एटमवेट ग्रां प्री सेमीफाइनल में फोगाट का मुकाबला होगा हिराटा से, हैम से भिड़ेंगी स्टैम्प

Stamp Fairtex Alyona Rassohyna 1920X1280 EMPOWER 24 768x512

ग्लोबल फैंस जो चाहते थे, वही हुआ और ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के सेमीफाइनल मैचों का ऐलान कर दिया गया है।

Itsuki Hirata Ritu Phogat

इस शुक्रवार ONE: REVOLUTION के लाइव प्रसारण के दौरान फैंस के वोटों द्वारा तय किए गए मैचों को उजागर किया गया।

पहले मुकाबले में ग्रैपलर्स के बीच टक्कर देखने को मिलेगी, जापानी जूडो स्टार इत्सुकी “एंड्रॉइड 18” हिराटा का सामना भारतीय रेसलिंग सनसनी ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट से होगा।

दूसरे मैच में दो टॉप लेवल की स्ट्राइकर्स के बीच जंग होगी, जिसमें दक्षिण कोरियाई दिग्गज सिओ ही हैम का सामना थाई सुपरस्टार स्टैम्प फेयरटेक्स से होगा।

ये दोनों मैच 29 अक्टूबर को होने वाले ONE: NEXTGEN में होंगे।

Ham Seo Hee Stamp Fairtex

शुक्रवार, 3 सितंबर को प्रोमोशन के इतिहास के पहले ऑल-विमेंस इवेंट ONE: EMPOWER में ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल मुकाबले देखने को मिले थे।

शो में हिराटा ने डेब्यू कर रहीं अमेरिकी MMA स्टार अलीस “लिल सैवेज” एंडरसन को हराया और फोगाट ने चीनी नॉकआउट आर्टिस्ट मेंग बो को मात दी थी। दोनों ने अपने मैचों को सर्वसम्मत निर्णय से जीता और सेमीफाइनल में प्रेवश किया।

अन्य क्वार्टरफाइनल मैचों में पूर्व 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स ने यूक्रेनियाई ग्रैपलिंग सनसनी एल्योना रसोहायना और हैम ने टॉप रैंक की कंटेंडर डेनिस “लायकन क्वीन” ज़ाम्बोआंगा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। ये दोनों ही मुकाबले काफी करीबी रहे, जिनमें विभाजित निर्णय से फैसला आया।

उस ऐतिहासिक इवेंट के बाद ONE ने फैंस को वोट कर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबलों को तय करने का मौका दिया था।

और अब उन बाउट्स की घोषणा कर दी गई है, अब चारों एथलीट्स अपने-अपने मैचों की तैयारियों में जुट जाएंगी। सभी का ध्यान साल के अंत तक होने वाली ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के फाइनल में जगह बनाने पर होगा।  

ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन को सिल्वर बेल्ट मिलेगी और उन्हें डिविजन की क्वीन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली के खिलाफ खिताबी मैच हासिल होगा।

Angela Lee celebrates her win against Xiong Jing Nan at ONE CENTURY

ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री की अधिक जानकारी के लिए ONEFC.com से जुड़े रहिए।

ये भी पढ़ें: ONE: REVOLUTION – सभी फाइट्स के लाइव रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.