एनातोली मालिकिन ने अमीर अलीअकबरी को पहले राउंड में नॉकआउट कर चौंकाया

Pictures of the MMA fight between Anatoly Malykhin and Amir Aliakbari from ONE: REVOLUTION

ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन अर्जन “सिंह” भुल्लर को आधिकारिक तौर पर एक नया चैलेंजर मिल गया है और उनका नाम है एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन।

शुक्रवार, 24 सितंबर को ONE: REVOLUTION में अपराजित रूसी एथलीट ने ईरानी सुपरस्टार अमीर अलीअकबरी को उनके मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले के पहले राउंड में नॉकआउट कर दिया, जो बहुत ही अविश्वसनीय था।

पहली घंटी के साथ ही मालिकिन ने अलीअकबरी के चेहरे पर एक जैब मारकर लो किक से हमला किया। उसके बाद रूसी एथलीट ने एक ओवरहैंड राइट और लेफ्ट हुक से प्रहार किया, जो ईरानी एथलीट की ठोड़ी को छूकर निकल गया।

अलीअकबरी ने अपनी भारी-भरकम ताकत का इस्तेमाल कर मालिकिन को पीछे धकेला, जब वो कई और हुक्स लगाने आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। जब तेहरान के निवासी ने अगले पंच से खुद को बचाना चाहा, लेकिन मालिकिन का एक राइट हुक सीधे उनके चेहरे पर जा लगा।

आपस में कुछ और स्ट्राइक्स ने मुकाबले में तनाव पैदा किया। मालिकिन का एक दाएं हाथ का वार अलीअकबरी की ठोड़ी पर लगा, जिसने उन्हें पीछे धकेला और वो जमीन पर गिर पड़े। रूसी एथलीट ने समय जाया ना करते हुए दौड़कर अपने प्रतिद्वंदी पर टॉप पोजिशन हासिल करने का सोचा।

हालांकि, अलीअकबरी उठ खड़े होने में सफल हुए, लेकिन मालिकिन ने उनके सिर और बाएं हाथ पर पकड़ बनाए रखी थी। उस पोजिशन से रूसी एथलीट ने आधे दर्जन घुटनों के प्रहार अलीअकबरी के सिर पर बरसाए। ईरानी एथलीट खुद को छुड़ाने में सक्षम तो हुए, लेकिन उनकी थकान साफ दिख रही थी।

अलीअकबरी ने अपनी बची-कुची ऊर्जा के साथ एक लूपिंग राइट हैंड से वार किया, जिसने मालिकिन को चेतावनी दी कि वो अभी भी एक ताकतवर एथलीट का सामना कर रहे हैं। जवाब में रूसी एथलीट ने अपने बड़े आकार के विरोधी के शरीर पर जैब्स से वार करने शुरू किए और इसी बीच ऊपर की ओर से एक स्ट्रेट राइट और नीचे की ओर से एक राइट अपरकट से चोट पहुंचाई।

उन स्ट्राइक्स से ईरानी एथलीट लड़खड़ाने लगे और तभी मालिकिन ने एक और राइट हैंड और एक लेफ्ट हुक से उन्हें भौचक्का कर दिया। अलीअकबरी का सिर पीछे की ओर गया, उनके दोनों हाथ ऊपर की ओर गए और वो जहां खड़े थे वहीं ढेर हो गए और रेफरी ओलिवियर कोस्ट को ये मुकाबला पहले राउंड के 2:57 मिनट पर रोकना पड़ा।

इस नॉकआउट जीत के बाद “स्लेदकी” का शानदार रिकॉर्ड अब 10-0 का हो गया है और उन्हें ONE Championship के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग के द्वारा आधिकारिक रूप में ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट मिल गया है।

DA 1186

ये भी पढ़ें: ONE: REVOLUTION – सभी फाइट्स के लाइव रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs