चेन रुई ने करीबी मुकाबले में मार्क एबेलार्डो को हराया

Chen Rui Mark Abelardo BAD BLOOD 1920X1280 6 768x512

“द घोस्ट” चेन रुई एक बार फिर करीबी मुकाबले में हार के नज़दीक आ पहुंचे थे, लेकिन इस बार उन्होंने 2 मैचों के हार के सिलसिले का अंत किया।

शुक्रवार, 11 फरवरी को ONE: BAD BLOOD के बेंटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में चीनी एथलीट ने अपने बॉक्सिंग गेम की मदद से एक कड़े मुकाबले में मार्क “टायसन” एबेलार्डो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया।

Chen Rui punches Mark Abelardo

पहले राउंड की शुरुआत में एबेलार्डो ने कुछ किक्स लगाईं, वहीं रुई ने जैब्स लगाने पर ध्यान दिया।

जबरदस्त एक्शन की शुरुआत तब हुई, जब “टायसन” ने अपने विरोधी को ओवरहैंड लेफ्ट और बॉडी शॉट लगाकर सर्कल वॉल की तरफ धकेला। मगर इससे “द घोस्ट” के अंदर जैसे नई ऊर्जा का संचार हुआ, जिन्होंने वन-टू कॉम्बिनेशन लगाकर जवाबी हमला किया।

Chengdu Ashura Fight Club के स्टार की स्ट्राइकिंग ने एबेलार्डो के लिए मुश्किलें बढ़ाई हुई थीं। वहीं जब Fairtex टीम के एथलीट ने ओवरहैंड राइट लगाया, तब चेन ने अपने कॉम्बिनेशंस के दम पर बढ़त बनाए रखी।

Chen Rui and Mark Abelardo

दूसरे राउंड की शुरुआत “द घोस्ट” ने आक्रामक अंदाज में करते हुए जैब-स्ट्रेट कॉम्बिनेशन और उसके बाद बॉडी शॉट लगाया। दूसरी ओर, फिलीपीनो-कीवी एथलीट ने भी आक्रामक रुख अपनाते हुए टेकडाउन की कोशिश की। हालांकि चेन ने खुद को टेकडाउन होने से बचाया, लेकिन इस दौरान एक एल्बो-स्ट्राइक का प्रभाव झेल बैठे।

उस एल्बो के बाद एबेलार्डो ने कई अन्य दमदार शॉट्स लगाए, जिनमें से एक ओवरहैंड राइट सटीक निशाने पर लैंड हुआ। वहीं 2 लेफ्ट हैंड्स के लैंड होने के बाद 30 वर्षीय एथलीट ने टेकडाउन स्कोर किया और राउंड के अंत तक “द घोस्ट” को ग्राउंड गेम में रखा।

एबेलार्डो का आत्मविश्वास तीसरे राउंड में भी बढ़ा हुआ नजर आया। इसी की मदद से उन्होंने 2 ओवरहैंड राइट और उसके बाद 2 हुक्स लगाए, जिनके प्रभाव से चेन मैट पर जा गिरे। एबेलार्डो अपने विरोधी को ग्राउंड गेम में बनाए रखने में सफल रहे। उन्होंने कई शॉर्ट पंच लगाते हुए प्रभावशाली पोजिशन भी हासिल की।

मगर जब मैच को समाप्त होने में 100 सेकंड शेष थे, तभी “द घोस्ट” स्टैंड-अप गेम में वापस आए और अगले ही पल खतरनाक कॉम्बिनेशंस के बाद अपने प्रतिद्वंदी के सिर और बॉडी पर दमदार पंच लगाए।

इस बीच एबेलार्डो ने दमदार राइट हैंड भी लगाया, लेकिन चेन रुई की मजबूत ठोड़ी को उससे कोई फर्क नहीं पड़ा। इसलिए कई अन्य शॉट्स के लैंड होने के बाद भी उन्हें ज्यादा क्षति नहीं पहुंची।

अंत में तीनों जजों ने “द घोस्ट” के पक्ष में फैसला सुनाया और इस जीत के साथ उनका रिकॉर्ड 10-3 का हो गया है।

Chen Rui celebrates at ONE: BAD BLOOD

ये भी पढ़ें: ONE: BAD BLOOD – सभी फाइट्स के लाइव रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs