ONE: NEXTGEN II के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

Saemapetch Kulabdam FULL BLAST 1920X1280 13 768x512

शुक्रवार, 12 नवंबर को ONE: NEXTGEN II में 12 मार्शल आर्टिस्ट्स फाइट करने सर्कल में उतरेंगे।

कोई एथलीट रैंकिंग्स में प्रवेश तो कोई टॉप-5 में जगह बनाने के करीब पहुंचना चाहेगा। खैर, मैचों में चाहे कुछ भी दांव पर लगा हो, लेकिन इनमें ऐसे कई एथलीट्स हैं जो एक ही पंच में किसी फाइट को फिनिश कर सकते हैं।

यहां आप देख सकते हैं ONE: NEXTGEN II में फाइट करने वाले एथलीट्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स को।

#1 सैमापेच ने ‘लेफ्ट मीटियोराइट’ को फिनिश किया

इसी साल मई में सैमापेच फेयरटेक्स ने कुलबडम “लेफ्ट मीटियोराइट” सोर.जोर.पिएक उथाई को फिनिश कर दिखाया था कि आखिर वो #1 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर क्यों बने हैं।

Fairtex टीम के स्टार ने ONE: FULL BLAST में #3 रैंक के कंटेंडर को पहले राउंड में नॉकआउट कर स्पष्ट संदेश दिया कि वो ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ टाइटल शॉट चाहते हैं।

सैमापेच ने मैच को 2 मिनट से भी कम समय में फिनिश कर दिया, जो बॉडी पर लगे स्ट्रेट लेफ्ट के बाद आया। उन्होंने राइट हुक के बाद स्ट्रेट लेफ्ट लगाया, जिसके प्रभाव ने कुलबडम को झकझोर कर रख दिया।

अब ONE: NEXTGEN II में वो अपना ONE Super Series डेब्यू कर रहे रिट्टेवाडा पेटयिंडी एकेडमी को हराकर अपनी विनिंग स्ट्रीक को कायम रखना चाहेंगे।

#2 टांग काई ने एक फिनिशर को फिनिश किया

टांग काई ने इसी साल मई में नॉकआउट से मैच को जीतकर अपने नॉकआउट रिकॉर्ड को 10 की संख्या तक पहुंचा दिया था।

चीनी एथलीट ने ONE: FISTS OF FURY II में रयोगो “काइटाई” टाकाहाशी को पहले राउंड में फिनिश कर सबको चौंका दिया था।

इस मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच की शुरुआत में टांग ने राइट हैंड-लेफ्ट हुक कॉम्बिनेशन लगाकर जापानी एथलीट को बैकफुट पर धकेला।

टाकाहाशी ने अपने दोनों हाथों से खुद को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उनका चेहरा टांग को अटैक के लिए आमंत्रित कर रहा था। इसलिए चीनी एथलीट के 3 दमदार पंचों के बाद रेफरी ने मैच को समाप्त कर दिया।

12 नवंबर को टांग का सामना दक्षिण कोरिया के यूं चांग मिन से होगा और चीनी एथलीट अपने शानदार नॉकआउट रिकॉर्ड को और भी बेहतर करना चाहेंगे।

#3 जो नाटावट ने मोइसा को फिनिश किया

स्मोकिन जो नाटावट की भिड़ंत 2019 ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल में एक WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन से हुई थी।

ONE: ENTER THE DRAGON में Bangkok Boxing टीम के स्टार ने साशा मोइसा को तीसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराया था।

मैच के अंतिम क्षणों में थाई एथलीट की स्ट्राइक के प्रभाव के कारण रेफरी ने उनके विरोधी के लिए 8-काउंट भी शुरू किया। मगर उसके बाद मोइसा मैच में ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए।

नाटावट को अंदाजा था कि मैच का अंत अब दूर नहीं है इसलिए उन्होंने एक साथ कई सारे पंचों को लैंड कराया, जिनके बाद उन्हें विजेता घोषित किया गया और जीत के साथ उन्होंने ग्रां प्री के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

ONE: NEXTGEN II में उनका सामना अब ONE Championship के सबसे नए एथलीट्स में से एक यूरिक डवट्यान से होगा, लेकिन उनकी स्ट्राइक्स में गज़ब की नॉकआउट पावर है।

#4 डवट्यान की बांगप्लीनोई पर धमाकेदार जीत

जब सितंबर 2020 में डवट्यान ने अपना ONE डेब्यू किया, तब उन्हें कोई जानता नहीं था, लेकिन फाइट के अंत के बाद उन्होंने फैंस के दिलों में एक खास जगह बना ली थी।

रूसी स्टार ने ONE: A NEW BREED III में बांगप्लीनोई पेटयिंडी एकेडमी को दूसरे राउंड में नॉकआउट कर पूरे डिविजन को सावधान कर दिया था।

पहले राउंड के अंतिम क्षणों में डवट्यान के राइट हुक के प्रभाव से बांगप्लीनोई ने घुटने टेक लिए थे। वहीं दूसरे राउंड में 2 खतरनाक लेफ्ट हुक्स लगाए, एक पसलियों के हिस्से और दूसरा सिर पर जाकर लैंड हुआ और अगले ही पल थाई स्टार अपनी सुधबुध खो बैठे।

12 नवंबर को डवट्यान का सामना ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री की अल्टरनेट बाउट में नाटावट से होगा।

#5 हान ज़ी हाओ का ‘’मैडडॉग’ के खिलाफ शानदार फिनिश

2019 में जब हान ज़ी हाओ को अपने होमक्राउड के सामने फाइट करने का अवसर मिला, तब वो पिछले मैच में मिली नोंग-ओ के खिलाफ हार के बाद जीत की लय वापस पाना चाहते थे।

चीनी एथलीट का सामना ONE: LEGENDARY QUEST के ONE Super Series बेंटमवेट मॉय थाई मैच में एंड्रयू “मैडडॉग फेयरटेक्स” मिलर से हुआ, जिसमें हाओ ने दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत हासिल की।

हाओ ने दूसरे राउंड में अपने प्रतिद्वंदी को अटैक करने का मौका ही नहीं दिया और एक खतरनाक जैब से उन्हें झकझोरा। स्कॉटिश स्टार मैच में बने रहे, लेकिन चीनी एथलीट ने एकसाथ कई पंच लगाए, जिनके प्रभाव से मिलर लड़खड़ाते हुए बैकफुट पर चले गए। अंत में राइट हैंड-लेफ्ट हुक कॉम्बो ने उनकी जीत सुनिश्चित की।

अब ONE: NEXTGEN II में उनका सामना एक बेहतरीन स्ट्राइकर विक्टर “लियो” पिंटो से होगा।

ये भी पढ़ें: 12 नवंबर को होने वाले ONE: NEXTGEN II का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty