एंजेला ली Vs. स्टैम्प फेयरटेक्स का मुकाबला बना ONE का 2022 MMA फाइट ऑफ द ईयर

Angela Lee Stamp Fairtex ONE X 1920X1280 94 768x512

पिछले 12 महीनों के दौरान मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में काफी सारी शानदार बाउट्स देखने को मिलीं। हालांकि, मार्च में एंजेला ली vs. स्टैम्प फेयरटेक्स के बीच ONE X में हुए मुकाबले के ड्रामा ने इसे ONE की 2022 MMA फाइट ऑफ द ईयर बना दिया।

बेटी के जन्म की वजह से काफी लंबा ब्रेक लेने के बाद वापसी करते हुए ली अपने ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल का बचाव कर रही थीं, जबकि स्टैम्प 2021 में ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री में तीन जीत हासिल करने के बाद पूरे जोश में थीं।

कोई नहीं जानता था कि डिविजन की मौजूदा क्वीन काफी समय से मुकाबलों से दूर रहने के बावजूद शारीरिक या मानसिक रूप से पहले की तरह ही लय हासिल कर पाएंगी या नहीं, लेकिन अपने उपनाम “अनस्टॉपेबल” पर पूरी तरह से खरे उतरते हुए इस बेहतरीन फाइटर ने सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन कर दिखाया।

इस बाउट को स्ट्राइकर बनाम ग्रैपलर की भिड़ंत के रूप में देखा जा रहा था। ऐसे में BJJ ब्लैक बैल्ट ली ने अपने शानदार ग्राउंड वर्क का प्रदर्शन पूर्व ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ किया।

वास्तव में दोनों ही एथलीट्स ने MMA के सभी क्षेत्रों में अपनी-अपनी स्किल्स को बेहतर कर लिया था। ऐसे में जैसा कि इस मुकाबले को लेकर कहा गया था, वैसा शुरुआत से ही देखने को मिल गया था।

“अनस्टॉपेबल” ने उन्हें पंच मारकर क्लिंच करने की कोशिश की। वहीं, स्टैम्प ने भी टेकडाउन के प्रयास को विफल करके अच्छा काम किया था। लेकिन उन्होंने मौका मिलते ही सिंगापुर-अमेरिकी एथलीट पर करारे वार किए और लिवर पर लेफ्ट हुक लगाकर उनकी परेशानी को दोगुना कर दिया।

इसके बाद थाई एथलीट ने डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन पर तगड़ा हमला बोलते हुए उनके सिर व बॉडी पर कई शॉट्स लगाए, लेकिन ली अपनी जगह टिकी रहीं और उन्होंने उनकी एक टांग पकड़कर इस हमले से उबरने के लिए कुछ समय निकाल लिया।

इसकी वजह से वो हमले से पूरी तरह उबर गईं। हालांकि, जब उनकी बॉडी फिर से विरोधी के काबू में आई तो “अनस्टॉपेबल” ने स्टैम्प को खींचकर मैट पर गिरा दिया और उनकी पीठ पर कब्जा कर लिया। इस तरह बाकी के बचे राउंड पर अपना दबदबा बनाते हुए उन्होंने रीयर-नेकेड चोक के साथ मुकाबला खत्म किया।

हालांकि, Fairtex टीम की एथलीट के सुधरे हुए ग्राउंड गेम ने उन्हें मैच में बनाए रखा और मुकाबला दूसरे राउंड में चला गया। ऐसे में ली को अब भरोसा हो चला था कि वो कैनवास पर अपना दबदबा बना सकती हैं।

मैच के फिर से मैट पर चले जाने के बाद स्टैम्प के पास अपनी ताकत दिखाने का दूसरा मौका था। हालांकि, वो एक जटिल ट्रायंगल और एक ट्विस्टर से जूझ रही थीं और “अनस्टॉपेबल” उन्हें किसी तरह की कोई राहत नहीं दे रही थीं।

ली ने फिर से उनकी पीठ पर कब्जा कर लिया और इस बार वो चालाकी से रीयर-नेकेड चोक लगाने में कामयाब हो गईं। इसके चलते दूसरे राउंड के 4:50 मिनट पर चैलेंजर को टैप करने पर मजबूर होना पड़ा।

5वीं बार अपना ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल डिफेंड करके ली ने ये साबित कर दिया था कि सर्कल से दूर रहकर उनकी इच्छाशक्ति और स्किल्स की धार जरा भी कम नहीं पड़ी है।

वहीं दूसरी ओर, स्टैम्प ने डिविजन की सबसे दबदबे वाली एथलीट के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना स्तर भी काफी बढ़ लिया था।

यहां कुछ भी तय नहीं रहता, लेकिन हो सकता है कि भविष्य में फैंस को दोनों एथलीट्स को फिर से एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करते हुए देखने का मौका मिल जाए।

ONE के 2022 MMA फाइट ऑफ द ईयर के लिए अन्य मुकाबले ये रहे:

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.