5 बड़ी बातें जो हमें ONE: REVOLUTION से पता चलीं

Joshua Pacio Yosuke Saruta 1920X1280 Revolution 3 768x512

शुक्रवार, 24 सितंबर को ONE: REVOLUTION में फैंस को नॉकआउट्स, सबमिशंस और एक्शन से भरपूर मुकाबले देखने को मिले।

मेन इवेंट में क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज कर ओक रे यूं नए ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन बने हैं।

लेकिन इवेंट में उनके अलावा भी 10 अन्य फाइटर्स ने शानदार प्रदर्शन किया।

यहां जानिए उन 5 बड़ी बातों के बारे में जो हमें ONE: REVOLUTION से पता चलीं।

#1 ओक के लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने से डिविजन को मिलेगी नई शुरुआत

ओक ने ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली है, जिसे अभी तक कोई अपने नाम नहीं कर पाया था। ये उपलब्धि है ली को हराकर ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल को अपने नाम करने की है।

“द वॉरियर” अभी तक #3 रैंक के कंटेंडर ओक के अलावा सभी टॉप-5 कंटेंडर्स को हरा चुके थे, लेकिन इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल करने से वो एक कदम दूर रह गए।

स्ट्राइकिंग की बात हो या ग्रैपलिंग, दक्षिण कोरियाई स्टार के पास हर तरह के मूव का जवाब था और मैच की शुरुआत से ही उन्होंने डिफेंडिंग चैंपियन पर बढ़त बनाने के मौके तलाशने शुरू कर दिए थे और अंत में तीनों जजों ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया।

ओक अब लगातार 3 MMA वर्ल्ड चैंपियंस को हरा चुके हैं। इससे पहले उन्होंने मरात “कोबरा” गफूरोव और एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ को हराया था और अब ली को हराकर उन्होंने “लैजेंड किलर” की उपाधि हासिल कर ली है।

नया वर्ल्ड चैंपियन मिलने से डिविजन में भी नए बदलाव देखने को मिलेंगे और अब उन टॉप कंटेंडर्स को दोबारा टाइटल शॉट मिल पाएगा जो ली को नहीं हरा पाए थे।

#2 मालिकिन और किम ने वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल किए

Anatoly Malykhin and Kim Jae Wooong

“द फाइटिंग गॉड” किम जे वूंग और एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन ने सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में अपने-अपने मैचों को जीत कर अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है।

उनकी शानदार नॉकआउट जीतों के बाद ONE Championship के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने दोनों एथलीट्स को वर्ल्ड टाइटल शॉट देने की घोषणा की।

मालिकिन ने ईरानी सुपरस्टार अमीर अलीअकबरी को हराकर वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल किया है। रूसी एथलीट ने खतरनाक लेफ्ट हुक लगाकर अलीअकबरी को पहले राउंड में 2 मिनट 57 सेकंड के समय पर फिनिश किया था।

इसी के साथ उन्हें ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन अर्जन “सिंह” भुल्लर के खिलाफ मैच मिल गया है।

उससे अगले मैच में किम ने #1 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन के ओवरहैंड राइट को शॉर्ट राइट हैंड से काउंटर किया, जो वियतनामी-ऑस्ट्रेलियाई एथलीट के जबड़े पर जाकर लैंड हुआ। उसके बाद ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक करते हुए उन्होंने पहले राउंड में 3 मिनट 15 सेकंड के समय पर अपनी जीत सुनिश्चित की।

“द फाइटिंग गॉड” को अब अपने अगले मैच का इंतज़ार है, जिसमें उनका सामना 5 दिसंबर को होने वाले ONE X में थान ली vs #3 रैंक के कंटेंडर गैरी “द लॉयन किलर” टोनन वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच के विजेता से होगा।



#3 पैचीओ को रोक पाना बहुत मुश्किल

ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ ने एक बार फिर वो कर दिखाया, जिसके लिए उन्हें जाना जाता है। उन्होंने एक बार फिर अपने विरोधी को फिनिश करने में सफलता पाई है।

पैचीओ ने अपने पुराने प्रतिद्वंदी योसूके “द निंजा” सारूटा के डिफेंस को चीरते हुए जबरदस्त अंदाज में जीत दर्ज की है।

मैच ने रुख तब बदला, जब 25 वर्षीय स्टार का लेफ्ट हैंड सटीक निशाने पर जाकर लैंड हुआ था। उसके बाद पैचीओ ने तब तक अटैक करना जारी जारी रखा, जब पहले राउंड में 3 मिनट 38 सेकंड के समय पर रेफरी ने मैच को रोक नहीं दिया।

इस जीत से उनका चैंपियनशिप सफर जारी है और अब दुनिया के बेस्ट स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट भी बन गए हैं।

अप्रैल 2019 में सारूटा को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद पैचीओ ने अपने सभी विरोधियों को मात दी है।

#4 ‘बुशेशा’ का शानदार MMA डेब्यू 

शो के सबसे दिलचस्प मुकाबलों में से एक में 17 बार के ब्राजीलियन जिउ-जित्सु वर्ल्ड चैंपियन मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा ने अपना मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू किया।

ग्रैपलिंग लैजेंड का सामना अपने हमवतन एथलीट एंडरसन “ब्रेडॉक” सिल्वा से हुआ, जो अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में अनुभव और वर्ल्ड-क्लास स्ट्राइकिंग के दम पर जीत दर्ज कर सकते थे।

लेकिन “बुशेशा” को सबमिशन से जीत हासिल करने में ज्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़ी। इस हेवीवेट बाउट के शुरू होने के कुछ समय बाद ही अल्मेडा ने टेकडाउन स्कोर किया और पहले राउंड में 2 मिनट 55 सेकंड बीतने के साथ ही सबमिशन से अपनी जीत सुनिश्चित की।

MMA में अल्मेडा ने अपनी पहली परीक्षा को पास कर लिया है और संभव ही अगले मैच में उन्हें ज्यादा कठिन प्रतिद्वंदी का सामना करना होगा। अगर “बुशेशा” इसी तरह अपने ग्रैपलिंग गेम पर सही तरीके से अमल करते रहे तो उन्हें हरा पाना बहुत मुश्किल हो जाएगा।

#5 ‘द प्रोडिजी’ कठिन चुनौतियों के लिए तैयार

अपराजित युवा सनसनी विक्टोरिया “द प्रोडिजी” ली ने विक्टोरिया “विक” सूज़ा को हराकर एक और जीत दर्ज कर अपने अपराजित रिकॉर्ड को कायम रखा है। उन्होंने खतरनाक पंच और एल्बोज़ लगाकर जीत दर्ज की और अब उनका रिकॉर्ड 3-0 का हो गया है।

17 वर्षीय स्टार ने अभी तक अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है और हर मैच में उनमें सुधार देखा गया है। एक और बड़ी जीत के बाद ली कठिन चुनौतियों के लिए तैयार हैं।

विमेंस एटमवेट डिविजन वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स से भरा पड़ा है, जिसमें उनकी बहन, ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली भी शामिल हैं।

“द प्रोडिजी” भी साबित कर चुकी हैं कि वो दिग्गज फाइटर्स को हराने में सक्षम हैं और उन्हें उम्मीद होगी कि 2022 में उनका सामना टॉप कंटेंडर्स से होगा।

ये भी पढ़ें: एटमवेट ग्रां प्री फोगाट का सामना होगा हिराटा से, हैम से भिड़ेंगी स्टैम्प

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48