एंजेला ली से MMA वर्ल्ड टाइटल बेल्ट पाकर स्टैम्प फेयरटेक्स ने सम्मानित महसूस किया

AngelaLee StampFairtex WorldTitle 1920X1280 scaled

थाई मेगास्टार स्टैम्प फेयरटेक्स ने ONE Fight Night 14 के मेन इवेंट में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की।

30 सितंबर को स्टैम्प ने शानदार अंदाज में हैम सिओ ही को हराकर ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती जो तीन कॉम्बैट स्पोर्ट्स के शैलियों में उनका तीसरी वर्ल्ड टाइटल है।

फाइट के बाद, पूर्व ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन और अब नई एटमवेट MMA क्वीन ने अपनी ऐतिहासिक उपलब्धि के बारे में बात की।

स्टैम्प ने onefc.com को बताया:

“मुझे बेहद गर्व और खुशी महसूस हो रही है कि मैंने तीन खेलों में वर्ल्ड टाइटल हासिल किया है। मुझे लगता है कि ये उपलब्धि हासिल करने वाली मैं एकमात्र व्यक्ति हूं।”

https://www.instagram.com/p/Cx7eV3iyNDn/

स्टैम्प और हैम पहले डिवीजन के अंतरिम ताज के लिए लड़ने वाले थे लेकिन सर्कल में प्रवेश करने से कुछ मिनट पहले, लंबे समय की क्वीन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली ने भावुक रिटायरमेंट की घोषणा की और ये मुकाबला अनडिस्प्यूटेड वर्ल्ड टाइटल मैच में बदल गया।

इससे पहले पिछले साल मार्च में स्टैम्प ने ली को वर्ल्ड टाइटल बाउट में चुनौती दी थीं। हालांकि थाई स्टार को यहां एक करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच को ONE का 2022 MMA फाइट ऑफ द ईयर से सम्मानित भी किया गया था, फाइट के बाद दोनों ही प्रतिद्वंदियों द्वारा एक मार्मिक क्षण साझा किया गया था।

वो क्षण स्टैम्प के मन में बस गया था, जब ONE Fight Night 14 में “अनस्टॉपेबल” ने उन्हें बेल्ट सौंपी तो वह भावुक हो गई थीं:

“मैं बहुत अभिभूत थी क्योंकि एंजेला खुद अपनी बेल्ट मेरी ओर बढ़ा रही थीं। मुझे याद है कि पिछली बार जब मेरी उनसे फाइट हुई थी, तब उन्होंने खुद मुझसे कहा था कि मैं अगली चैंपियन बनूंगी और मैं इस बात से बहुत सम्मानित महसूस करती हूं।”

स्टैम्प ने अपनी ‘फाइटस्टोरी’ साझा की

एंजेला ली द्वारा रिटायरमेंट लेना और स्टैम्प फेयरटेक्स को अनडिस्प्यूटेड ONE एटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल बेल्ट सौंपना, ये उन्होंने अपनी छोटी बहन और पूर्व ONE एथलीट विक्टोरिया ली के दुखद निधन के बाद करने का निर्णय लिया।

भले ही “अनस्टॉपेबल” ने प्रतिस्पर्धा से संन्यास ले लिया हो, लेकिन उन्होंने अपने एक बेहतर दुनिया बनाने के संकल्प को छोड़ा नहीं है।

अपनी बहन की मृत्यु के बाद, ली ने ‘Fightstory’ नामक एक नॉन-प्रोफिट संगठन संगठन बनाया, जिसका उद्देश्य विभिन्न रूपों में डिप्रेशन और मानसिक बीमारियों से लड़ना है।

अब MMA की दुनिया में शीर्ष पर बैठी स्टैम्प दूसरों को कठिन समय में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के प्रयास में अपनी खुद की “फाइटस्टोरी” साझा करके खुश है।

थाई एथलीट ने तीन खेलों में गौरव अर्जित करने वाले अपने सफर के दौरान अनुभव किए गए संघर्षों के बारे में खुलकर बात की:

“तो मेरी ‘फाइटस्टोरी’ की कहानी ये होगी कि बचपन में अपने परिवार के साथ जब मैं बड़ी हो रही थी, उस दौरान हम गरीब थे और हमारी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी। इसके अलावा जब मैं किशोरावस्था में थी, तब मेरा दिल टूटा था जिसके बाद मेरे पास कुछ भी नहीं बचा था।

“इस तरह मुझे अहसाह हुआ कि मेरे पास केवल मेरा परिवार है, और वो हमेशा मेरे लिए मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, Fairtex (Gym) मेरे वास्तविक परिवार के अलावा भी मेरा परिवार है, इसलिए मेरी फाइटस्टोरी इसी के बारे में है।”

न्यूज़ में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)