ONE Fight Night 3 की MMA फाइट्स में गासानोव, मिआडो, ग्रॉन्जोन ने हाइलाइट-रील फिनिश किए

Jeremy Miado Danial Williams ONE on Prime Video 3 1920X1280 13 768x512

ग्लोबल फैंस शनिवार को ONE Fight Night 3 में तीन वर्ल्ड टाइटल मुकाबलों को देखने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन कार्ड में हुईं 3 MMA फाइट्स ने सभी को रोमांच से भर दिया। दरअसल, ये सभी मुकाबले हाइलाइट-रील फैशन में जोरदार तरीके से खत्म हुए।

लीड कार्ड के दो मुकाबलों में तकनीकी नॉकआउट का परिणाम निकलकर आया और मेन कार्ड में एक नए-नवेले टैलेंटेड एथलीट ने पहले राउंड में सबमिशन के जरिए निर्णायक जीत दर्ज की।

यहां आप ONE Fight Night 3 के कार्ड में हुईं MMA बाउट्स की हाइलाइट्स देख सकते हैं।

गासानोव ने किम को चोक लगाकर दमदार डेब्यू किया

शामिल “द कोबरा” गासानोव को ONE Championship के फेदरवेट डिविजन में अपने आने की घोषणा करने में जरा भी देर नहीं लगी।

रूसी स्टार ने अपनी उच्च स्तर की बेहतरीन ग्रैपलिंग स्किल्स का इस्तेमाल करके पहले राउंड में #2 रैंक के कंटेंडर “द फाइटिंग गॉड” किम जे वूंग को सबमिट कर दिया। इसके साथ ही वो अपने दक्षिण कोरियाई विरोधी को जल्दी फिनिश करने के वादे पर पूरी तरह से खरे उतरकर आए।

गासानोव ने शुरुआत बहुत ही आक्रामक तरीके से की। वो पहले दक्षिण कोरियाई एथलीट को बैक फुट पर लाए। फिर हमले करते हुए उन पर डबल-लेग टेकडाउन लगा दिया। हालांकि, “द फाइटिंग गॉड” इस वार को डिफेंड करने में कामयाब रहे, लेकिन रूसी एथलीट ने जल्द ही उनकी पीठ को निशाना बनाते हुए हमले किए और उन्हें कैनवास पर गिरा दिया।

अपने उपनाम की तरह ही “द कोबरा” ने जल्दी से असहाय दिख रहे विरोधी के चारों ओर अपने हाथ व पैर लपेटे और शुरुआती राउंड के 2:09 मिनट पर ही जीत हासिल करने के लिए रीयर-नेकेड चोक लगा दिया।

इस धमाकेदार प्रदर्शन के जरिए Peresvet Fight Team के एथलीट को अपने रिकॉर्ड को 13-0 के साथ आगे बढ़ाने का मौका मिला। साथ ही इस प्रदर्शन ने उन्हें 50,000 अमेरिकी डॉलर का अच्छा-खासा परफॉर्मेंस बोनस भी दिलवा दिया।

मिआडो का विलियम्स को पराजित कर लगातार चौथा फिनिश

लीड कार्ड के अंतिम मुकाबले में जेरेमी “द जैगुआर” मिआडो ने #5 रैंक के कंटेंडर “मिनी टी” डेनियल विलियम्स को बुरी तरह पराजित कर दिया। स्ट्रॉवेट नॉकआउट फाइटर्स की बाउट में बिना रुके अपने विजय रथ को आगे बढ़ाते हुए जेरेमी ने खाते में एक और शानदार फिनिश जोड़ लिया।

पहले राउंड में दोनों फाइटर्स ने एक-दूसरे पर भारी-भरकम पंचों से हमला करना शुरू कर दिया, लेकिन इन स्ट्राइक्स की झड़ी के बाद फिलीपीनो स्टार एक्शन को कैनवास पर ले गए। इसके बावजूद “मिनी टी” अच्छी तरह से अपना बचाव करने में सक्षम रहे। इस तरह पहले राउंड के खत्म होने में एक मिनट से थोड़ा अधिक समय बचा था कि वो अपने पैरों पर फिर से खड़े होकर प्रहार करने लगे।

वहां से दोनों ही स्ट्राइकर्स ने तेजी से हमले करने शुरू कर दिए। हालांकि, मिआडो विलियम्स पर एक जोरदार नी के साथ एक जबरदस्त पंच जड़ने में कामयाब रहे, जिससे विरोधी गिर पड़े। फिर भी चमत्कारिक रूप से ऑस्ट्रेलियाई-थाई एथलीट उस जटिल परिस्थिति से निकलकर उठ खड़े हुए और राउंड के अंत तक बराबरी से बाउट करते रहे।

दूसरा राउंड जब शुरू हुआ तो “द जैगुआर” ने अपने पंचों के लिए सही जगह ढूंढनी जारी रखी। वो अपने विरोधी की मजबूत ठोड़ी और मुकाबला करने की इच्छाशक्ति को लगातार जांचते रहे।

तीसरे राउंड के शुरुआती सेकंड में ही मिआडो ने बेहद खूबसूरत अंदाज में बॉक्सिंग कॉम्बिनेशन को एकसाथ आजमाया, जिसने “मिनी टी” को बड़ी क्षति पहुंचाते हुए कैनवास पर ढेर कर दिया। रेफरी हर्ब डीन ने स्थिति को भांपते हुए तत्काल मुकाबले में हस्तक्षेप किया और इस तरह “द जैगुआर” ने तकनीकी नॉकआउट जीत हासिल कर ली।

अब 4 लगातार फिनिश के साथ 4 फाइट जीतने वाले विजय रथ पर सवार मिआडो ने निश्चित तौर पर डिविजनल रैंकिंग्स में फिर से खुद को शामिल करने के लिए पर्याप्त प्रदर्शन कर दिखाया है।

ग्रॉन्जोन ने बिविंस को पहले राउंड में नॉकआउट किया

https://www.instagram.com/p/Cj_vZ96j4Oe/

नोएल “लिल मंकी” ग्रॉन्जोन भले ही एक जूडो ब्लैक बेल्ट फाइटर हैं, लेकिन उन्होंने ONE Championship डेब्यू में सबको प्रभावित करने के लिए स्ट्राइकिंग का सहारा लिया। उन्होंने लेया “फर्स्ट मून” बिविंस को 117-पाउंड की कैचवेट बाउट में पहले ही राउंड में एक जोरदार बॉडी शॉट लगाकर पछाड़ दिया।

बिविंस ने शुरुआत आक्रामक ढंग से की और क्लिंच के जरिए आगे बढ़ती गईं। वहीं, फ्रैंच-थाई फाइटर अपने जूडो का शक्ति प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार थीं और उन्होंने तुरंत अपने प्रतिद्वंदी को मैट पर उठाकर फेंक दिया।

मुकाबला फिर से पैरों पर लौट आया, लेकिन ग्रॉन्जोन ने अपनी अमेरिकी प्रतिद्वंदी पर हमला करना जारी रखा। Tiger Muay Thai प्रतिनिधि जब विरोधी के पैरों और बॉडी पर हमले कर रही थीं तो बिविंस काफी थकी हुई नजर आ रही थीं। इसके बाद जल्द ही “लिल मंकी” ने उनके लिवर पर एक शक्तिशाली क्रॉस जड़ दिया।

ऐसे में “फर्स्ट मून” ने दर्द होने पर मैच रोकने का इशारा किया लेकिन नोएल नहीं रुकीं, तब जाकर रेफरी हर्ब डीन को हस्तक्षेप करते हुए बाउट रोकनी पड़ी। इस तरह उन्होंने शुरुआती राउंड के 4:01 मिनट में ही जीत के साथ सफल डेब्यू कर डाला।

इस तकनीकी नॉकआउट जीत के साथ ग्रॉन्जोन ने अपने करियर के रिकॉर्ड को 4-0 तक बेहतर कर लिया। यहां तक कि उनके दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 50,000 यूएस डॉलर्स के परफॉर्मेंस बोनस से सम्मानित भी किया गया।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.