10 जुलाई को होने वाले The Inner Circle 21 के पूरे बाउट कार्ड की घोषणा

Joshua Pacio uppercuts Mansur Malachiev at ONE Fight Night 15

ONE Championship के दो सबसे बेहतरीन फाइटर्स एशिया प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 10 जुलाई को होने वाले The Inner Circle में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले इवेंट का लाइव प्रसारण live.onefc.com पर किया जाएगा।

The Inner Circle 21 में सात बार के ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ अपने खिताब को पुराने प्रतिद्वंदी मंसूर मलाचिएव के खिलाफ डिफेंड करेंगे। वहीं तीन बार के पूर्व ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग का सामना को-मेन इवेंट मैच में शोज़ो “द ग्रेट टीचर” इसोजीमा से होगा।

इन दोनों की पहली टक्कर अक्टूबर 2023 में ONE Fight Night 15 के दौरान दिखी थी। फिलीपीनो स्टार जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स के खिलाफ बेल्ट हारने के बाद वापस आ रहे थे। वहीं अपराजित रूसी MMA स्टार अपराजित थे।

पैचीओ ने पुरानी फॉर्म में वापसी कर मलाचिएव को करियर की पहली हार का स्वाद चखाया और फिर से वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल किया। उनका सामना ब्रूक्स से हुआ और अवैध स्लैम लगने के चलते वो डिसक्वालीफिकेशन से विजेता घोषित किए गए। Lions Nation MMA टीम के फाइटर ने दस महीने के बाद उन्हें TKO से पराजित किया।

वहीं मलाचिएव की बात करें तो स्ट्रॉवेट डिविजन के सबसे घातक फाइटर्स में से एक बन गए। फिलीपीनो सुपरस्टार से हारने के बाद उन्होंने योसूके “द निंजा” सारूटा, बोकांग “लिटल जायंट” मासूनयाने और ब्रूक्स को हराया।

अब दोनों की फिर से भिड़ंत होने जा रही है।

फोलायंग भी किसी से कम नहीं हैं। उनके नााम ONE में 25 फाइट्स हैं। उन्होंने ONE: Champion VS. Champion के रूप में पहले प्रमोशनल इवेंट को हेडलाइन किया था। “लैंडस्लाइड” ने दो मौकों पर ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड टाइटल जीते। उन्होंने जापानी MMA लैजेंड शिन्या “टोबीकन जुडन” को नवंबर 2016 में हराकर पहली बार बेल्ट जीती थी।

उसके बाद मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन के खिलाफ टाइटल हारने से पहले उसे एक बार और डिफेंड किया। हालांकि, फोलायंग ने एक साल बाद फिर से खिताब दोबारा पा लिया था।

Lions Nation MMA के को-फाउंडर का सामना इसोजीमा से होगा, जो कि लगातार दो हार झेलने के बाद वापसी के लिए उत्साहित होंगे। उन्होंने संगठन में अपने पहले मैच में निकोलस विगना को हराया था।

The Inner Circle 21 का फुल कार्ड

  • जोशुआ पैचीओ vs. मंसूर मलाचिएव (ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • एडुअर्ड फोलायंग vs. शोज़ो इसोजीमा (MMA – लाइटवेट)
  • डेटचावालिट सिल्कमॉयथाई vs. टॉम केसी (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • इलियास अब्देलाली vs. अली केलाट (मॉय थाई – फेदरवेट)

न्यूज़ में और

Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6
Asadula Imangazaliev, Aslamjon Ortikov, Black Panther, and Ubaid Hussain will compete at The Inner Circle 39
Rodtang, Nong O, Shimon, and Ramadan will compete at The Inner Circle 38
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.