ONE X में अकिमोटो के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड करेंगे कैपिटन

Capitan Hiroki Akimoto 1200X800 768x512

ONE Championship के बेंटमवेट किकबॉक्सिंग चैंपियन की संगठन की 10वीं सालगिरह के मौके पर आयोजित होने वाले शो में वापसी हो रही है, लेकिन उन्हें अपनी बेल्ट का बचाव एक बहुत ही तगड़े प्रतिद्वंदी के खिलाफ करना होगा।

शनिवार, 26 मार्च को सिंगापुर में होने वाले ONE X में ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन कैपिटन पेटयिंडी अपनी बेल्ट का बचाव #2 रैंक के कंटेंडर हिरोकी अकिमोटो के खिलाफ करते हुए नजर आएंगे।

कैपिटन ने ग्लोबल स्टेज पर डेब्यू मैच में अपने थाई हमवतन एथलीट पेटटानोंग पेटफर्गस को रिकॉर्ड 6 सेकंड में हराकर जोरदार शुरुआत की थी। इस कारण उन्हें “वन पंच मैन” उपनाम मिला औऱ सीधा डिविजन की चैंपियनशिप बेल्ट के लिए मैच हासिल हुआ।

उसके बाद उन्होंने जनवरी 2021 में अलावेर्दी “बेबीफ़ेस किलर” रामज़ानोव को हराकर बेंटमवेट किकबॉक्सिंग खिताब अपने नाम किया और फिर आठ महीने बाद रामज़ानोव के गुरु मेहदी “डायमंड हार्ट” ज़टूट को हराया बेल्ट का बचाव कामयाबी के साथ किया।

लेकिन अगले टाइटल डिफेंस के लिए उनके सामने लगभग अपराजित रहने वाले अकिमोटो की कठिन चुनौती होगी।

सिंगापुर में बसे जापानी स्टार को अपने करियर की पहली और इकलौती हार मार्च 2019 में झेलनी पड़ी थी, लेकिन बेंटमवेट डिविजन में आने के बाद उन्हें रोक पाना हर किसी के लिए मुश्किल रहा है।

अकिमोटो ने “मॉय थाई बॉय” झांग चेंगलोंग के खिलाफ दो जीत हासिल की और उसके बाद बीते दिसंबर महीने में “द टैंक” चिउ जियानलियांग के ONE डेब्यू का मजा किरकिरा कर दिया था, जब उन्होंने चीनी मेगास्टार की 18 मैचों की विनिंग स्ट्रीक को सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल कर तोड़ा था।

अगर Evolve टीम के स्टार 26 मार्च को भी इसी तरह का कारनामा करने में कामयाब रहे तो वो बेल्ट उनके कंधों पर सजी होगी।

The headliners of ONE X, which goes down on 26 March

ONE X से जुड़ी ज्यादा जानकारी पाने के लिए ONEFC.com को फॉलो करते रहिए।

ये भी पढ़ें: ONE X में किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री फाइनल, होल्ज़कन-मुर्ताज़ेव मैच को जोड़ा गया

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34