पैचीओ ने सारूटा को पहले राउंड में हराकर प्रतिद्वंदिता का शानदार अंत किया

DA 1902 768x512

ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ ने कहा था कि फिलीपींस के अकेले मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन होने का उनपर कोई दबाव नहीं है।

उन्होंने अपनी बात को सच भी साबित करके दिखा दिया।

शुक्रवार, 24 सितंबर को ONE: REVOLUTION में 25 वर्षीय सुपरस्टार ने अपने पुराने प्रतिद्वंदी योसूके “द निंजा” सारूटा को वर्ल्ड टाइटल ट्रायलॉजी (तीसरी) बाउट में तकनीकी नॉकआउट से हराया।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में इस मैच की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, जिसमें सारूटा सर्कल के बीच में रहकर फाइट करना चाहते थे, वहीं पैचीओ किक्स लगाकर खुद को अपने विरोधी से दूर रख रहे थे।

इसलिए कुछ ही मिनटों बाद आया फिनिश काफी चौंकाने वाला रहा। असली एक्शन की शुरुआत तब हुई, जब पैचीओ ने सारूटा की लो किक को पकड़ कर एक दमदार ओवरहैंड राइट लगाया, जिसके प्रभाव से #1 रैंक के कंटेंडर का बैलेंस भी बिगड़ गया था। वहीं Team Lakay के स्टार इस मौके का फायदा नहीं उठा पाए।

Wajutsu Keishukai Hearts टीम के स्टार ने अपनी बॉक्सिंग स्किल्स की मदद से पैचीओ को क्षति पहुंचाई, वहीं डिफेंडिंग चैंपियन ने किक्स लगानी जारी रखीं।

DA 1898

पहले राउंड को समाप्त होने में करीब 2 मिनट बाकी थे, तभी “द पैशन” को दूसरा अवसर नजर आया, जिसे वो खाली नहीं जाने देना चाहते थे।

फिलीपीनो एथलीट ने एक बार फिर सारूटा की किक को पकड़ा और इस बार उनका ओवरहैंड राइट सटीक निशाने पर जाकर लैंड हुआ, जिसके प्रभाव से जापानी स्टार लड़खड़ाने लगे।

सारूटा ने बचने का प्रयास किया, लेकिन पैचीओ पीछे हटने को तैयार नहीं थे। उन्होंने “द निंजा” को सांस लेने तक का मौका ना देते हुए खतरनाक लेफ्ट हैंड लगाया।

DA 1939

इस बीच “द पैशन” ने 5 और लेफ्ट हैंड लगाए। सारूटा की ओर से अपने डिफेंस में कोई प्रतिक्रिया ना मिलने के कारण रेफरी ने पहले राउंड में 3 मिनट 38 सेकंड पर मैच को समाप्त कर दिया।

फाइट के बाद इंटरव्यू में पैचीओ ने कहा, “जीत इस बात पर निर्भर करती है कि आपको मैच में शुरुआत कैसी मिली है।”

“मैंने अपनी सबसे बड़ी ताकत और कमजोरी को भी सुधारने पर काफी ध्यान दिया। मैंने काउंटर अटैक करने पर भी बहुत ध्यान दिया और अटैक की रणनीति में भी सुधार किया, जो शायद आपने नोटिस किया होगा।”

DA 2 2

इस जीत के साथ पैचीओ का रिकॉर्ड 20-3 का हो गया है और लगातार तीसरी बार अपने ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड किया। अब ONE के स्ट्रॉवेट डिविजन में उन्होंने सबसे ज्यादा जीत (10), सबसे ज्यादा ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल फाइट्स (8) और सबसे ज्यादा स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल जीत (6) का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

ये उनकी सारूटा पर लगातार दूसरी जीत रही, इससे पहले उन्हें 2019 के जनवरी महीने में जापानी एथलीट के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

अभी उनका अगला चैलेंजर सामने नहीं आया है, लेकिन बोकांग मासूनयाने, हिरोबा मिनोवा और जैरेड “मंकी गॉड” ब्रूक्स मौजूदा चैंपियन के सामने कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: REVOLUTION – सभी फाइट्स के लाइव रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.