रोडटंग की COVID-19 रिपोर्ट आई पॉज़िटिव, ONE: FIRST STRIKE से हुए बाहर

Tagir Khalilov Rodtang Jitmuangnon ONE FISTS OF FURY 1920X1280 29

ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन को अपने अगले मैच से नाम वापस लेना पड़ा है।

शुक्रवार को ONE: REVOLUTION के लाइव प्रसारण के दौरान कमेंटेटर्स माइकल शिवेलो और मिच “द ड्रैगन” चिल्सन ने खुलासा किया कि थाई मेगास्टार की COVID-19 रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है।

रोडटंग पहले ही वैक्सीन लगवा चुके हैं, फिर भी उन्हें कोरोना संक्रमण हो गया है।

इसलिए 15 अक्टूबर को होने वाले ONE: FIRST STRIKE में स्पेनिश किकबॉक्सर डेनियल पुएर्तस के खिलाफ मैच से “द आयरन मैन” को हटा दिया गया है।

Rodtang Jitmuangnon screams

भले ही ONE: FIRST STRIKE से रोडटंग बाहर हो गए हैं, लेकिन रविवार, 5 दिसंबर को ONE X में उनकी MMA लैजेंड डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन के खिलाफ सुपर-फाइट में वापसी होगी।

इस सुपर-फाइट में 3 मिनट के 4 राउंड्स होंगे, जिसमें मॉय थाई और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के कुछ नियमों को ध्यान में रखकर फाइट की जाएगी।

“द आयरन मैन” का ONE Super Series रिकॉर्ड 10-0 का है। वो अभी #1 रैंक के फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर और डिविजन के मौजूदा मॉय थाई किंग हैं।

दूसरी ओर, ONE: FIRST STRIKE में पुएर्तस का सामना अब रोडटंग के टीम मेंबर “द एंजेल वॉरियर” पानपयाक जित्मुआंगनोन से होगा।

ज्यादा जानकारी पाने के लिए ONEFC.com को फॉलो करते रहिए।

ये भी पढ़ें: ONE: REVOLUTION – सभी फाइट्स के लाइव रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

किकबॉक्सिंग में और

AllyciaHellenRodrigues Phetjeeja Faceoff 1920X1280 scaled
Samet Agdeve celebrates his title win
Yuki Yoza and Ben Woolliss will battle it out in a bantamweight kickboxing war
Allycia Hellen Rodrigues Phetjeeja Lukjaoporongtom faceoff at The Inner Circle May 15
Jonathan Di Bella Zhang Peimian scaled
collage
Akif Guluzada and Johan Estupinan scaled
Kongchai Valerii Strungari Faceoff scaled
Nakrob Fairtexn Jaosuayai Mor Krungthepthonburi ONE Fight Night 32 59 scaled
Jaosuayai Mor Krungthepthonburi Denis Puric ONE Friday Fights 100 21
RamadanOndash Suriyanlek OFF156 Faceoffs scaled
Yod IQ and Kiamran Nabati face off for The Inner Circle on May 22 scaled