यूरिक डवट्यान ने बांगप्लीनोई को दूसरे राउंड में नॉकआउट किया

Yurik Davtyan Bangpleenoi Petchyindee Academy Muay Thai 1920X1280 14 768x512

यूरिक “मी खाओ जोम्हॉट” डवट्यान ने प्रोमोशनल डेब्यू मैच में शानदार बॉक्सिंग का नमूना पेश करते हुए ONE Super Series मॉय थाई फेदरवेट डिविजन में खलबली मचा दी।

अर्मेनियाई-रूसी स्टार ने शुक्रवार, 18 सितंबर को हुए प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: A NEW BREED III में बांगप्लीनोई पेटयिंडी एकेडमी को दूसरे राउंड में शानदार तरीके से नॉकआउट किया।

इस मुकाबले से पहले 27 वर्षीय डवट्यान को कम आंका जा रहा था क्योंकि उनका सामना दो-डिविजन के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन से हो रहा था, जो 182 मैचों का हिस्सा रह चुके हैं।

Yurik Davtyan Bangpleenoi Petchyindee Academy Muay Thai 1920X1280 3.jpg

बांगप्लीनोई ने मैच की पहली घंटी बजने के साथ ही यूरोपियन एथलीट के गेम को बिगाड़ने के लिए किक्स लगानी शुरु कर दीं। थाई साउथपॉ (बाएं हाथ के) कुछ किक्स लैंड भी करवा पाए और साथ ही उन्होंने हेड किक्स लगाने का प्रयास भी किया, जिसें उनके प्रतिद्वंदी ने ब्लॉक कर दिया।

“मी खाओ जोम्हॉट” ने लोकल हीरो को रोप्स (रस्सियों) की तरफ धकेला और उनके गेम प्लान को नाकाम करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें ऐसा करते हुए शॉर्ट राइट हुक पड़ा।

बांगप्लीनोई ने लेग किक्स लगाना जारी रखा, लेकिन डवट्यान ने अपने बॉक्सिंग गेम पर फोकस किया और कॉम्बिनेशंस की तलाश करने लगे। पहले राउंड के आधे समय के दौरान चीज़ें Revolution Muay Thai के प्रतिनिधि के पक्ष में जानी शुरु हो गईं।

डवट्यान ने शरीर के निचले हिस्से और सिर पर हुक्स मारकर कामयाबी हासिल की। राउंड खत्म होने से चंद पलों पहले उन्होंने Petchyindee Academy के चेहरे पर जैब मारा और फिर एक जबरदस्त राइट हैंड हिट किया।

इस कारण दोनों ही स्टार्स ने एक दूसरे पर अटैक किया, जिसमें अर्मेनियाई-रूसी स्टार का शॉर्ट लेफ्ट हुक और राइट हुक कनेक्ट हुआ, जिससे बांगप्लीनोई लड़खड़ा गए।

Yurik Davtyan Bangpleenoi Petchyindee Academy Muay Thai 1920X1280 2.jpg

दूसरे राउंड की शुरुआत में बांगप्लीनोई ने बॉडी किक लगाई, जिससे आसानी के साथ अर्मेनियाई-रूसी एथलीट ने ब्लॉक कर लिया।

डवट्यान ने थाई स्टार के सिर पर लेफ्ट हुक, शरीर पर लेफ्ट हैंड, लिवर पर एक जबरदस्त लेफ्ट हुक और उसके बाद ठोड़ी पर लेफ्ट हुक से कड़ा प्रहार किया।

“मी खाओ जोम्हॉट” जैसे ही और शॉट्स लगाने के लिए आगे बढ़े, तभी बांगप्लीनोई लड़खड़ाकर मैट पर गिर गए। दूसरे राउंड में सिर्फ सात सेकंड ही हुए थे कि रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा कर दी और डवट्यान ने मुकाबले को अपने नाम किया।

Yurik Davtyan Bangpleenoi Petchyindee Academy Muay Thai 1920X1280 8.jpg

इस जीत के साथ ही डवट्यान ने अपना मॉय थाई रिकॉर्ड 40-14 कर लिया है और अब उनकी नजरें बांगप्लीनोई की टीम के साथी और मौजूदा ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी पर होंगी।

ये भी पढ़ें: ONE: A NEW BREED III – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, पेटमोराकोट Vs. एंडरसन

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.