अलीबेग रसुलोव ने पूर्व ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन ओक रे यूं को हराया, क्रिश्चियन ली को ललकारा

Ok Rae Yoon Alibeg Rasulov ONE Fight Night 23 18 1

अलीबेग रसुलोव ने शनिवार, 6 जुलाई को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में हुए ONE Fight Night 23 के मेन इवेंट में पूर्व लाइटवेट MMA किंग को हराकर अपना अपराजित रिकॉर्ड कायम रखा।

31 वर्षीय टर्किश सनसनी ने पांच राउंड के मुकाबले में दक्षिण कोरियाई स्टार ओक रे यूं को हराकर ONE में एक सफल डेब्यू किया।

इससे पहले दोनों एथलीट्स को ONE अंतरिम लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए प्रतिस्पर्धा करना थी, जिसके विजेता को डिविजनल चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली को चुनौती देने का मौका मिलता।

लेकिन, रसुलोव बेल्ट जीतने के लिए अयोग्य हो गए। हालांकि, वो 170 पाउंड की भार सीमा के अंदर थे और हाइड्रेशन भी पास कर चुके थे, लेकिन वो ये आधिकारिक समय खत्म होने से पहले नहीं कर पाए थे।

लेकिन ये Hyperion Fighters के प्रतिनिधि को ONE Championship के ग्लोबल फैन बेस के सामने अपना मजबूत स्टाइल दिखाने से नहीं रोक सका।

Ok Rae Yoon Alibeg Rasulov ONE Fight Night 23 44

25 मिनट के अधिकांश मुकाबले के दौरान रसुलोव ने 33 वर्षीय दक्षिण कोरियाई एथलीट पर क्लिंच के जरिए दबाव बनाए रखा और अपने बीच की दूरी को कम कर अपनी बॉक्सिंग और एल्बोज़ से अपने प्रतिद्वंदी के चेहरे का नक्शा बदल दिया।

दर्द छिपाते हुए बड़े दिल के साथ ओक ने अपने विरोधी से नजदीक से मुकाबला करने की कोशिश की और उन्होंने आखिरी कुछ राउंड्स में सफलता भी पाई, जहां उन्होंने अपने सटीक लेफ्ट और राइट पंचों से निशाना साधा।

लेकिन बहुत देर हो चुकी थी क्योंकि रसुलोव ने जीत का स्वाद चखने और अपने अपराजित MMA रिकॉर्ड को 14-0 तक सुधारने के लिए शुरुआत में ही पर्याप्त हमले कर लिए थे।

भले ही रसुलोव अंतरिम बेल्ट नहीं जीत पाए हों, लेकिन फिर भी वो ली को चुनौती देने वाले अगले व्यक्ति हो सकते हैं।

यहां तक कि टर्किश एथलीट ने अपनी जीत के बाद 2-डिविजन किंग को भी ललकारा, लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि जब वो एक्शन में लौटेंगे तो क्या ली के पहले प्रतिद्वंदी रसुलोव होंगे।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.