ONE Friday Fights 19 में कुलबडम ने मुसाएव को हराया, रोनाचाई और ओसमानोव की धमाकेदार जीत

Kulabdam Sor Jor Piek Uthai Ilyas Musaev ONE Friday Fights 19 50

ONE Championship ने इस महीने की शुरुआत 2 जून को लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में एक और धमाकेदार इवेंट के साथ की।

बैंकॉक में हुए ONE Friday Fights 19 में एक्शन से भरपूर मॉय थाई मुकाबले देखने को मिले। वहीं किकबॉक्सिंग और MMA मैचों ने भी फैंस का खूब मनोरंजन किया।

यहां जानिए ONE Friday Fights 19 में क्या-क्या हुआ।

कुलबडम ने मुसाएव को मात दी

मेन इवेंट में हुए बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबले में कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई और इलयास मुसाएव ने दिखाया कि वर्ल्ड-क्लास स्ट्राइकिंग कैसी होती है।

दोनों ने सावधानी बरतते हुए सब्र के साथ अटैक की रणनीति अपनाई। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, थाई एथलीट ने फाइट के पेस को कंट्रोल करना शुरू कर दिया था और इस दौरान उन्होंने दमदार लेफ्ट हैंड और लेग किक्स लगाईं।

मुसाएव ने भी कई मौकों पर काउंटर स्ट्राइक्स लगाईं, लेकिन 2 बार के Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के अटैक ज्यादा सटीक रहे इसलिए उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया। अब 24 वर्षीय सुपरस्टार का करियर रिकॉर्ड 67-18-5 का हो गया है।

रोनाचाई ने ONE डेब्यू को यादगार बनाया

Ronachai Tor Ramintra Aekkalak Sor Samarngarment ONE Friday Fights 19 35

को-मेन इवेंट में 3 बार Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रह चुके रोनाचाई टोर रामिंत्रा ने अपना प्रोमोशनल डेब्यू किया। वो अपना सर्वश्रेष्ठ देने को प्रतिबद्ध थे और 124-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में उन्होंने ऐसा ही किया।

25 वर्षीय स्टार ने निरंतर किक्स लगाते हुए ऐकालैक सोर समार्नगार्मेंट की स्ट्राइकिंग को कमजोर किया। इसके बाद उन्होंने दमदार शॉट्स लगाए और अपने विरोधी की दाईं आंख के ऊपरी हिस्से को चोटिल भी किया। यहां से पूरा मैच उन्हीं के कंट्रोल में रहा।

अंत में तीनों जजों ने रोनाचाई के पक्ष में फैसला सुनाया। इस यादगार डेब्यू जीत से उनका करियर रिकॉर्ड 91-18-2 पर पहुंच गया है।

रिट्टीडेट ने बड़ा उलटफेर करते हुए बार्न्स को हराया

जलील बार्न्स 133-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच के पहले 2 राउंड्स में शानदार लय में नजर आए, लेकिन फाइट खत्म होने से पहले रिट्टीडेट सोर सोमाई शानदार वापसी करने वाले थे।

बार्न्स ने पहले 6 मिनट में अपने थाई प्रतिद्वंदी को पंच और एल्बोज़ लगाकर क्षति पहुंचाई। इस दौरान एक खतरनाक लेफ्ट अपरकट ने Sor Sommai जिम के प्रतिनिधि को झकझोर दिया था, लेकिन रिट्टीडेट ने हार नहीं मानी।

तीसरे राउंड में केवल 20 सेकंड के समय के बाद थाई एथलीट ने आक्रामक तरीके से लेफ्ट हुक लगाकर नॉकआउट से मैच जीता। अब उनका रिकॉर्ड 83-8-1 का हो गया है।

पेट्राफा ने खतरनाक अटैक का प्रभाव झेलने के बाद भी जीता मैच

Den Sitnayoktaweeptaphong Petrapha Sor Sopit ONE Friday Fights 19 15

122-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में पेट्राफा सोर सोपिट ने प्रतिबद्ध होने की एक नई मिसाल पेश करते हुए डेन सिटनायोकटावीपटाफोंग पर विभाजित निर्णय से जीत प्राप्त की।

डेन शुरुआत से आक्रामक रहे और पहले राउंड में कई खतरनाक एल्बोज़ को लैंड कराया। मगर Sor Sopit जिम के स्टार ने धैर्य से काम लेकर अंतिम 2 राउंड्स में शानदार कॉम्बिनेशंस के जरिए दबाव बनाया।

