निको कैरिलो Vs. सैमापेच फेयरटेक्स: बेंटमवेट मैच में जीत के 4 तरीके

Muangthai PK Saenchai Nico Carrillo ONE Friday Fights 22 38

बहुत ही दमदार बेंटमवेट मॉय थाई फाइटर निको “किंग ऑफ द नॉर्थ” कैरिलो का सामना ONE Fight Night 23: Ok vs. Rasulov में सैमापेच फेयरटेक्स से होगा।

दोनों ने ONE में कई शानदार जीत हासिल की हैं और अब शनिवार, 6 जुलाई को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में मिली जीत किसी एक को ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच के करीब ला देगी।

आइए जानते हैं कि इस मैच का परिणाम किस तरह से निकल सकता है।

कैरिलो का प्रेशर 

कैरिलो का मानना है कि उनके प्रतिद्वंदी दबाव में बिखर जाते हैं। इस वजह से वो सैमापेच के खिलाफ आक्रामक नजर आएंगे।

आंकड़ों से ये बात जाहिर होती है क्योंकि थाई स्टार को ONE में भले ही कई दमदार जीत मिली हों, लेकिन उनकी पांच हार स्टॉपेज से आई हैं और ये बात कैरिलो का आत्मविश्वास बढ़ा रही होगी।

“किंग ऑफ द नॉर्थ” सभी क्षेत्रों में खतरा साबित हो सकते हैं, फिर चाहे बात करें हेवी किक्स, पंचों, एल्बोज़ व नीज़ की। इसका मतलब है कि थाई स्टार को कहीं भी चैन से बैठने का अवसर नहीं मिलेगा और स्कॉटिश स्टार उन्हें दबाव में लाने का पूरा प्रयास करेंगे।

सैमापेच का लेफ्ट हैंड 

कैरिलो के खिलाफ सैमापेच अपने घातक लेफ्ट हैंड का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसके दम पर उन्होंने कई सारे विरोधियों को पीछे धकेला है। Fairtex Training Center के स्टार संयम से काम लेते हैं और प्रतिद्वंदी को चोट पहुंचाने का मौका ढूंढते हैं।

ये काफी दमदार होता है, जब वो राइट हुक और अपरकट के साथ इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उन्होंने एक शॉट के दम पर भी स्टॉपेज से जीत हासिल की हैं।

29 वर्षीय स्टार अटैक से बच निकलने में कामयाब रहते हैं और फिर ताकतवर लेफ्ट हैंड का इस्तेमाल करते हैं।

कैरिलो का राइट हैंड 

ताकत के नजरिए से बात करें तो कैरिलो डटकर सामना कर सकते हैं। ग्लासगो निवासी एथलीट ने अपने प्रतिद्वंदियों को वार के बदले पलटवार से ढेर किया है।

कैरिलो ने अपने ONE डेब्यू में दिखाया था कि उनका राइट हैंड कितना खतरनाक होता है। उन्होंने फेदरवेट मैच में फुरकान काराबाग से फाइट की और तीसरे राउंड में विरोधी को ढेर कर दिया था।

Deachkalek Muay Thai Academy के राइट हैंड का डर उनके लिए दूसरे रास्ते भी खोल सकता है, जिससे उन्हें लिवर शॉट लगाने का भी मौका मिल सकता है।

सैमापेच की किक्स

अपने प्रतिद्वंदी के अटैक को देखते हुए सैमापेच के लिए सबसे अच्छी चीज यही होगी कि वो किकिंग गेम का इस्तेमाल कर कैरिलो को दूरी पर रखें।

“किंग ऑफ द नॉर्थ” के खिलाफ हार के बावजूद नोंग-ओ हामा ने लो किक्स के विरुद्ध उनकी कमजोरी उजागर की थी। सैमापेच की लेफ्ट किक बहुत ताकतवर है और वो इसका इस्तेमाल कर फायदा उठा सकते हैं।

अगर सैमापेच स्कॉटिश विरोधी को चोट पहुंचाने में कामयाब रहे तो वो अपने पावर शॉट्स को लगा सकते हैं।

मॉय थाई में और

Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.