हान ज़ी हाओ ने 3 राउंड के जबरदस्त एक्शन के बाद नोइ को दी मात

Han Zi Hao Adam Noi FISTS OF FURY II 1920X1278  768x511

9 मिनट तक चले जोरदार ONE Super Series मॉय थाई एक्शन के दौरान हान ज़ी हाओ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अल्जीरियाई एथलीट को हराया।

शुक्रवार, 5 मार्च को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से प्रसारित हुए प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: FISTS OF FURY II में उन्होंने एडम नोइ को बेंटमवेट मुकाबले में सर्वसम्मत निर्णय से पराजित किया।

Han Zi Hao Adam Noi FISTS OF FURY II 2880X1920 12 scaled.jpg

पहले राउंड की शुरुआत धीमे अंदाज में हुई, लेकिन धीरे-धीरे दोनों ओर से किक्स देखने को मिली। दोनों ही स्टार्स एक दूसरे की जांघ पर किक्स मारने की कोशिश कर रहे थे।

हालांकि, नोइ ने अपने प्रतिद्वंदी को हाई किक का शिकार बनाया, जो कि हान के सीधे हाथ पर जाकर लगी। आत्मविश्वास से लबरेज Venum Training Camp के स्टार ने अपने प्रयासों में इजाफा किया, लेकिन हान ने उनकी कोशिश को विफल करते हुए अल्जीरियाई एथलीट को मैट पर गिरा दिया।

दूसरे राउंड के शुरुआत पलों में नोइ ने हान के खिलाफ लेफ्ट हाई किक लगाने का प्रयत्न किया, उनकी टांग अभी हवा में ही थी कि चीनी स्टार ने दूसरी टांग पर अटैक कर नोइ को एक बार फिर ग्राउंड पर ला दिया।

Han Zi Hao Adam Noi FISTS OF FURY II 1920X1278 6.jpg

अल्जीरियाई एथलीट अपने पैरों को खड़े तो हुए लेकिन अगले एक मिनट तक उन्हें अपने प्रतिद्वंदी के अटैक का सामना करना पड़ा, इस दौरान उन्होंने लगातार पंच और किक्स खाईं। इसके अलावा अपने अटैक में विविधता रखते हुए उन्होंने जैब्स, हुक्स और फिर लो किक्स का प्रयोग किया। इस कारण नोइ के सामने मुसीबतें खड़ी हो गईं।

नोइ के लिए सबसे निर्णायक पल दूसरे राउंड में आया, जब हान लेफ्ट पंच लगाने के लिए आगे बढ़े। अल्जीरियाई स्टार झुके और अपने दाईं तरफ हो गए। इसके बाद उन्होंने हान को राइट पंच मारा। नोइ ने इस बार बाईं तरफ से इस तरह का प्रयास किया।

हान लगातार अपने प्रतिद्वंदी को काबू करने की फिराक में थे। जैसे ही वो आगे आए, नोइ ने लेफ्ट एल्बो लगाई, जो कि चीनी स्ट्राइकर के जबड़े पर जा लगी।

Han Zi Hao Adam Noi FISTS OF FURY II 2880X1920 17 scaled.jpg

तीसरे राउंड से पहले दोनों स्टार्स को पता था कि इस राउंड में बढ़त बनाने वाले एथलीट की मुट्ठी में मैच चला जाएगा।

हान ने लगातार नोइ की तरफ आकर अटैक करने की कोशिश की, लेकिन जब वो पास आए तो नोइ ने अपना बायां पैर हान के चेहरे पर दे मारा, जिससे चीनी एथलीट पूरी तरह से हक्के-बक्के रह गए।

हान ने उसके बावजूद भी अपने प्रतिद्वंदी का पीछा कर अटैक करने की चाह नहीं छोड़ी, आखिर में उन्हें लेफ्ट पुश किक लगाने का मौका मिला।

नोइ ने हान के टखने को अपने बाएं हाथ से पकड़ा। उसके बाद दूसरी टांग पर स्वीप लगाकर विरोधी को गिराने का प्रयास किया।

Han Zi Hao Adam Noi FISTS OF FURY II 2880X1920 18 scaled.jpg

उसके बाद पहली बार दोनों स्टार्स मैच के दौरान क्लिंच पोजिशन में आए। नोइ ने एक बार फिर से हान की आक्रामकता का फायदा उठाकर जबरदस्त टेकडाउन किया। अल्जीरियाई स्टार ने अपना बायां हाथ उनके बगल में डालकर उन्हें मैट पर पटक दिया।

हान ने थ्री-पंच कॉम्बिनेशन के साथ मैच का अंत किया और मैच के आखिरी पलों में उन्हें कुछ इसी तरह का अटैक चाहिए था।

तीन राउंड के बेहतरीन एक्शन के बाद तीनों जजों ने हान के पक्ष में एकमत फैसला सुनाया। इस जीत के साथ ही उनका रिकॉर्ड 62-18 का हो गया है।

Han Zi Hao Adam Noi FISTS OF FURY II 2880X1920 6 scaled.jpg

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4