ONE X में आदिवांग Vs. मिआडो, खान Vs. टाकाहाशी मुकाबले शामिल किए गए

Jarred Brooks Lito Adiwang NEXTGENIII 1920X1280 43 768x512

MMA जगत के चार सबसे खतरनाक नॉकआउट एथलीट्स को ONE Championship की 10वीं सालगिरह के मौके पर आयोजित हो रहे ONE X में शामिल कर लिया गया है। इसका आयोजन शनिवार, 26 मार्च को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होगा।

शनिवार शाम को उभरते हुए फिलीपीनो स्टार लिटो “थंडर किड” आदिवांग का सामना उनके तेज-तर्रार हमवतन जेरेमी “द जैगुआर” मिआडो से होगा। इसके अलावा लंबे समय बाद वापसी कर रहे सिंगापुर के अमीर खान का मुकाबला रयोगो “काइटाई” टाकाहाशी से होगा।

Filipino strawweights Lito Adiwang meets Jermey Miado at ONE X

आदिवांग को काफी समय से सितारों से सजे स्ट्रॉवेट डिविजन में एक बेहतरीन एथलीट के तौर पर पहचाना जाता रहा है। इसके साथ ही उन्होंने संगठन के सबसे धमाकेदार फाइटर के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है।

Team Lakay के इस एथलीट के नाम 13 जीत, 85% का शानदार फिनिशिंग रेट और एंथनी “द एंटीडोट” डो, नामिकी कावाहारा व Pancrase चैंपियन सेन्जो अकीडा जैसे एथलीट्स के खिलाफ जीत दर्ज हैं।

“थंडर किड” #2 रैंक के कंटेंडर जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स के हाथों मिली हार के बाद वापसी करना चाहेंगे, लेकिन उनके हमवतन साथी इस समय शानदार लय बनाए हुए हैं।

मिआडो के नाम 10 जीत हैं और वो चीनी स्ट्राइकर मियाओ ली ताओ के खिलाफ दो शानदार नॉकआउट कर चुके हैं।

इसके साथ ही अब बैंकॉक, थाइलैंड के Marrok Force MMA में ट्रेनिंग करने के बाद “द जैगुआर” को लगता है कि वो अपने गेम को अलग ही लेवल पर ले जा चुके हैं। ऐसे में वो 26 मार्च को आदिवांग के खिलाफ अपनी नई स्किल्स को दिखाने का प्लान तैयार कर चुके हैं।

Amir Khan Ryogo Takahashi

अगर अमीर खान की बात करें तो ये उनके लिए काफी बड़ा मौका होगा।

सिंगापुर के इस मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट के नाम ONE के इतिहास में दूसरे पायदान पर सबसे ज्यादा जीत (13), फिनिश (11) और नॉकआउट (9) दर्ज हैं। वो अप्रैल 2021 में घुटने की चोट के कारण हुए ऑपरेशन के बाद पहली बार वापसी करने जा रहे हैं।

खान दिसंबर 2020 में अपनी हार के बाद से वापसी करने के लिए कुछ ज्यादा ही उत्साहित हैं और वो दुनिया भर में अपने फैंस को ये दिखाना चाहते हैं कि वो पुराने ताकतवर स्वरूप में वापस लौट आए हैं।

हालांकि, वापसी में उनका पहला मुकाबला आसान नहीं होने वाला है क्योंकि पूर्व Shooto Pacific Rim फेदरवेट चैंपियन टाकाहाशी ग्लोबल स्टेज पर अपने लाइटवेट डेब्यू में शानदार प्रदर्शन करने के लिए जोश से भरे हुए हैं।

जापानी दिग्गज एथलीट के नाम 14-5 का रिकॉर्ड है, जिसमें से 10 जीत केवल नॉकआउट के जरिए मिली हैं। साथ ही अब वो फेदरवेट से लाइटवेट डिविजन में आ रहे हैं। ऐसे में उनके मुक्कों में पहले से भी ज्यादा ताकत दिख सकती है।

The headliners of ONE X, which goes down on 26 March

ONE X से जुड़ी ज्यादा जानकारी पाने के लिए ONEFC.com को फॉलो करते रहिए।

ये भी पढ़ें: ONE X में किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री फाइनल, होल्ज़कन-मुर्ताज़ेव मैच को जोड़ा गया

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.