क्रिश्चियन ली के खिलाफ ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड टाइटल रीमैच से पहले अलीबेग रसुलोव के तीन सबसे खतरनाक हथियार

Christian Lee Alibeg Rasulov ONE Fight Night 26 53 scaled

14-0 के बेदाग रिकॉर्ड और दबाव से प्रतिद्वंदियों को तोड़ने वाले अलीबेग रसुलोव ने अपनी पहचान मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के सबसे खतरनाक फाइटर्स में से एक के रूप में बना ली है।

लेकिन उनका काम अभी अधूरा बचा हुआ है। ONE Fight Night 26 में दो डिविजन के चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली के खिलाफ पिछले मैच में आंख में उंगली लगने की वजह से मैच नो कॉन्टेस्ट में तब्दील हो गया था।

अब उनके पास 16 नवंबर को ONE 173: Superbon vs. Noiri में हिसाब बराबर करने का मौका है, जब उनका सामना ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड टाइटल रीमैच में ली से होगा।

आइए इस अहम मुकाबले से पहले रसुलोव के तीन सबसे घातक हथियारों के बारे में जानते हैं।

#1 रसुलोव का बेहतरीन रेसलिंग गेम

रसुलोव की ग्रैपलिंग को दागेस्तान में धार लगी है, जिसे दुनिया के सबसे बेहतरीन रेसलर्स बनाने वाली जगह में से एक के रूप में पहचाना जाता है।

उनका सिंगल लेग टेकडाउन बहुत ही तेज स्पीड और ताकत के साथ आता है और वो अपने विरोधी को नीचे पटककर दबाव बना लेते हैं।

Hyperion Fighters टीम के स्टार को जो बात बेहद खास बनाती है, वो ये है कि रसुलोव पैरों को पकड़कर टेकडाउन की शुरुआत करते हैं और रक्षात्मक से अचानक अटैकिंग मोड में आ जाते हैं। वहीं पहले मैच में ली का लगातार दबाव भी रसुलोव को टेकडाउन डिफेंस को नहीं भेद पाया।

जैसे ही मैच मैट पर जाता है तो रसुलोव फिनिश की तलाश में लग जाते हैं।

वो हर पोजिशन से एल्बो से भरपूर ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक करते हैं और क्रूसीफिक्स पोजिशन से घातक हो जाते हैं।

#2 रसुलोव का दम घोंटने वाला क्लिंच वर्क

Ok Rae Yoon Alibeg Rasulov ONE Fight Night 23 20

रीमैच ONE सर्कल में होगा, जहां रसुलोव अपने क्लिंच गेम का शानदार तरीके से इस्तेमाल करते हुए दिखेंगे। वो इस मूव के दम पर विरोधियों का हौसला तोड़ देते हैं।

रसुलोव का बॉडी लॉक दम घोंटने वाला है। वो प्रतिद्वंदियों के शरीर को जकड़कर ट्रिप्स और स्वीप्स का इस्तेमाल कर उन्हें मैट पर गिराने में जुट जाते हैं।

यही काम उन्होंने पूर्व ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन ओक रे यूं के खिलाफ बखूबी किया था। ONE Fight Night 23 में पांच राउंड के मुकाबले में उन्होंने कोरियाई स्टार को रिंग रोप्स की तरफ रखा और पास से तगड़ी स्ट्राइक्स लगाईं।

लेकिन रसुलोव का क्लिंच वर्क सिर्फ कंट्रोल पर निर्भर नहीं है बल्कि वो सिंगल कॉलर टाई से गैप तलाशते हैं और फिर एल्बोज़ व अपरकट्स लगाते हैं।

#3 रसुलोव की चकमा देने वाली स्ट्राइकिंग

रसुलोव का रेसलिंग गेम घातक है, लेकिन उनकी स्ट्राइकिंग को नजरअंदाज करना बहुत बड़ी भूल साबित हो सकता है।

32 वर्षीय स्टार का स्टैंड-अप गेम बहुत ही तेज और तकनीक से भरपूर है। उनके लेफ्ट हुक परफेक्ट टाइमिंग के साथ लगते हुए विरोधियों को हिलाकर रख देते हैं।

पहले मुकाबले में ली के खिलाफ उनकी डर्टी बॉक्सिंग स्किल्स ने समस्याएं पैदा कर दी थीं क्योंकि नजदीक रहने के दौरान उनके पंच और एल्बोज़ लगातार लैंड हो रहे थे।

उन्होंने ओक, डिविजन के सबसे तकनीकी स्ट्राइकर्स में से एक, के खिलाफ जमकर वार-पलटवार किए थे। ये हथियार रसुलोव के लिए ली के खिलाफ 16 नवंबर को जीत की कुंजी साबित हो सकते हैं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48