ONE Super Series में हान ज़ी हाओ के 3 सबसे धमाकेदार पल

Han Zi Hao DC 9092 768x512

हान ज़ी हाओ ONE Super Series के सबसे खतरनाक एथलीट्स में से एक हैं और उनका रिकॉर्ड इस बात का सबसे बड़ा सबूत है।

शुक्रवार, 12 नवंबर को ONE: NEXTGEN II में चीनी नॉकआउट आर्टिस्ट बेंटमवेट मॉय थाई बाउट में विक्टर “लियो” पिंटो को भी शानदार अंदाज में हराना चाहेंगे।

अगले मैच के शुरू होने से पहले यहां देखिए ONE Super Series में हान के 3 सबसे शानदार मैचों को।

#3 पहली नॉकआउट जीत दर्ज

हान ने ONE में अपनी पहली नॉकआउट जीत अक्टूबर 2018 में हुए ONE: PURSUIT OF GREATNESS में रायन “द फिलीपीनो असासिन” जकीरी के खिलाफ दर्ज की थी।

दोनों स्ट्राइकर्स का मैच धमाकेदार अंदाज में शुरू हुआ। फिलीपीनो एथलीट अपने विरोधी की किक्स को पकड़कर दोनों हाथों से उन्हें काउंटर कर रहे थे, लेकिन अंत में यही रणनीति उनकी हार का कारण बनी।

पहले राउंड में जकीरी ने हान की किक को पकड़ा और लेफ्ट हुक लगाने की कोशिश की। उनका शॉट चीनी एथलीट के सिर को छूकर निकला, लेकिन फिनिश करने के लिए नाकाफी था।

अब फिलीपीनो एथलीट का बायां हाथ डिफ़ेंसिव पोजिशन में आने से बहुत दूर था, हान ने उसी समय खतरनाक राइट हैंड लगाया, जिसके प्रभाव से उनके प्रतिद्वंदी अगले ही पल मैट पर जा गिरे।

ये हान की ONE Super Series के बेंटमवेट डिविजन में पहली नॉकआउट जीत रही और प्रोमोशन में दूसरी और इस जीत के साथ उन्होंने पूरे डिविजन को सचेत कर दिया था।



#2 मिलर को फिनिश कर जीत की लय वापस पाई

2019 में हुए ONE: LEGENDARY QUEST में हान ने अपने होम क्राउड के सामने एंड्रयू “मैडडॉग फेयरटेक्स” मिलर को नॉकआउट कर चौंका दिया था।

Mad Muay Thai Gym और Shunyuan Fight Club के स्टार ने मिलर को कई दमदार शॉट्स लगाए और दूसरे राउंड में ज्यादा आक्रामक रुख अपनाकर अपने स्कॉटिश प्रतिद्वंदी को बैकफुट पर धकेला।

खतरनाक लेफ्ट हैंड के प्रभाव से नॉकडाउन होने के बाद “मैडडॉग फेयरटेक्स” ने क्लिंच करते हुए वापसी की और कई दमदार एल्बोज़ लगाईं, मगर वो ज्यादा देर तक अपनी बढ़त को कायम नहीं रख सके।

हान ने पंचों से जवाबी हमला किया, जिनके प्रभाव की वजह से मिलर ने कॉर्नर का रुख किया और अंत में जैब-क्रॉस कॉम्बो के प्रभाव से वो नीचे जा गिरे।

अगले ही पल रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा कर दी। नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में हार के बाद उन्होंने मिलर को हराकर जीत की लय वापस पाई।

#1 ONE Super Series के टॉप फिनिशर बने

हान ने अपनी आखिरी नॉकआउट जीत पिछले साल अक्टूबर में हुए ONE: REIGN OF DYNASTIES II में मोहम्मद “जॉर्डन बॉय” बिन महमूद के खिलाफ हासिल की।

पहले 2 राउंड्स में कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन दूसरे राउंड के अंतिम समय में चीनी नॉकआउट मशीन को पंचों को लैंड करवाने में आसानी होने लगी थी। उनके 2 राइट हैंड्स ने मलेशियाई स्टार को झकझोरा, जिसकी वजह से 2 बार 8-काउंट भी शुरू करने पड़े, फिर भी “जॉर्डन बॉय” मैच में डटे रहे।

हान तीसरे राउंड में कोई ढील नहीं देना चाहते थे और दूसरे राउंड के शानदार मोमेंटम को तीसरे राउंड की शुरुआत में भी बरकरार रखा।

मैच का फिनिश तब आया जब उन्होंने मोहम्मद को दमदार राइट हैंड और उसके बाद लेफ्ट हैंड लगाकर मैट पर गिराया।

मलेशियाई स्टार ने मैच में बने रहने की कोशिश की, लेकिन रेफरी ने मैच को समाप्त कर हान की ONE Super Series में चौथी नॉकआउट जीत की पुष्टि की। इस जीत के साथ हान ONE Super Series में सबसे ज्यादा फिनिश करने के मामले में सैम-ए गैयानघादाओ और पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी के बराबर पहुंच गए हैं।

हान ने उसके बाद ONE: FISTS OF FURY II में एडम नोइ को भी हराया और अब पिंटो को हराकर दोबारा वर्ल्ड चैंपियन बनने की रेस में शामिल होना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें: ONE: NEXTGEN II के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

मॉय थाई में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.