं उनसे तेज हथियारों से वार कर सकता हूं।”

थोंगपून का गेम प्लान बड़ा ही साधारण सा है: मैच की पहली घंटी बजने के साथ ही अटैक करते हुए जल्दी नॉकआउट कर 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस जीतना।

मोरक्को के एथलीट कद-काठी में उनसे बड़े हैं। ऐसे में उनका कहना है कि उनके पास इसके लिए भी हथियार हैं। लेकिन उनका इस्तेमाल तभी होगा, जब एल जमारी दूसरे राउंड तक पहुंच जाएंगे:

“उनके लिए बढ़त उनका बड़ा शरीर है तो मैं तेजी और चालाकी से फाइट करूंगा। हमेशा की तरह मैंने इस फाइट के लिए भी काफी चीजें तैयार की हैं। लेकिन पहले राउंड में मेरा फोकस पंचों पर रहेगा क्योंकि मुझे बोनस जीतने की आशा है।

“लेकिन अगर वो बच गए और फाइट दूसरे राउंड में गई तो सभी को मेरे दूसरे हथियार देखने को मिलेंगे।”

PK Saenchai टीम के प्रतिनिधि को फिनिश की तलाश में काफी सफलता मिली है। चुइकोव के खिलाफ फिनिश के अतिरिक्त उन्होंने ONE Friday Fights में भी पहले राउंड में दो नॉकआउट अपने नाम किए थे।

इन प्रदर्शनों की वजह से उन्हें मॉय थाई में सबसे खतरनाक पंच लगाने वाले स्टार्स की श्रेणी में ला दिया और फैंस के पसंदीदा फाइटर्स में से एक बन गए हैं।

इस बात को ध्यान में रखते हुए वो एल जमारी के खिलाफ अपनी साख दांव लगाएंगे:

“मैं आश्वस्त हूं कि मैं पहले राउंड में नॉकआउट से जीतूंगा।”

थोंगपून ने फाइट से पहले अपनी नई मानसिकता उजागर की

थोंगपून पीके साइन्चाई, ज़कारिया एल जमारी के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। हालांकि, फैंस को उनके आत्मविश्वास को अहंकार नहीं समझना चाहिए।

इसके विपरीत वो एक अलग ही मानसिकता रखते हैं, जिसमें मानते हैं कि हर प्रतिद्वंदी उनसे बेहतर फाइटर है।

उन्होंने इस रवैये के बारे में बताया:

“मैं हमेशा दूसरों को खुद से बेहतर समझूंगा क्योंकि इसकी वजह से मैं लापरवाह नहीं होऊंगा। पहले सोचता था कि मैं सबसे बेहतर हूं और इसने मुझे अभिमानी और अहंकारी बना दिया था। मैं लापरवाह होकर गलतियां करने लगा था।

“अब नहीं मानता कि मैं किसी से बेहतर हूं। तो इस फाइट में ज़कारिया मुझसे बेहतर हैं और मुझे इस चुनौती से पार पाना होगा।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4