ONE: A NEW BREED III के बड़े विजेताओं का अब किन एथलीट्स से सामना हो सकता है

Capitan Petchyindee Academy Petchtanong Petchfergus kickboxing 1920X1280 5 768x512

ONE Championship ने शुक्रवार, 18 सितंबर को इस महीने के आखिरी इवेंट का आयोजन कर फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

पहले से रिकॉर्ड किए जा चुके ONE: A NEW BREED III के कार्ड में धमाकेदार मेन इवेंट देखने को मिला, जिसमें वर्ल्ड टाइटल डिफेंड किया गया, ऐतिहासिक को-मेन इवेंट देखने को मिला और अन्य मुकाबले भी शुरू से लेकर अंत तक दिलचस्प साबित हुए।

इससे पहले अक्टूबर में होने वाले इवेंट की शुरुआत हो, यहां आप जान सकते हैं कि ONE: A NEW BREED III के बड़े विजेताओं का अब किन एथलीट्स से सामना हो सकता है।

पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी

ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी के लिए ये साल शानदार साबित हुआ है।

थाई स्टार ने ONE: A NEW BREED III में इस साल अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की और मैग्नस “क्रेज़ी वाइकिंग” एंडरसन को तीसरे राउंड में TKO (तकनीकी नॉकआउट) से हराकर अपने टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया।

पेटमोराकोट अपने गेम प्लान पर मजबूती से डटे रहे, पंच और एल्बोज लगाकर प्रतिद्वंदी पर लगातार दबाव बना रहे थे। इन स्ट्राइक्स का स्वीडिश स्टार पर प्रभाव नजर आने लगा था, लेकिन ये तो चैंपियन द्वारा किए जाने वाले अटैक की शुरुआत मात्र थी।

वहीं, पेटमोराकोट का लेफ्ट क्रॉस भी एंडरसन के चेहरे पर जाकर लैंड हुआ जिससे वो लड़खड़ाने लगे, इस कारण रेफरी को उनके लिए 8-काउंट भी शुरू करने पड़े। खैर, मैच दोबारा शुरू हुआ और Petchyindee Academy के स्टार ने जबरदस्त अंदाज में पहले एल्बो और फिर जैब क्रॉस कॉम्बिनेशन लगाकर मैच को अंतिम रूप दिया।

पेटमोराकोट के लिए ये जीत काफी यादगार साबित हुई, जिन्होंने खुद को एक बेहतर फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन साबित करने में सफलता पाई है। लेकिन उनका अगले मैच का शायद अधिकतर लोगों का इंतज़ार होगा क्योंकि अगले मैच में वो खुद को जमाल “खेरौ” युसुपोव के खिलाफ रिंग में खड़ा पा सकते हैं।

रूसी स्टार ने नवंबर 2019 में अपने ONE करियर की शुरुआत की थी, जब उन्होंने बहुत कम समय के नोटिस पर मिले मैच के बाद भी “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स को दूसरे राउंड में नॉकआउट कर दिया था।

उस बड़ी जीत से उन्हें पहली ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए पेटमोराकोट के खिलाफ मैच मिला, लेकिन चोट के कारण उन्हें अपना नाम वापस लेना पड़ा था।

फिलहाल रूसी स्टार डिविजन में #2-रैंक के कंटेंडर हैं। अब उम्मीद बढ़ गई हैं कि जल्द ही उन्हें पेटमोराकोट के खिलाफ ONE वर्ल्ड टाइटल शॉट मिल सकता है।



सुनीसा श्रीसेन

सुनीसा “थंडरस्टॉर्म” श्रीसेन को चाहे अपने प्रोमोशनल डेब्यू मैच में हार मिली हो, लेकिन इस शुक्रवार उन्होंने अनोखे अंदाज में जीत की लय में वापसी की है।

युवा जूडो सुपरस्टार ने लेग किक्स और दमदार पंचों का इस्तेमाल करते हुए अपनी हमवतन एथलीट रिका “टाइनी डॉल” इशिगे को खूब क्षति पहुंचाई। यहां तक कि उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी के टेकडाउन के प्रयासों को भी विफल किया और साइड कंट्रोल प्राप्त करते हुए हेडलॉक भी लगाया।

शानदार डिफेंस के कारण ही उन्हें जीत मिल पाई है। अगले मैच में उनका सामना जोमारी “द ज़ाम्बोआंगिनियन फाइटर” टोरेस से हो सकता है।

टोरेस के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर की शुरुआत अच्छी रही है, वो अपनी ग्रैपलिंग और दमदार पंचों की मदद से लगातार 4 मैचों में जीत दर्ज कर चुकी हैं। जिनमें अगस्त 2017 में इशिगे के खिलाफ दूसरे राउंड में सबमिशन से आई जीत भी शामिल है।

फिलीपीनो एथलीट को चाहे अभी ज्यादा अनुभव प्राप्त ना हो, लेकिन “थंडरस्टॉर्म” की ही तरह वो अभी अभी नए-नए मूव्स सीख रही हैं जिससे उन्हें रैंकिंग्स में फायदा हो सके।

दोनों के फाइटिंग स्टाइल में समानता और ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने की प्रतिबद्धता ही इस एटमवेट कॉन्टेस्ट को एक यादगार मुकाबला बना सकती है।

कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी

3 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी ने ONE: A NEW BREED III में ऐसा प्रदर्शन किया, जिससे उनकी जीत 2020 की सबसे शानदार जीतों में से एक बन गई है।

27 वर्षीय स्टार ने मॉय थाई से किकबॉक्सिंग में आकर 6 बार के मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन पेटटानोंग पेटफर्गस को केवल 6 सेकंड में नॉकआउट कर इतिहास रच दिया है।

कैपिटन के पास गज़ब की नॉकआउट पावर है और बैंकॉक में हुए मैच में उन्होंने ये साबित भी कर दिखाया है। जैब के प्रभाव से उबरने के बाद थाई स्टार ने जैब-क्रॉस कॉम्बो लगाया, जिससे पेटटानोंग एक बार के लिए अपनी सुध-बुध खो बैठे।

फैंस को कुछ ही सेकंड के लिए Petchyindee Academy के स्टार का प्रदर्शन देखने को मिल पाया। वहीं, अब #4-रैंक के बेंटमवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर लियाम “हिटमैन” हैरिसन उनकी किकबॉक्सिंग स्किल्स की कड़ी परीक्षा ले सकते हैं।

कैपिटन की ही भांति हैरिसन भी मॉय थाई का एक जाना पहचाना नाम हैं। यहां तक कि ब्रिटिश स्टार 8 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन भी रह चुके हैं और उनके लेग्स व किक्स में गज़ब की ताकत है।

अगर इनके बीच किकबॉक्सिंग नियमों के तहत मुकाबला होता है तो उसमें एल्बोज देखने को नहीं मिलेंगी। लेकिन इससे दोनों एथलीट्स के प्रदर्शन पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ने वाला। क्योंकि दोनों ही एथलीट्स दमदार स्ट्राइक्स लगाने में माहिर हैं और इनके पूरे मैच के दौरान फैंस को जबरदस्त मार्शल आर्ट्स एक्शन देखने को मिलेगा।

“हिटमैन” करीब 2 साल पहले Petchyindee टीम के स्टार पेटमोराकोट के खिलाफ हार झेल चुके हैं इसलिए वो जरूर इस टीम के एथलीट्स के खिलाफ जीत प्राप्त करने को लेकर बेताब होंगे।

ये भी पढ़ें: ONE: A NEW BREED III – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, पेटमोराकोट vs एंडरसन

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)