ONE 173 के लिए रोडटंग Vs. नोंग-ओ, ली Vs. रसुलोव II समेत चार धमाकेदार मुकाबलों की घोषणा

collage 1

ONE Championship ने पहले से ही शानदार ONE 173: Superbon vs. Noiri फाइट कार्ड में अब चार नई धमाकेदार फाइट्स का ऐलान कर दिया है।

नई घोषित फाइट्स में सबसे अहम वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मुकाबला है, जो कि पूर्व डिविजनल चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन और महान स्ट्राइकर नोंग-ओ हामा के बीच होगा।

थाई बनाम थाई मेगास्टार्स के इस मुकाबले में सबसे प्रभावशाली पूर्व फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन की टक्कर सबसे प्रभावशाली पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन से होगी।

28 वर्षीय रोडटंग से नवंबर 2024 में वेट मिस होने की वजह से फ्लाइवेट बेल्ट छिन गई थी। उसके बाद उन्होंने मार्च में हुए ONE 172 में टकेरु “नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा को मात्र 80 सेकंड में नॉकआउट कर सबको हैरान कर दिया था।

अब वो अपना खोया हुआ ताज हासिल करने के लिए पूरा दमखम लगा देंगे।

रोडटंग का सामना एक ऐसे दिग्गज से होगा, जिन्होंने अपने सात ONE वर्ल्ड टाइटल डिफेंस में से पांच में लगातार नॉकआउट से जीत हासिल की।

नोंग-ओ अब फ्लाइवेट डिविजन में खुद को आजमा रहे हैं और हाल ही में उन्होंने चौथी रैंक के कोंगथोरानी सोर सोमाई को पराजित किया।

थाई सुपरस्टार का प्रयास अब नए डिविजन में बादशाहत हासिल करने पर होगा ताकि वो दो डिविजन के ONE वर्ल्ड चैंपियन बन सकें।

दो डिविजन के चैंपियन ली का प्रयास इस बार रसुलोव को हराने पर होगा

जापान में होने वाले इवेंट के लिए दो डिविजन के चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली और अपराजित टर्किश सनसनी अलीबेग रसुलोव के बीच ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड टाइटल का ऐलान किया गया है।

ली ने खुद को ONE Championship के सबसे लाजवाब फाइटर के रूप में स्थापित किया है। सिंगापुर-अमेरिकी सुपरस्टार ने सबसे युवा फाइटर के रूप में लाइटवेट और वेल्टरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन बनने का कारनामा किया।

हालांकि पिछले साल दिसंबर में हुए ONE Fight Night 26 में रसुलोव के साथ हुआ मैच आंख में उंगली लगने की वजह से नो-कॉन्टेस्ट के रूप में खत्म हुआ। उस मैच में ली आगे चल रहे थे।

अब डबल चैंपियन खतरनाक टर्किश ग्रैपलर के खिलाफ हर शक को मिटाना चाहेंगे। वहीं रसुलोव भी किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने अपने डेब्यू में पूर्व लाइटवेट चैंपियन ओक रे यूं को पराजित कर अपना डेब्यू किया था।

दागेस्तानी स्टार का रिकॉर्ड 14-0 का है और उनकी रेसलिंग व मैचों को फिनिश करने की काबिलियत लाजवाब है।

पहले ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए भिड़ंत

जब 10 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नडाका का सामना थाई स्टार नमसुरिन चोर केटविना से पहले ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए होगा तो इतिहास रचा जाएगा।

नडाका ने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में 3-0 का लाजवाब रिकॉर्ड कायम करते हुए प्रतिद्वंदियों को ढेर किया है।

नडाका के प्रतिद्वंदी नमसुरिन की बात करें तो उन्होंने ONE Friday Fights इवेंट सीरीज में 6-0 का बेहतरीन रिकॉर्ड कायम किया है। 30 वर्षीय स्टार ने ONE Friday Fights 122 में सोंगचाइनोई कियटसोंग्रिट को हराकर छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया।

ये दोनों बेहतरीन स्टाइल की टक्कर होगी और इससे एटमवेट मॉय थाई डिविजन का पहला चैंपियन निकलकर सामने आएगा।

ONE Championship में एनपो का स्वागत करेंगे ग्रिगोरियन

फेदरवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले में महान स्ट्राइकर मरात ग्रिगोरियन का सामना पूर्व K-1 सुपर लाइटवेट चैंपियन रूकिया एनपो से होगा।

ग्रिगोरियन ने ONE Championship में अपनी विरासत आक्रामकता और नॉकआउट पावर के दम पर बनाई है। उन्होंने सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग और अब्देलाली जाहिदी पर हाल ही में जीत दर्ज की हैं।

एनपो की बात करें तो वो अपनी घरेलू जमीन पर शानदार अंदाज में प्रमोशनल डेब्यू करते हुए एक दिग्गज को हराकर अपनी ताकत से ग्लोबल फैंस को रुबरु करवाना चाहेंगे।

किकबॉक्सिंग में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova