About
हान ज़ी हाओ ने कुछ साल पहले ही 20 की उम्र को पार किया है लेकिन Top King मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पिछले एक दशक से मार्शल आर्ट्स से जुड़े रहे हैं। उन्होंने 12 साल की उम्र में चीन में सांडा की ट्रेनिंग शुरू करने के साथ अपने मार्शल आर्ट्स सफर की शुरुआत की थी। कुछ समय बाद ही उनका मॉय थाई के प्रति लगाव बढ़ने लगा।
हान अपने करियर में नई ऊंचाइयों को छूना चाहते थे और इसी कारण 14 साल की उम्र में बैंकॉक आने का फैसला लिया। थाईलैंड में एक विदेशी होकर जीवन व्यतीत करना उनके लिए आसान नहीं था और ना ही वो उस समय ज्यादा पैसे कमा पा रहे थे। लेकिन उन्होंने मॉय थाई सीखने की जिद नहीं छोड़ी और अगले 10 साल में दुनिया के कई टॉप लेवल मॉय थाई एथलीट्स के साथ रिंग साझा की। इस बीच वो Top King मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन भी बने।
इसी प्रदर्शन की वजह से वो ONE Championship के अधिकारियों को ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहे, जहां वो ONE Super Series में दुनिया के बेस्ट स्ट्राइकर्स के साथ परफ़ॉर्म कर रहे हैं। हान ग्लोबल स्टेज पर अपनी स्किल्स से सभी को प्रभावित करने को बेताब हैं और ONE Super Series बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं।