5 बड़ी बातें जो हमें ONE 173: Superbon Vs. Noiri से पता चलीं

Yuki Yoza Superlek ONE 173 18 scaled

जापान की राजधानी टोक्यो में हुए ONE 173: Superbon vs. Noiri के जरिए धमाकेदार मार्शल आर्ट्स मैच देखने को मिले, जिसमें वर्ल्ड टाइटल समेत ढेरों नॉन टाइटल मुकाबले शामिल रहे।

यहां चैंपियंस, चैलेंजर्स और अन्य फाइटर्स ने अपनी शानदार स्किल्स, ताकत और सूझबूझ का परिचय देते हुए करियर को आगे बढ़ाया।

आइए यहां जानते हैं कि इस इवेंट से क्या-क्या खास बातें निकलकर सामने आईं।

#1 सुपरबोन बने फेदरवेट किकबॉक्सिंग डिविजन के बादशाह

सुपरबोन जब टोक्यो पहुंचे तो बहुत से जानकारों के मन में सवाल था कि क्या वो अंतरिम चैंपियन मासाकी नोइरी को हरा पाएंगे क्योंकि जिस तवनचाई पीके साइन्चाई से थाई दिग्गज को हार मिली, वहीं नोइरी उन्हें ONE 172 में मात दे चुके थे।

लेकिन थाई मेगास्टार ने ऐसा प्रदर्शन किया कि सभी आलोचकों के मुंह पर ताला लग गया।

उन्होंने शुरुआत से लेकर अंत तक मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी। उनकी लय जोरदार थी और वो पहली घंटी से आखिरी घंटी बजने तक अपने सिग्नेचर शॉट्स लगा पाए।

सुपरबोन ने ना सिर्फ फेदरवेट किकबॉक्सिंग बेल्ट को यूनिफाई किया बल्कि पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर के रूप में अपनी स्थिति बहुत मजबूत की।

#2 नडाका ने खुद को अगली पीढ़ी के महान मॉय थाई फाइटर के रूप में आगे किया

कुछ ही फाइटर्स होते हैं जब वो वर्ल्ड चैंपियनशिप बाउट में उतरें तो आपको अगले दशक की झलक देखने को मिल जाए। ऐसा ही कुछ नडाका के प्रदर्शन को देखकर लगा, जब उन्होंने एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच में थाई स्टार नमसुरिन चोर केटविना को पराजित कर बेल्ट अपने नाम की।

नडाका के अटैक इतने सटीक और तेज-तर्रार थे कि नमसुरिन शानदार होने के बावजूद उनके आगे बेअसर नजर आ रहे थे।

जापानी सुपरस्टार नडाका ने पहला ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनकर ना सिर्फ इतिहास रचा बल्कि उनकी लगातार जीत का सिलसिला 40 हो गया है और वो छह सालों से अपराजित हैं।

उनके प्रदर्शन को देखकर लगता है कि वो इस डिविजन पर लंबे समय तक राज करेंगे।

#3 शानदार फिनिशिंग की काबिलियत ने चैंपियंस को चैलेंजर्स से अलग बनाया

दो MMA वर्ल्ड टाइटल बाउट एक ही अंदाज में खत्म हुई।

ये कोई संयोग नहीं बल्कि युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु और क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली की खास बात है जो उनके चैंपियन के रूप को दूसरों से अलग बनाती है क्योंकि वे जानते हैं कि जीत कैसे हासिल की जाती है।

ONE 173 में ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन वाकामत्सु ने स्ट्रॉवेट चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ के वार से उबरने के बाद मैच अपने पक्ष में लिया और दूसरे राउंड में घातक नी अटैक के जरिए जीत अपने नाम की और खिताब का बचाव किया।

वहीं ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन ली ने दिखाया कि क्यों वो लंबे समय से इस बेल्ट और डिविजन के बादशाह हैं। उन्होंने अलीबेग रसुलोव की लय बिगाड़ी और ग्राउंड पर ले जाकर दूसरे राउंड में घुटने से वार कर जीत अपने नाम की।

दोनों ही MMA वर्ल्ड चैंपियंस को अपने शानदार प्रदर्शन के लिए 50,000 यूएस डॉलर के परफॉर्मेंस बोनस मिले।

#4 सुपरलैक को हराकर योज़ा का कारनामा

युकी योज़ा ने एक शानदार प्रदर्शन के दम पर बेंटमवेट किकबॉक्सिंग डिविजन में खलबली मचा दी है।

जापानी सुपरस्टार ने #5 रैंक के डिविजनल कंटेंडर और मौजूदा ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन “द किकिंग मशीन” सुपरलैक को सर्वसम्मत निर्णय से हराया।

योज़ा ने पूरे तीन राउंड सुपरलैक को अपनी जानी-पहचानी लय पाने का मौका नहीं दिया और जमकर वार किए। प्रमोशन में लगातार तीन जीत के बाद योज़ा खिताबी मैच की तरफ काफी आगे बढ़ गए हैं।

#5 अनाने ने दर्शाया कि वो दो खेलों में चैंपियन बन सकते हैं

मौजूदा ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने ने एक डिविजन ऊपर जाकर पूर्व K-1 चैंपियन हिरोमी वजीमा से मुकाबला किया। वो फेदरवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले में बेहद सहज लगे और प्रमोशन में पहली किकबॉक्सिंग जीत हासिल की।

उन्होंने वजीमा के खिलाफ अपने लंबे और धारदार हथियारों का इस्तेमाल कर दबदबा बनाकर रखा। उनके अटैक का वजीमा के पास कोई खास जवाब नहीं था।

21 वर्षीय अनाने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में लगातार नौ जीत हासिल कर चुके हैं और मॉय थाई खिताब हासिल करने के बाद किकबॉक्सिंग बेल्ट की ओर बढ़ना चाहेंगे।

किकबॉक्सिंग में और

Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott