ऋतु फोगाट की वापसी तय, ONE 173 की एटमवेट MMA फाइट में करेंगी इत्सुकी हिराटा का सामना

Itsuki Hirata Ritu Phogat scaled

भारतीय रेसलिंग सनसनी ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट की वापसी का ऐलान कर दिया गया है। रविवार, 16 नवंबर को होने वाले ONE 173: Superbon vs. Noiri में उनका सामना बहुप्रतीक्षित एटमवेट MMA मुकाबले में जापान की इत्सुकी “एंड्रॉइड 18” हिराटा से होगा।

ये बाउट जापान की राजधानी टोक्यो के एरियाके एरीना से लाइव प्रसारित की जाएगी। दोनों ही विमेंस स्टार्स ONE Championship के एटमवेट डिविजन की टॉप कंटेंडर्स में शामिल होने का प्रयास करेंगी।

फोगाट इस साल की शुरुआत में की गई अपनी प्रेरणादायक वापसी के बाद फाइट का हिस्सा बनेंगी। 31 वर्षीय सुपरस्टार ने अपने बच्चे के जन्म के बाद फरवरी में हुए ONE 171: Qatar में वापसी की।

खेल से करीब दो साल तक दूरी बनाने के बाद वापसी उनकी मातृत्व और प्रोफेशनल फाइटिंग करियर के प्रति लगन को प्रदर्शित करती है।

हालांकि, उस मुकाबले में जापानी सबमिशन मशीन अयाका “ज़ोम्बी” मियूरा के खिलाफ हार को भुलाते हुए वो अपने अगले मैच में उतरना चाहेंगी।

फोगाट ने अपनी पहचान जबरदस्त टेकडाउन और जोरदार ग्राउंड अटैक के लिए बनाई है। 16 नवंबर की तारीख “द इंडियन टाइग्रेस” के लिए बहुत मायने रखती है क्योंकि इसी दिन छह साल पहले उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में कामयाबी से डेब्यू किया था।

उसके बाद भारतीय सुपरस्टार ने 7-1 का लाजवाब रिकॉर्ड बनाते हुए प्रतिष्ठित ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई, लेकिन उन्हें स्टैम्प फेयरटेक्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

साल 2021 में आई हार के बाद फोगाट को टॉप फाइटर्स के खिलाफ दो अन्य मैचों में हार मिली। अब वो अपनी पुरानी फॉर्म को पाते हुए दोबारा एटमवेट MMA डिविजन के शिखर पर पहुंचना चाहेंगी।

वहीं उनकी 25 वर्षीय प्रतिद्वंदी हिराटा ने ONE Friday Fights 120 में कामयाबी के साथ वापसी की। जापानी जूडोका ने भारत की ही आरती “द डेस्ट्रॉयर” खत्री के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से मैच को अपने नाम किया।

“एंड्रॉइड 18” फाइट में ग्रैपलिंग का नया आयाम लेकर आ रही हैं। जूडो बैकग्राउंड होने की वजह से उन्हें थ्रो करने की शानदार कला हासिल है, जिससे वो फोगाट के रेसलिंग हेवी स्किल सेट के सामने चुनौती पेश कर सकती हैं।

ये मुकाबला इस वजह से भी अहम हो जाता है कि हिराटा एक और भारतीय फाइटर को हराकर उनके खिलाफ जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाना चाहेंगी। वहीं फोगाट की कोशिश होगी कि पिछली फाइट में जापानी प्रतिद्वंदी के खिलाफ मिली हार का हिसाब बराबर करें।

दोनों ही विमेंस एथलीट्स के पास कमाल की प्रतिभा और साबित करने को बहुत कुछ है। ऐसे में फैंस को तीन राउंड की धमाकेदार फाइट में जबरदस्त एक्शन की उम्मीद करनी चाहिए।

न्यूज़ में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5