कैपिटन ने 5 राउंड के जबरदस्त मैच में अपनी चैंपियनशिप बेल्ट डिफेंड की

Pictures from the kickboxing clash between Capitan and Mehdi Zatout at ONE: REVOLUTION

“वन पंच मैन” कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी ने एक कड़े और मजबूत प्रतिद्वंदी के खिलाफ पहली बार अपनी ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप को डिफेंड किया।

थाई सुपरस्टार ने शुक्रवार, 24 सितंबर को हुए ONE: REVOLUTION के ONE Super Series किकबॉक्सिंग मुकाबले में मेहदी “डायमंड हार्ट” ज़टूट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया।

DA 3382

शुरुआत में ज़टूट काफी अच्छे नजर आ रहे थे और वो बेहतरीन अंदाज में कैपिटन के पंचों से खुद का बचाव कर रहे थे। वहीं Petchyindee Academy के स्टार जैब्स और लूपिंग राइट हैंड लगाकर अपने प्रतिद्वंदी पर प्रहार करने में लगे हुए थे।

“डायमंड हार्ट” ने लगातार अटैक करने वाले थाई स्टार को अपनी किक्स के जरिए रोकने की कोशिश की, लेकिन कई मौकों पर उन्हें कैपिटन के बॉक्सिंग कॉम्बिनेशंस का सामना करना पड़ा।

ज़टूट का आत्मविश्वास दूसरे राउंड में बढ़ा हुआ नजर आया और उन्होंने पूरे तीन मिनट के राउंड में कई बार कैपिटन पर वार किए। हालांकि, वर्ल्ड चैंपियन ने भी अपने कई तरह के पंचों को इस्तेमाल करना जारी रखा और अपरकट से विरोधी को झकझोर दिया।

उसके बाद दोनों ने नी अटैक का इस्तेमाल किया। राउंड के आखिरी पलों में ज़टूट थोड़ा आगे निकलते हुए दिखे, जिससे उन्हें मैच के लिए काफी प्रेरणा मिली होगी।

DA 3561

तीसरे राउंड में ज़टूट ने कैपिटन को ललकारा और “वन पंच मैन” ने राइट हैंड से इसका जवाब दिया, लेकिन चैलेंजर इससे बच निकले। हालांकि, वो अगले लेफ्ट हुक ने बच नहीं पाए।

कैपिटन ने एक के बाद एक कई सारे पंच लगाए, जिनमें से कुछ सटीक निशाने पर जाकर लैंड हुए। ज़टूट थोड़ा मुस्कुराए और फिर थाई स्टार ने आगे आकर वार करने का प्रयास किया। लेकिन “डायमंड हार्ट” अपने नाम पर खरे उतरते हुए उस राउंड में खुद को बचा ले गए।

चैंपियनशिप राउंड्स में ज़टूट के सामने एक ऐसे शख्स थे, जो कि किसी भी हाल में बेल्ट गंवाने के मूड में नहीं थे। कैपिटन ने रणनीति बदली और बॉडी किक्स का इस्तेमाल किया। उन्होंने अल्जीरियाई स्टार के बाईं तरफ कई बार वार किए।

Venum Training Camp के प्रतिनिधि ने जैब-क्रॉस कॉम्बिनेशंस और हुक्स के साथ जवाब दिया और कुछ मौकों पर उन्हें सफलता भी मिली, लेकिन कम ताकत होने की वजह से उन्हें सफलता नहीं मिली पाई। जबकि कैपिटन लगातार उनकी पसलियों पर वार किए जा रहे थे।

दोनों ही फाइटर्स ने आखिरी राउंड में कई बार एक दूसरे पर वार किया, लेकिन दुर्भाग्यवश मैच को कोई भी फिनिश नहीं कर पाया।

पांच राउंड के जबरदस्त एक्शन के बाद तीनों जजों ने कैपिटन के पक्ष में फैसला सुनाया। इस दमदार जीत के साथ थाई सुपरस्टार का रिकॉर्ड 145-40-1 हो गया है और उन्होंने अपना स्थान डिविजन के बेस्ट फाइटर के रूप में स्थापित कर लिया है।

DA 3622

ये भी पढ़ें: ONE: REVOLUTION – सभी फाइट्स के लाइव रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)