5 अप्रैल को होने वाले ONE Fight Night 30: Kryklia Vs. Knowles के बाउट कार्ड की घोषणा

Seksan Or Kwanmuang River Daz ONE Friday Fights 46 52 scaled

ONE Fight Night 30: Kryklia vs. Knowles में चार अलग-अलग खेलों के 10 धमाकेदार मुकाबले देखने को मिलेंगे।

शनिवार, 5 अप्रैल को आने वाले इवेंट के लिए रोमन क्रीकलिआ vs. लिंडन नोल्स और रेगिअन इरसल vs. अलेक्सिस निकोलस वर्ल्ड टाइटल फाइट्स और सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग बनाम निको कैरिलो के एक अहम फेदरवेट मॉय थाई मुकाबले की घोषणा पहले ही कर दी गई थी।

अब ONE ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के ऐतिहासिक लुम्पिनी स्टेडिमय में होने वाले इवेंट के बाकी बचे मैचों का भी ऐलान कर दिया है।

एक 142-पाउंड मॉय थाई फाइट में मशहूर थाई स्टार सेकसन ओर क्वानमुआंग का सामना खतरनाक अमेरिकी स्ट्राइकर असा टेन पॉ से होगा।

ONE के अपने 11 धमाकेदार मैचों में सिर्फ एक हार झेलने वाले सेकसन ने खुद को दुनिया के सबसे दिलचस्प और मनोरंजक एथलीट्स में से एक साबित किया है। उन्होंने अपने निडर रवैये की वजह से एक खास पहचान बना ली है।

टेन पॉ की बात करें तो उन्होंने अपनी मजबूती और फिनिशिंग की काबिलियत के दम पर पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर हान ज़ी हाओ और मशहूर थाई स्ट्राइकर रैम्बोलैक चोर अजालाबून पर TKO (तकनीकी नॉकआउट) जीत दर्ज की हैं।

कार्ड में इसके अतिरिक्त अपराजित उज़्बेकिस्तानी सनसनी सांझार ज़किरोव ONE में अपनी लगातार छठी जीत की तलाश में होंगे, जब उनका सामना दक्षिण अफ्रीकी पावरहाउस बोकांग मासूनयाने से फ्लाइवेट MMA फाइट में होगा।

इवेंट में वर्ल्ड क्लास सबमिशन ग्रैपलिंग एक्शन भी देखने को मिलेगा। IBJJF वर्ल्ड चैंपियन फैब्रिसियो आंद्रे अपना बहुप्रतीक्षित प्रमोशनल डेब्यू एशले विलियम्स से फेदरवेट मुकाबले में होगा।

आंद्रे ने अपनी शारीरिक क्षमता और घातक सबमिशन अटैक्स के दम पर खुद को ग्रैपलिंग जगत के सबसे दिलचस्प प्रतियोगियों में से एक बनाया है। वो वेल्स निवासी विलियम्स के लिए बहुत बड़ी चुनौती हैं, जिन्हें यूके का टॉप पुरुष BJJ ब्लैक बेल्ट एथलीट माना जाता है।

इससे पहले फैंस को एक बेहतरीन स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच देखने को मिलेगा, जहां थाई स्टार थोंगपून पीके साइन्चाई की टक्कर मोरक्को के एलमेहदी एल जमारी से होगी।

27 वर्षीय थोंगपून ने अपने अति-आक्रामक और दर्शकों को खुश करने देने वाले स्टाइल से फैंस बनाए हैं। वो ONE में आई हार का बदला लेना चाहेंगे और वो भी उन्हें मात देने वाले फाइटर के भाई से।

आप 5 अप्रैल को होने वाले सभी मैचों की पूरी लिस्ट यहां देेख सकते हैं।

ONE Fight Night 30 का बाउट कार्ड

  • रोमन क्रीकलिआ (c) vs. लिंडन नोल्स (ONE हेवीवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • रेगिअन इरसल (c) vs. अलेक्सिस निकोलस (ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग vs. निको कैरिलो (मॉय थाई – फेदरवेट)
  • सेकसन ओर क्वानमुआंग vs. असा टेन पॉ (मॉय थाई – 142 पाउंड)
  • सांझार ज़किरोव vs. बोकांग मासूनयाने (MMA – फ्लाइवेट)
  • जॉर्ज जार्विस vs. मोहचिने चाफी (मॉय थाई – लाइटवेट)
  • फैब्रिसियो आंद्रे vs. एशले विलियम्स (सबमिशन ग्रैपलिंग – फेदरवेट)
  • थोंगपून पीके साइन्चाई vs. एलमेहदी एल जमारी (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • जिहिन राडजुआन vs. माकारेना अरागोन (MMA – एटमवेट)
  • कार्लो बुमिना-अंग vs. मॉरो मास्त्रोमरिनी (MMA – बेंटमवेट)

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)