इस शानदार बॉक्सिंग गेम के कारण 3 में से 2 जजों ने पेट्राफा के पक्ष में फैसला सुनाया। ये उनके करियर की 51वीं जीत रही।

कोहटाओ ने अमनार्टडेट को तीसरे राउंड में फिनिश किया

https://www.instagram.com/p/Cs_mIwHAQsK/

कोहटाओ पेटसोमनक और अमनार्टडेट सिटनायोकमोट ONE से बाहर 2 बार आमने-सामने आ चुके थे। अब उनका सामना 116-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में हुआ और उनकी ट्रायलॉजी बाउट आइकॉनिक लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होना डिज़र्व करती थी।

थाई स्टार्स एक-दूसरे से अवगत थे इसलिए उन्होंने शुरुआत से आक्रामक रणनीति अपनाई। मगर कोहटाओ के अटैक ज्यादा प्रभावशाली साबित हो रहे थे और अंतिम क्षणों में उनके अटैक्स को झेल पाना अमनार्टडेट के लिए बहुत मुश्किल काम प्रतीत हुआ।

कोहटाओ की ओर से लग रहे पंचों के कारण रेफरी ने मैच समाप्त होने से केवल 6 सेकंड पहले मुकाबले को रोक दिया। ये कोहटाओ की ONE में पहली जीत रही और उनका करियर रिकॉर्ड 51-13-1 का हो गया है।

युवा स्टार अकबरी ने डेब्यू में विभाजित निर्णय से जीत दर्ज की

Parnpet Sor Jor Lekmuangnon Soroush Akbari ONE Friday Fights 19 34

18 वर्षीय युवा सनसनी सोरौश अकबरी ने अपने प्रोमोशनल डेब्यू में पार्नपेट सोर जोर लैकमुआंगनोन को 126-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में हराकर सबको प्रभावित किया है।

अकबरी ने अपने 23 वर्षीय प्रतिद्वंदी को पहले राउंड में 7 सेकंड बाद ही राइट क्रॉस लगाकर नॉकडाउन किया, लेकिन थाई एथलीट दोबारा खड़े हो गए। ईरानी एथलीट ने दूसरे राउंड में बिना रुके अटैक जारी रखा और साथ ही पार्नपेट की फ्लाइंग नी-स्ट्राइक्स को भी काउंटर किया।

पार्नपेट ने तीसरे राउंड में नी-स्ट्राइक्स की मदद से वापसी की कोशिश की, लेकिन अकबरी के वन-टू कॉम्बिनेशन और राइट क्रॉस ने उन्हें विभाजित निर्णय से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अब उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 22-3 का हो गया है।

ओसमानोव ने काओनर की चुनौती को पार कर अपराजित रिकॉर्ड को कायम रखा

अपराजित एथलीट एल्ब्रस ओसमानोव ने बेंटमवेट किकबॉक्सिंग मैच में काओनर सोर जोर थोंगप्राजिन के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ देने का वादा किया था और अब वो अपनी बातों पर खरे उतरे हैं।

काओनर पूर्व Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं, लेकिन वो इस नए खेल के पेस के साथ तालमेल नहीं बैठा पाए क्योंकि ओसमानोव उनपर निरंतर पंच, किक्स और स्पिनिंग अटैक्स लगा रहे थे।

रूसी एथलीट ने काओनर की ट्रेडमार्क लेफ्ट किक को काउंटर किया, जिन्होंने उनकी सर्वसम्मत निर्णय से जीत सुनिश्चित की। अब उनका अपराजित रिकॉर्ड 8-0 पर जा पहुंचा है।

चिचेक ने पैनरिट को चौंकाया

तुर्की के स्टार फरज़ान चिचेक ने एक्शन से भरपूर रहे बेंटमवेट मॉय थाई मैच में होमटाउन हीरो पैनरिट लुक्जाओमेसाइवारी पर शानदार अंदाज में वापसी करते हुए नॉकआउट जीत दर्ज की है।

थाई एथलीट ने पहले राउंड में “द बूगीमैन” को एल्बोज़ लगाकर क्षति पहुंचाई और दूसरे राउंड में रिब शॉट लगाकर नॉकडाउन भी किया। मगर तीसरे राउंड में चिचेक ने निडर होकर पंच लगाए। इस बीच उनका लेफ्ट हुक पैनरिट के जबड़े पर जाकर लैंड हुआ, जिसके प्रभाव से वो अगले ही पल नीचे जा गिरे।

