ONE Fight Night 14 में एडुअर्ड फोलायंग को नॉकआउट करना चाहते हैं अमीर खान

Amir Khan Keanu Subba ONE160 1920X1280 55 768x512

अमीर खान दिखाना चाहते हैं कि वो 5 साल पहले एडुअर्ड फोलायंग के साथ मुकाबले के बाद उनसे कहीं बेहतर फाइटर बन चुके हैं।

उनका रीमैच शनिवार, 30 सितंबर को ONE Fight Night 14: Stamp vs. Ham में होगा। इस बार खान नवंबर 2018 में ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में मिली हार का बदला पूरा करना चाहेंगे।

हालांकि इस बार उनके मैच में चैंपियनशिप दांव पर नहीं लगी होगी, मगर सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाला ये रीमैच खान के लिए उतना ही खास है। वो पूर्व चैंपियन के खिलाफ अपनी स्किल्स से सबको प्रभावित करने को बेताब हैं।

Evolve MMA टीम के प्रतिनिधि ने onefc.com से कहा:

“मैं इस मुकाबले को वैसे ही देख रहा हूं, जैसे ये कोई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हो। मैं जानता हूं कि उन्हें लगातार मैचों में हार मिली है, लेकिन वो एक महान फाइटर हैं।

“ये जीत मेरे करियर के लिए बहुत अहम है। इसलिए मैं हर हालत में इसे जीतने की कोशिश करूंगा।”

ONE: CONQUEST OF CHAMPIONS में खान के खिलाफ जीत से फोलायंग के दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद काफी कुछ बदल चुका है। 39 वर्षीय फिलीपीनो दिग्गज को शिन्या एओकी के साथ रीमैच में चैंपियनशिप हारनी पड़ी और उसके बाद संघर्ष करते दिखाई दिए हैं।

फोलायंग ने कुछ समय पहले ही Team Lakay को छोड़ने का चौंकाने वाला फैसला लिया था और अब Lions Nation MMA जिम की शुरुआत की है। उन्हें भरोसा है कि वो खान को हराकर दोबारा जीत की लय जरूर प्राप्त करेंगे।

पिछले कुछ सालों में खान का सफर भी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। मगर उनकी उम्र अभी 28 साल है और मानते हैं कि उनके पास टॉप पर पहुंचने के लिए काफी समय मौजूद है, लेकिन उनके उम्रदराज प्रतिद्वंदी के पास नहीं।

उन्होंने फोलायंग के बेहतर होते आत्मविश्वास को लेकर कहा:

“मैंने उनके इंटरव्यूज़ को देखकर महसूस किया है कि उनके लिए रीमैच को जीतना बहुत जरूरी है। वो पहले भी मुझे हरा चुके हैं इसलिए उनके लिए बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ जीत दर्ज करना और अपने करियर को नई शुरुआत देना आसान हो सकता है। मुझे लगता है कि उन्होंने अगर इस फाइट को गंभीरता से नहीं लिया तो परिणाम मेरे पक्ष में आने वाला है।

“मानसिक और रणनीतिक नजरिए से बात करें तो शायद वो बेहतर हो सकते हैं क्योंकि उनके पास ज्यादा अनुभव है और आपको हमेशा अपने स्किल सेट को बेहतर बनाने पर जोर देना होता है। मगर शारीरिक ताकत की बात करें तो वो अब कमजोर पड़ चुके हैं।”

‘मैं अपना शानदार ग्राउंड गेम दिखाऊंगा’ – अमीर खान

अमीर खान को अभी तक अपने खतरनाक स्ट्राइकिंग गेम के लिए जाना जाता था। इसी कारण उनकी पहली 11 में से 8 जीत नॉकआउट से आई थीं और इसी शानदार प्रदर्शन ने उन्हें एडुअर्ड फोलायंग के खिलाफ चैंपियनशिप मैच दिलाया था।

वो कुछ मौकों पर ग्रैपलिंग करने की कोशिश करते रहे हैं, लेकिन Evolve MMA टीम के प्रतिनिधि के अनुसार पिछले कुछ सालों में ट्रेनिंग करते हुए उन्होंने अपने ग्राउंड गेम को बहुत बेहतर बना लिया है।

अब अपनी MMA स्किल्स को बेहतर बनाने के बाद खान सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में अपने होमक्राउड का दिल जीतने को प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा:

“मुझे लगता है कि मेरा MMA गेम बेहतर बन चुका है और अपने मूव्स का इस्तेमाल करना अच्छे से जानता हूं। मैं हमेशा Evolve में BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर्स के साथ ट्रेनिंग करता हूं, जिससे मुझे लगता है कि मेरा ग्रैपलिंग गेम बेहतर हुआ है, लेकिन मुझे भरोसा नहीं था कि मैं केज में ग्रैपलिंग में कैसा प्रदर्शन कर पाऊंगा।

“स्ट्राइकिंग करना मेरी पहली प्राथमिकता होती थी, लेकिन मैं अब अपने शानदार ग्राउंड गेम और ग्रैपलिंग करते हुए अपने प्रतिद्वंदी को कंट्रोल करना चाहता हूं।”

खान ये भी दिखाना चाहते हैं कि वो अब भी एक खतरनाक फाइटर हैं, जो फैंस के लिए फाइट्स को मनोरंजक बना सकते हैं।

ऐसा करने के लिए उन्हें फोलायंग को यादगार अंदाज में हराना होगा।

खान ने कहा:

“मैं दिखाना चाहता हूं कि मैं अब भी एक खतरनाक फिनिशर और एक टॉप लेवल का फाइटर हूं। मेरे लिए अपना वर्चस्व कायम करना महत्वपूर्ण है।

“मैं मैचों में लगातार जीत दर्ज नहीं कर सका हूं। मैं फैंस, अपने परिवार और अपने करीबियों को ये नहीं दिखा पाया हूं कि मुझे इस खेल में महारत हासिल है।

“मैं दूसरे राउंड में उन्हें फिनिश करने की उम्मीद कर रहा हूं। उनकी मूवमेंट तब तक धीमी पड़ चुकी होगी। मैं उन्हें स्टैंड-अप या ग्राउंड गेम में फिनिश करने वाला हूं। मैं उन्हें शायद ग्राउंड गेम में एल्बोज़ लगाकर फिनिश करूंगा।”

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.