ये नॉकआउट तीसरे राउंड में 26 सेकंड के समय पर आया और Team Mehdi Zatout के प्रतिनिधि का करियर रिकॉर्ड 21-6 पर पहुंच गया है।

पोंगसिरी ने सिल्वा पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की

Pongsiri Sor Jor Wichitpadriew Noelisson Silva ONE Friday Fights 19 22

पोंगसिरी सोर जोर विचिटपाड्रिउ को उम्मीद थी कि वो लुम्पिनी स्टेडियम में अपनी जीत की लय को बरकरार रख पाएंगे। उन्होंने अपने वचन पर खरा उतरते हुए 128.8-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में नोएलिसन सिल्वा पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत प्राप्त की।

थाई स्ट्राइकर ने पहले राउंड में क्लीन शॉट्स लगाते हुए बढ़त बनाई, लेकिन दूसरे राउंड में सिल्वा ने जबरदस्त वापसी कर अपने विरोधी को दबाव में ला खड़ा किया।

अब सबकी नजरें अंतिम राउंड पर थीं, जहां दोनों फाइटर्स ने अपनी स्ट्राइकिंग में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन अंत में जजों ने पोंगसिरी के पक्ष में फैसला सुनाया।

उन्होंने सर्वसम्मत निर्णय से अपने करियर की 42वीं जीत दर्ज की। उनका ONE रिकॉर्ड 2-0 का हो गया है और विनिंग स्ट्रीक 7 मैचों की हो गई है।

डियाचकोवा ने नॉकर को पहले राउंड में फिनिश किया

नतालिया डियाचकोवा ने स्ट्रॉवेट मॉय थाई मुकाबले में लेना नॉकर के खिलाफ खतरनाक अटैक किया।

रूसी वॉरियर ने दमदार राइट क्रॉस लगाकर पहले राउंड में 90 सेकंड के समय पर पहला नॉकडाउन स्कोर किया।

नॉकर खड़ी हो गईं, लेकिन डियाचकोवा ने उन्हें संभलने का मौका ना देते हुए वन-टू कॉम्बिनेशन लगाकर दोबारा नॉकडाउन कर दिया। इटालियन एथलीट इस बार भी रेफरी के काउंट का जवाब देने में सफल रहीं, लेकिन डियाचकोवा ने बहुत खतरनाक तरीके से स्ट्राइक्स लगानी शुरू कर दीं।

इस अटैक को देखते हुए रेफरी ने पहले राउंड में 1 मिनट 58 सेकंड के समय पर मैच को समाप्त घोषित कर दिया। ये रूसी एथलीट की ONE Friday Fights के मैचों में पहले राउंड में लगातार दूसरी जीत रही और अब उनका स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड 28-4 का हो गया है।

चेन ने करीबी मुकाबले में ज़ाम्बोआंगा को हराया

चेन रुई ने बेंटमवेट MMA मैच में ड्रेक्स ज़ाम्बोआंगा को विभाजित निर्णय से हराकर दोबारा जीत की लय प्राप्त कर ली है।

शुरुआत में ज़ाम्बोआंगा के खिलाफ दबाव में आने के बाद चीनी एथलीट ने आक्रामक रुख अपनाते हुए खतरनाक बॉडी शॉट्स लगाकर करीब-करीब अपने विरोधी को फिनिश कर दिया था।

फिलीपीनो एथलीट ने वापसी की कोशिश में स्ट्राइक्स और टेकडाउन स्कोर किए, लेकिन चेन के अटैक अधिक प्रभावशाली रहे। 2 जजों ने चेन के पक्ष में फैसला सुनाया, जिससे उनका रिकॉर्ड 16-5 का हो गया है।

उमाचिएव ने शायमानोव पर संघर्षपूर्ण जीत दर्ज की

शो की शुरुआत लाइटवेट MMA बाउट से हुई, जिसमें मुराद उमाचिएव और इब्राहिम शायमानोव के बीच 3 राउंड्स तक कांटेदार टक्कर देखने को मिली।

दोनों एथलीट्स ने स्टैंड-अप और ग्राउंड गेम में भी प्रभावशाली अटैक किया, लेकिन उमाचिएव के टेकडाउन, टॉप कंट्रोल और पहले 2 राउंड्स में हासिल की गई बढ़त ने उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत दिलाई।

ये अपराजित रूसी एथलीट के करियर की तीसरी जीत रही और उन्होंने साबित किया कि वो लाइटवेट डिविजन में कॉम्पिटिशन के स्तर को बढ़ाने के लिए तैयार हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)